Author: News Desk

Dhalbhumgarh. पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन के पास घर में विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. परिजनों का कहना है कि वह मनोरोगी थी. इसके पूर्व कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सुकलाल हेंब्रम अपनी मां पार्वती हेंब्रम और भाई राम हेंब्रम के साथ रहता है. वह मजदूरी करता है. बुधवार की रात पत्नी सरस्वती हेंब्रम को ससुराल से लेकर घर पहुंचा था. गुरुवार को वह किसी काम से बाजार गया था. उसकी मां घर में…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. युवक का शिनाख्त अनिल कुमार (30) के रूप में हुई है. वह बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-1 का रहने वाला था. घटना बुधवार शाम की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार बिष्टुपुर के एक टायर दुकान में काम करता था. वह दुकान के काम से ही नागपुर गया था. काम करने के बाद वह नागपुर से ट्रेन से वापस लौट रहा था. लेकिन ट्रेन में नींद लगने के कारण…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो युवक कपाली टीओपी चौक निवासी शोएब अंसारी और आजादनगर रोड नंबर 17 निवासी मो. तौफिक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है. मानगो थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गत 25 जनवरी को मानगो रोड नंबर 13 बी में जवाहरनगर रोड नंबर 9 निवासी नफीस जलाल की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी. उक्त मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक…

Read More

Jamshedpur. कदमा उलियान स्थित नीलबांध में गुरुवार को नीलबांध टुसू मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. टुसू गीतों पर लोग नृत्य करते हुए अपनी संस्कृति का जश्न मनाते दिखे. मेला में कुल 18 टुसू प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिनमें से राजनगर के सोसोमुली गांव की प्रतिमा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया. विजेता टीम को 5000 रुपए का पुरस्कार दिया गया. कांड्रा के रुकमनी देवी और डोबो के धरनीगोड़ा गांव की प्रतिमाएं क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3000 और 2000 रुपए का पुरस्कार दिया…

Read More

Jamshedpur. रांची के दो छात्र (दोनों भाई), का बैग यात्रा के दौरान टाटानगर स्टेशन पर छूट गया था. दोनों पुणे जाने के लिए आजाद हिंद सुपर फास्ट ट्रेन पर सवार थे. इस बैग में 5000 रुपये, उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र, पैनकार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. रेल पुलिस ने बैग को बरामद किया और गुरुवार को इसे उनके पिता रवि प्रकाश झा को सौंप दिया. पिता ने बताया कि उनके बेटे कृष झा और राज आर्यन झा पुणे में बीबीए एलएलबी और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं. बैग छूटने की घटना प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी के…

Read More

Jamshedpur. यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम नियमों का पूरा पालन करे. क्यों कि नियमों का पालन कर गाड़ी चलाने से ही हम एक दूसरे की सुरक्षा कर पायेंगे. सड़क सुरक्षा माह तक ही हम यातायात के प्रति जागरूक रहे, ऐसा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए. यातायात के नियमों का पालन लोग हमेशा करे. उक्त बातें धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार ने रन फॉर सेफ्टी के उद्धघाटन समारोह में कही. सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को जिला परिवहन विभाग की ओर से रन…

Read More

Gamharia. गम्हरिया स्थित श्याम आयरन एंड स्टील कंपनी के इलेक्ट्रिशियन राजेश कुमार शर्मा ( 51) की संदेहास्पद मौत हो गयी. 28 जनवरी को तबियत बिगड़ने के बाद प्रबंधन ने उन्हें गम्हरिया स्थित केएन सिन्हा स्मारक अस्पताल ले गये. जहां स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच ले जाया गया. टीएमएच में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को मृतक की बेटी पूर्णिमा शर्मा समेत परिजन टीएमएच पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक मूल रूप से जामताड़ा के मिहिजाम का रहने वाला है. मृतक की बेटी पूर्णिमा शर्मा के अनुसार 28 जनवरी की शाम करीब 4.30 बजे पिता…

Read More

Jamshedpur. कपाली गौसनगर निवासी शब्बीर आलम की हत्या के मामले में पुलिस नो दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक में मो. सलामत और सोनू बच्चा शामिल है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को पुलिस केस का उद्भेदन करेगी. इस मामले में शब्बीर आलम के पिता मकसूद आलम ने कपाली ओपी ने शब्बीर अली उ्र्फ सोनू बच्चा,सलामत, फरहान समेत तीन चार अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि गत मंगलवार को फोन पर विवाद होने को बाद रामू होटल के पास युवकों ने शब्बीर आलम पर चाकू से हमला कर…

Read More

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विकास कुमार यादव (25), गुड्डू यादव (25) और तस्लीम अंसारी (19) को बुधवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दुलकी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, तीनों नक्सली तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य हैं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास पांडे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस जब्त किए गए.

Read More

Giridih. गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से तीन साइबर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पायी है. इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. आरोपियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह निवासी हनीफ अंसारी का 26 वर्षीय पुत्र अदालत अंसारी, 24 वर्षीय समीर अंसारी और स्व नबी अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र समसूद अंसारी शामिल हैं. एसपी ने बताया कि उन्हें प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के पास से फोन के माध्यम से पैसों की ठगी की जा रही है. इसके बाद उन्होंने…

Read More