Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया जिले में सक्रिय नक्सली कलमू मंगड़ू (30), माड़वी बुधरी (25), समीर उर्फ मिडियम सुक्का (22), रजनी उर्फ राजे (20), शांति कवासी (18), मड़कम सोमड़ी (25), नुप्पो नरसी (22), मड़कम हिड़मे (21) और नुप्पो हुंगी (50) ने सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षाबलों के…
Author: News Desk
New Delhi.लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में का एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 3,359 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 2,947 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 64,668 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,128 करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा कि आगामी ठेकों की मजबूत स्थिति और परियोजनाओं तथा विनिर्माण व्यवसायों में निष्पादन गति तेज होने के चलते राजस्व…
New Delhi. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश की एआई (कृत्रिम मेधा) महत्वाकांक्षाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत आने वाले महीनों में अपना खुद का आधारभूत मॉडल तैयार करेगा. उन्होंने कहा कि भारत स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए 18,693 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) द्वारा संचालित सबसे सस्ती कॉमन कम्प्यूट सुविधा तैयार करेगा, जिसकी मदद से चैटजीपीटी, डीपसीक आर1 और ऐसे ही दूसरे एआई मॉडल को टक्कर दी जा सकती है. भारत का यह साहसिक कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब चीनी कंपनी डीपसीक ने अपने एआई मॉडल से लोगों का ध्यान खींचा…
इंदौर . उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान सुर्खियों में आई एक युवती की किस्मत चमक गई है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस युवती को बतौर अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म में लेने की घोषणा की है. इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली मोनालिसा भोसले अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज महाकुंभ में गई थी. महाकुंभ क्षेत्र में ली गईं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद वह इंटरनेट पर छा गई जहां उसने अपनी खूबसूरत आंखों के कारण लोगों की तारीफ बटोरी. निर्देशक…
Chandil. चांडिल में बाघ का दहशत है. बुधवार की शाम को नीमडीह के तनकोचा गांव में बाघ द्वारा बछड़े को शिकार करने का मामला सामने आया है. सूचना के बाद गुरुवार को वन विभाग टीम तनकोचा गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों से ली. वन विभाग की टीम तनकोचा जंगल मे जाकर बाघ के पंजे का निशान आदि को देखा. इस संबंध में वन विभाग ने बताया कि बाघ जिस रास्ते से होकर पश्चिम बंगाल गया था, उसी रास्ते से होकर पुनः वापस लौट रहा है. विभाग बाघ होने की संबंधित क्षेत्र में ट्रैकिंग कैमरा लगाया गया है.…
Jamshedpur : टाटा मोटर्स में विभिन्न डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल का लाभ मिला है.इससे सीधे मजदूरों के वेतन में नियमानुसार सम्मानजनक बढ़ोतरी होगी. हाल के कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया बंद थी,फलस्वरूप यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से पहल कर मजदूर हित में इसे दोबारा चालू कराया. बुधवार को टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (एमटीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी 98 कर्मचारियों को जो सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा किए उन सबों को मल्टी स्किल का प्रमाणपत्र सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में यूनियन…
New Delhi. टाटा मोटर्स के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पीबी बालाजी ने कहा कि बाहरी वातावरण बेहद धुंधले होने की स्थिति में मांग को बढ़ाने और घरेलू वृद्धि तेज करने के लिए केंद्रीय बजट में उपभोग बढ़ाने वाले उपायों पर विचार किया जा सकता है. बालाजी ने कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा में कहा कि अच्छे त्योहारी मौसम के बाद कई कारकों की वजह से मांग कमजोर रही है. इसमें नकदी की तंग स्थिति और बाजार की स्थिति का ‘बहुत अच्छा नहीं होना जैसे कारक शामिल हैं। हालांकि यह संकट जैसी स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि चालू…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) ने अनेक राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 3,027.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नीति आयोग के उपाध्यक्ष शामिल हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समिति ने 10 राज्यों के बिजली गिरने की घटनाओं के प्रति संवेदनशील 50 जिलों में शमन परियोजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की,. साथ ही 12 राज्यों के 49 सूखा संभावित जिलों के लिए उत्प्रेरक सहायता की समीक्षा की. ये 12 राज्य आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक,…
New Delhi.सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई.सत्र की शुरुआत शुक्रवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी और बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा. सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की, जो राजनीतिक दलों को सरकार के विधायी एजेंडे के बारे में सूचित करने और सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर जानकारी…
Jamshedpur. Tata Steel के कोक ओवन बैटरी नंबर 7 सेक्सन से जुड़े 153 कर्मचारियों के सरप्लस होना तय है. आपरेशन सेक्शन के लगभग 40 कर्मचारियों को प्रबंधन ने सरप्लस पूल में भेजने से संबंधित लेटर भी दे दिया है. क्लोजर से प्रभावित होने वाले सेक्शन में 153 कर्मचारियों के साथ 7 कमेटी मेंबर भी शामिल हैं. प्रबंधन ने बुधवार को यूनियन के साथ हुई मीटिंग में यह भी स्पष्ट कर दिया कि कौन कर्मचारी सरप्लस होगा और कौन काम पर रहेगा. यह निर्णय प्रबंधन लेगा. इस पर यूनियन तैयार नहीं हुआ. इस मामले पर अंतिम निर्णय अब तक नहीं हो…
