Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Naxal Surrender: 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का मामला
    Crime

    Naxal Surrender: 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का मामला

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया जिले में सक्रिय नक्सली कलमू मंगड़ू (30), माड़वी बुधरी (25), समीर उर्फ मिडियम सुक्का (22), रजनी उर्फ राजे (20), शांति कवासी (18), मड़कम सोमड़ी (25), नुप्पो नरसी (22), मड़कम हिड़मे (21) और नुप्पो हुंगी (50) ने सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कलमू मंगड़ू, समीर, महिला नक्सली माड़वी बुधरी, रजनी, शांति और मड़कम सोमड़ी के सर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है. उन्होंने बताया कि महिला नक्सली नुप्पो नरसी के सर पर दो लाख रुपये तथा महिला नक्सली मड़कम हिड़मे और नुप्पो हुंगी के सर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है. अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चल रहे ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के खिलाफ जिले में बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. इन घटनाओं में पुलिस दल पर हमला और बारूदी सुरंग विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है तथा उन्हें पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    case of Sukma district of Chhattisgarh Naxal Surrender: Nine Naxalites carrying a bounty of Rs 52 lakh surrendered before security forces
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group