Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सरायकेला-खरसावां के असंगी बालू घाट के मूल बंदोबस्तधारी इकरारनामा हेतु घूम रहे हैं पर्यावरण स्वीकृति की तलाश में l बालू का अवैध उठाव का विरोध करने पर नीलामी प्रक्रिया के तहत बालू घाट पाने वाले विजय कुमार को दी जा रही है जान से मारने एवं आदिवासी महिला के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी
    Breaking News

    सरायकेला-खरसावां के असंगी बालू घाट के मूल बंदोबस्तधारी इकरारनामा हेतु घूम रहे हैं पर्यावरण स्वीकृति की तलाश में l बालू का अवैध उठाव का विरोध करने पर नीलामी प्रक्रिया के तहत बालू घाट पाने वाले विजय कुमार को दी जा रही है जान से मारने एवं आदिवासी महिला के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    शशांक निधि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विजय कुमार ने सरायकेला-खरसावां स्थित असंगी बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव रोकने हेतु कोल्हान के आयुक्त से लिखित रूप से गुहार लगाया हैl

    उनका कहना है कि जिला खनन कार्यालय saraikela-kharsawan के पत्रांक 267/M,डेटेड 12.4.19 के द्वारा खरकाई नदी स्थित असंगी बालू घाट के बंदोबस्त हेतु मेरे नाम से
    LO.1 निर्गत हैं एवं इकरारनामा हेतु पर्यावरण स्वीकृति की आवश्यकता होती है, जिसकी पर्यावरण सुकृति प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है l
    शिकायत में विजय कुमार का कहना है कि इसी बीच वर्तमान में असंगी ग्राम के कुछ राजनीतिज्ञ एवं प्रशासनिक पकड़ रखने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोग जैसे सुशील प्रधान,वीरेंद्र प्रधान, देवानंद प्रधान,अश्वनी प्रधान, पीत वास प्रधान,सुजीत प्रधान द्वारा मुझे आवंटित बालू घाट के से बालू का अवैध रूप से उठाव किया जा रहा है l मेरे द्वारा बालू का उठाव का विरोध करने पर जान से मारने एवं आदिवासी महिला के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जा रही हैl

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    विजय कुमार ने शिकायत पत्र के द्वारा आरोप लगाया गया है कि इन लोगों के द्वारा बाल उठाने में ग्रामीण महिला का प्रयोग किया जाता है एवं नदी के दूसरी छोड़ जिलिंगगोड़ा एवं Dudra तरफ से इन्हीं लोगों के द्वारा मजदूर लगाकर लोहे के ड्राम से निर्मित नाव द्वारा बालू का उठाव किया जाता हैl

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    विजय कुमार का कहना है कि अवैध बालू उठाव को रोकने के क्रम में कभी भी मेरे एवं मेरे सहयोगीयों के साथ अप्रिय घटना घट सकती हैl

    विजय कुमार ने शिकायत की प्रति झारखंड के राज्यपाल महोदय के अलावा झारखंड के मुख्य सचिव,निदेशक प्रवर्तन निदेशालय,सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, डीआईजी कोल्हान, पुलिस महानिरीक्षक( एसीबी ),उपायुक्त सरायकेला-खरसावां,पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला,अंचल पदाधिकारी गम्हरिया, थाना प्रभारी गम्हरिया एवं आरआईटी को भी कार्रवाई हेतु दी है l
    अब देखना है कि सरकारी महकमा निविदा प्रक्रिया में भाग लेकर बंदोबस्त करवाने हेतु पर्यावरण स्वीकृति लेने हेतु प्रयासरत विजय कुमार को मदद करती है अथवा नहीं l

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Asangi balu ghat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    July 2, 2026

    Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    July 2, 2026

    Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    July 2, 2026

    Steel Industry: स्टील इंडस्ट्री में ग्रिन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ का होगा निवेश, 3 महीने में शुरू होगी योजना

    July 2, 2026

    Jharkhand: अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड में पहली बार 700 चिन्हित दागी व्यक्तियों को पुलिस लाइन बुला करायी परेड

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group