Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»औरंगजेब विवाद : नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों में झड़प, गाड़ियों में लगाई आग, कई पुलिसकर्मी घायल
    Breaking News

    औरंगजेब विवाद : नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों में झड़प, गाड़ियों में लगाई आग, कई पुलिसकर्मी घायल

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन लगातार कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह नागपुर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के दौरान कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन किया. इसके बाद हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

    औरंगजेब की कब्र के प्रतिकात्मक दहन के दौरान इस्तेमाल की गई चादर को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि मुस्लिम समाज ने दावा किया कि उस चादर में धार्मिक बातें लिखी थी, जिससे उनका कहना है कि भावनाएं आहत हुई है. इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया.

    हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही पुलिस

    नागपुर पुलिस ने हालात को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. हालांकि, इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग गणेश पेठ थाने पहुंच गए और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने स्थिति को टकराव से रोकने के लिए शिवाजी प्रतिमा के आसपास भारी पुलिस बंदोबस्त कर दिया है. शाम होते-होते दो गुटों के बीच स्थिति बिगड़ गई. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद झड़प में तब्दील हो गया. कुछ जगहों पर आगजनी भी की गई है. माहौल को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया. हिंसा वाले इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे और नुकसान को रोका जा सके. पुलिस अब हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शांति की अपील

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शहर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ती हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति कायम रखने की अपील की है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    दंगा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंगल से बात की. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि जिस तरह से तनाव की स्थिति निर्माण हुई ये बहुत निंदनीय है. मैं खुद नजर रख रहा हूं. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैंने पुलिस कमिश्नर से कड़े से कड़े कदम उठाने को कहा है. जो दंगा करता है और पुलिस पर पथराव करता है ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aurangzeb controversy: Violence erupted in Nagpur clashes between two groups several policemen injured vehicles set on fire
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group