Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पहलगाम हमले के बाद सेना का एक्शन : कुलगाम में TRF कमांडर को घेरा, मुठभेड़ जारी, 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए
    Breaking News

    पहलगाम हमले के बाद सेना का एक्शन : कुलगाम में TRF कमांडर को घेरा, मुठभेड़ जारी, 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. कुलगाम जिले के तनमर्ग इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में टीआरएफ (The Resistance Front) के कमांडर को घेर लिया गया है. यह वही आतंकी है, जिसकी भूमिका पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले हमले में सामने आई है. इसके अलावा 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए है.

    बता दें कि बीते मंगलवार 23 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हमले में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है. हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी. इसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है.

    बारामूला में भी बड़ी कार्रवाई

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    सेना को बारामूला जिले में भी बड़ी सफलता मिली है. नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया. उनके पास से दो राइफल और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.

    1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    पहलगाम में इस कायराना आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने धरपकड़ तेज कर दी है. पूरे जम्मू और कश्मीर से 15,00 से ज्यादा लोगों को कस्टडी में लिया गया है. उनसे पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए हमले को लेकर पूछताछ चल रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Army action after Pahalgam attack: TRF commander surrounded in Kulgam encounter continues more than 1500 suspects taken into custody
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group