Author: News Desk

Jamtara. झारखंड के जामताड़ा जिले में कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल कर इंटरनेट पर लोगों को ठगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ‘साइबर अपराधी’ सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ हैं और ‘मैलवेयर’ विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते थे. मैलवेयर ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसका मकसद किसी कंप्यूटर या उसमें इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचाना होता है. मैलवेयर को साइबर अपराधी या हैकर बनाते हैं. इसकी वजह से अन्य कंप्यूटर पर अनधिकृत पहुंच मिल सकती है, उसकी सेटिंग बदल दी जा…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी आफताब अहमद सिद्दकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अब वे जदयू में शामिल हो गये हैं. जदयू युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने आफताब अहमद सिद्दकी को बिष्टुपुर स्थित जदयू विधायक सरयू राय के कार्यालय में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. जदयू में शामिल हुए आफताब अहमद सिद्दकी ने कहा कि विधायक सरयू राय के साथ उनके काफी पुराने संबंध हैं. पूर्व में जब वे पश्चिम के विधायक थे, तो उनके नेतृत्व में उन्होंने संगठन में काफी काम भी किया था. कांग्रेस में रहने के दौरन बड़े नेताओं ने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर में 5.49 करोड़ की लागत से 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. शिलान्यास किए गए कार्यों में 2,18,55,314 की लागत से 12 सड़क परिवहन परियोजनाएं, 3,47,36,827 की लागत से 15 नागरिक सुविधा परियोजनाएं और 15वें वित्त आयोग के तहत 28,70,150 की एक परियोजना शामिल हैं. इन विकास कार्यों में बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह के ब्राह्मणटोला, गोलमुरी के मथुरा बागान में सड़कों का निर्माण, बिरसानगर, काशीडीह, बर्मामाइंस और सीतारामडेरा में पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, मनीफीट, बिरसानगर जोन नंबर 1 और भुइयांडीह में नालियों का…

Read More

Jamshedpur. शहीद दिवस पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एडीसी भगीरथ प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीदों को स्मरण किया. उपायुक्त ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हमें अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिवस है, साथ ही देश की एकता, अखंडता के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. राज्य सरकार के…

Read More

Chaibasa. अशोक कुमार जैन नॉम आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइलन मैच में गुरूवार को सेरसा चक्रधरपुर ने लारसन क्लब चाईबासा को 72 रनों से पराजित कर फाइलन में अपना स्थान पक्का कर लिया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गये आज के मेच में टॉस लारसन क्लब के कप्तान ने जीता तथा सेरसा चक्रधरपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सेरसा की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब की टीम ने 30.5 ओवर में 214 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.

Read More

Chaibasa. सोनुवा के जंगल में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सलियों के शवों के चाईबासा पहुंचने पर गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शवों का 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट सोनुवा अंचलाधिकारी अनुज टेटे की देखरेख में सदर अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सक टीमों ने करीब तीन घंटे तक किया. चिकित्सकों की टीम में डॉ दीपक कुमार सिन्हा, डॉ प्रिंस पिंगुवा व डॉ गजेंद्र नायक शामिल थे. चिकित्सकों ने बताया कि दोनों शवों के शरीर में कई गोली लगी थी.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहु ने अपने क्षेत्र में शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, विधानसभा सत्रों और क्षेत्रीय दौरों के कारण प्रत्येक सरकारी बैठक और कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य विधायी कार्यों को सुचारू रूप से…

Read More

Chaibasa. टाटा स्टील फाउंडेशन के मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर चाईबासा में याजाकी इंडिया व उनो मिंडा में नियुक्ति पाने वाले स्नातकों के लिए गुरुवार को ऑफर लेटर वितरण के लिए समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्र में गुरुवार को आयोजित समारोह में 45 प्रशिक्षुओं को नौकरी में नियुक्ति को लेर आॅफर लेटर दिया गया. मालूम हो कि सदर चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित विकास भवन में टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा मल्टी स्किल डेवलपमेंट के कई कोर्स का संचालन किया जा रहा है. जिसमें युवाओं को रोजगार के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था…

Read More

Chandil. चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 झाबरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नतुनहीह गांव निवासी गेते मांझी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गेते मांझी पैदल सड़क पार कर रहा था. उसी दौरन रांची से टाटा की ओर जा रहें किसी वाहन ने कुचल दिया. जिसमें उसका मौके पर ही मौत हो गया.

Read More

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा पूर्ण कर चुके प्रथम बैच के करीब 35 सफल कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग डिवीजन सभागार में पासिंग आउट समारोह आयोजित की गई. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह,प्रबंधन की ओर से ई-आर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक राय, ह्यूमेन रिसोर्स (एच आर विभाग) के जीएम प्रवीण कुमार, प्रभु, पीके सिंहा व मुंबई से आनलाइन मार्शेल फर्नांडीज (जीएम लर्निंग एंड डेवलपमेंट, मुंबई ) शिरकत की. वहीं दूसरी ओर आर्का जैन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार श्रीवास्तव,ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह…

Read More