Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Attack On Tata Steel Bus: गम्हरिया स्टेशन के पास टाटा स्टील की ड्यूटी बस में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से किया हमला, चालक गंभीर, बाल-बाल बचे कर्मचारी
    Breaking News

    Attack On Tata Steel Bus: गम्हरिया स्टेशन के पास टाटा स्टील की ड्यूटी बस में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से किया हमला, चालक गंभीर, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gamahria. गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को टाटा स्टील गम्हरिया की एक ड्यूटी बस में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने जमकर तोड़फोड़ की. घटना उस समय हुई जब बस ए शिफ्ट के कर्मचारियों को छोड़ने के लिए टाटा स्टील गम्हरिया से गम्हरिया स्टेशन की ओर जा रही थी. दोपहर करीब 2:50 बजे जैसे ही बस स्टेशन के पास पहुंची, पहले से घात लगाए उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने बस के सभी शीशों को रॉड से मारकर चकनाचूर कर दिया. इस हमले में बस चालक कृष्ण कुमार और खलासी छोटेलाल नायक भी घायल हो गए. चालक के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि बीच-बचाव करने आए खलासी की बांह और सीने में अंदरूनी चोटें आने की बात कही जा रही है.

    घटना के समय बस में टाटा स्टील गम्हरिया के चार से पांच कर्मचारी ही सवार थे. उपद्रवियों ने कर्मचारियों को धमकाते हुए बस से उतारने का भी प्रयास किया, लेकिन चालक द्वारा दरवाजा अनलॉक नहीं किए जाने के कारण वे सुरक्षित रहे. बताया गया है कि उक्त बस वेंडर सेटी ट्रांसपोर्ट द्वारा टाटा स्टील को उपलब्ध कराई गई है. घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी गम्हरिया बस्ती क्षेत्र में बस संचालन को लेकर ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग की जा रही थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Attack on Tata Steel Bus: Tata Steel's duty bus vandalized near Gamharia station Attack On Tata Steel Bus: गम्हरिया स्टेशन के पास टाटा स्टील की ड्यूटी बस में तोड़फोड़ driver seriously injured employees narrowly escaped. miscreants attacked with iron rods उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से किया हमला चालक गंभीर बाल-बाल बचे कर्मचारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group