


Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर मिला है. राजधानी रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न पदों पर युवाओं को भर्ती होने का मौका मिलेगाछ प्रशासन ने रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसमें न्यूनतम 8वीं पास युवा शामिल हो सकते हैं. शर्त यह है कि उम्मीदवार झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे. साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ एंड्रॉयड फोन भी लाना होगा. प्रशासन ने युवाओं को दलालों से सावधान रहने की अपील की है.
रैली में विशेष इंतज़ाम
- भर्ती स्थल पर 1.6 किमी रन एरिया और विश्राम क्षेत्र के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था.
- पूरे मैदान को सीजीआई शीट से बैरिकेटेड किया गया.
- विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए खास इंतज़ाम.
- हर दिन सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रहेंगी.
- किसी भी चोट या बीमारी की स्थिति में उम्मीदवारों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.
- सेना भर्ती रैली में हजारों युवाओं के भाग लेने की संभावना है.



