नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मेडिकल दाखिले में डोमिसाइल आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है. जस्टिस ह्रषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मेडिकल दाखिले में डोमिसाइल आधारित आरक्षण संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा कि हम सभी भारत के निवासी हैं. यहां राज्य या प्रांतीय डोमिसाइल जैसा कुछ नहीं है. केवल एक डोमिसाइल है कि हम सभी भारत के निवासी हैं. हम देश में कहीं भी रहने और कहीं भी व्यापार और पेशा करने का अधिकार है. भारत का संविधान हमें पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला…
Author: News Desk
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के एक सरकारी विश्वविद्यालय में एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर द्वारा क्लासरूम में एक छात्र के साथ ‘विवाह’ करने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि, प्रोफेसर ने दावा किया कि यह उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा था और उन्होंने एक साइको-ड्रामा प्रदर्शन किया था. यह घटना नदिया जिले के हरिनघाटा स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मकौत) के मनोविज्ञान विभाग में हुई. वायरल वीडियो में प्रोफेसर को एक दुल्हन की तरह सजे हुए दिखाया गया, जबकि प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्ताव पारित किए गए. झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और तत्कालीन विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची मतियस विजय टोप्पो को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई है. उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट की धारा 71 ए का उल्लंघन करते हुए 1969 के पहले की भूमि को बिना जांचे नियमित किया. 30 वर्ष के टाइम बांड के नियम का भी उन्होंने उल्लंघन किया. टोप्पो अभी निदेशक डीआरडीए हजारीबाग के पद पर कार्यरत हैं. बैठक के बाद अपर सचिव राजीव रंजन ने…
रांची. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप (तमाड़) में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने के मामले में पीएलएफआई का एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित नौ आरोपितों को साक्ष्य के अभाव बरी कर दिया गया. उन्हें अपर न्यायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत से बरी किया गया. मामला चार मार्च 2016 का है. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के कर्मचारी के बयान पर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि चार मार्च 2016 की रात 11:45 बजे तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर छह लोग और पैदल आठ लोग मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के…
रांची. विधानसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गयी. चार्जशीट सीजेएम चंदन की अदालत में दाखिल की गयी है. हिंदपीढ़ी पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि प्रथम दृष्टया विधायक सीपी सिंह पर लगाया आरोप सही पाया गया है. उनके खिलाफ सहायक निर्वाची पदाधिकारी के बयान पर हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था. चार्जशीट में कहा गया है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करायी गयी थी. चार्जशीट में कहा गया है कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भाजपा का बैनर…
किंशासा . अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी शहर गोमा पर एम23 विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है. रिपोर्टों के अनुसार, इन विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है. इस संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात भारतीय सेना के मेडिकल कोर के 80 अधिकारी और सैनिक फंस गए हैं. विद्रोहियों ने लेवल-3 फील्ड हॉस्पिटल वाले कैंप को घेर लिया है, जहां भारतीय सैनिक तैनात हैं. गोमा में लगातार गोलीबारी और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले हो रहे हैं, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह हमला न केवल…
जेद्दा. सऊदी अरब के जीजान शहर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई. इस हादसे को लेकर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. भारतीय दूतावास ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया है और दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जरूरतमंद लोग निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: टोल-फ्री नंबर: 8002440003 फोन नंबर: 0122614093, 0126614276 व्हाट्सएप नंबर: 0556122301 इस घटना पर विदेश मंत्री…
चक्रधरपुर. ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले रेल कर्मचारियों की पहचान के लिए सोमवार से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 27 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगी. 15 दिनो तक चलने वाले इस अभियान के तहत जांच के दौरान सामने आए शराबी रेल कर्मियों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस आदेश के बाद चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला,बंडामुंडा,झारसुगड़ा आदि रेल खंड में रेल अधिकारी इस अभियान में जुट गए है. अधिकारी औचक तरीके से अलग-अलग रेलवे स्टेशन और कार्यालय पर पहुंचकर रेल कर्मियों की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि रेलवे…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान की. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली अमित मुंडा अपने दस्ते के साथ हिंसक विध्वंसक नक्सली गतिविधियों के लिए सोनुआ इलाके में सक्रिय है. इस सूचना पर सुरक्षा बल सोनुआ थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र लोंजो नचलदा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान भाकपा (माओवादी) उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.…
वेट लिफ्टर ने कहा : जो कमाते हैं, वह भोजन और वर्कआउट में ही हो जाता है खर्च आनंद सिंह प्रशांत कुमार सिंह को सरकारी मदद चाहिए. उनका लक्ष्य है मिस्टर वर्ल्ड और मिस्टर एशिया का खिताब जीतना. वह मानते हैं कि अब जिम का खर्च बढ़ गया है. वह जितना कमाते हैं, सब उनकी डाइट और एक्सरसाइज में ही चला गया है. अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, झारखंड और अपने देश का नाम रौशन करने के लिए वह एनजीओ की भी मदद चाहते हैं. वह अपनी तरफ से अपना 100% देना चाहते हैं। उसके लिए जिम में…
