Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Asia Cup Big Controversy: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से किया इनकार, बिना ट्रॉफी मनाया जश्न
    Breaking News

    Asia Cup Big Controversy: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से किया इनकार, बिना ट्रॉफी मनाया जश्न

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dubai. एक नाटकीय और विचित्र घटनाक्रम में चैम्पियन भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी प्रदान नहीं की गयी, चूंकि उसने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों इसे लेने से इनकार किया था. एशिया कप फाइनल में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पांच विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद काफी नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. पुरस्कार वितरण समारोह काफी विलंब से शुरू हुआ लेकिन सिर्फ व्यक्तिगत पुरस्कार दिये गए. भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन नकवी मंच पर डटे रहे. आखिर में विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई और ऐसा शायद क्रिकेट के मैदान पर पहली बार हुआ होगा.

    विलंब के बावजूद भारत के कई प्रशंसक मैदान में रूके रहे और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा जब मंच पर जाने लगे तो उनकी काफी हूटिंग हुई. भारतीय टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने को तैयार थी, जो नकवी के साथ मंच पर थे लेकिन नकवी ने ऐसा होने नहीं दिया. नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर थे. नकवी ने अपनी जगह पर ही डटे रहे जिससे समारोह में विलंब हुआ. समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूछा था कि विजेता की ट्रॉफी कौन देगा और एशियाई क्रिकेट परिषद ने आपसी सलाह मशविरा शुरू कर दिया था, क्योंकि उसे पता था कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी नहीं लेना चाहेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    नकवी के मंच पर आने के बाद भारतीय प्रशंसकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. नकवी जब मंच पर आये तो उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और अगर उन्होंने जबर्दस्ती करने की कोशिश की तो आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जायेगी. नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी को ड्रेसिंग रूम में ले गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    एशिया कप के तीनों मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने वाली भारतीय टीम ने टॉस से पहले फोटो शूट में भी हिस्सा नहीं लिया. भारतीय टीम ने एसीसी को संदेश दे दिया था कि वह नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Asia Cup Big Controversy: Indian team refuses to accept Asia Cup trophy from Pakistani minister and ACC president Mohsin Naqvi Asia Cup Big Controversy: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से किया इनकार celebrates without trophy बिना ट्रॉफी मनाया जश्न
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group