Prayagraj. महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. 14 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं इस घटना के बाद सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुंभ मेले की स्थिति को लेकर बात की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अब तक आदित्यनाथ से दो बार बात कर चुके हैं. एक अधिकारी ने कहा,…
Author: News Desk
जमशेदपुर. बागबेड़ा कॉलोनी में कचरे की समस्या ,कचरा उठाव एवं डस्टबिन लगाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से मिलकर चार सूत्री मांग पत्र सौपा है. सौपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी में कई महीनो से दर्जनों जगहों पर पड़े हुए कचरो का ढेर को उठाने, कचरा फेंकने के स्थान को चिन्हित कर डस्टबिन लगाने नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं साफ सफाई मुख्य रूप से शामिल है. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में दर्जनों जगह कचरो का ढेर रहने के कारण कभी भी संक्रामक…
Bhuvneshwar. टाटा स्टील ने उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ में एक समर्पित पवेलियन स्थापित किया है, जिसमें नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके अग्रणी पहलों को प्रदर्शित किया गया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी अपने योगदान की कहानी इस पवेलियन में प्रदर्शित की है. टाटा स्टील के CEO और प्रबंध निदेशक (MD) टीवी नरेंद्रन ने कहा, पिछले एक दशक में टाटा स्टील ने ओडिशा में लगभग 10 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण और राज्य की अपार संभावनाओं को दर्शाता है. हमने कलिंगानगर में एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ नीलाचल इस्पात…
New Delhi.पंजाब एफसी एक बार फिर से जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही. मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL) के मुकाबले में रेड माइनर्स ने मेजबान को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही जमशेदपुर एफसी ने पंजाब एफसी के खिलाफ लीग डबल पूरा कर दिया. रेड माइनर्स की जीत में सेंटर-बैक प्रतीक चौधरी ने 41वें और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर हावी हर्नांडेज ने 48वें मिनट में गोल किए.सेंटर-बैक प्रतीक चौधरी को पहला गोल करने और मजबूत डिफेंडिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.…
Jamshedpur. चोर गिरोह ने एक बार फिर से शहर में आतंक मचाया है. इस बार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित रॉक गार्डेन सोसाइटी में बंद छह फ्लैट का ताला तोड़ कर करीब 35 लाख रुपये के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. वहीं एमएम महतो के फ्लैट से चोर राष्ट्रपति पुरस्कार में मिले गोल्ड मेडल भी ले गये. चोर गिरोह ने पिछले दो दिनों में तीसरी चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना सोमवार देर रात की है. चोरी की वारदात के बाद सोसाइटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया. चोरी…
Musabani. मुसाबनी प्रखंड की बेनाशोल पंचायत स्थित फौजी बस्ती के धीबर टोला में जंगली फल खाने से 16 विद्यार्थी उल्टी व सिर चक्कर के बाद बेहोश हो गये. दरअसल, बच्चों ने बेनाशोल प्राथमिक विद्यालय में दोपहर का भोजन किया. इस दौरान पास की झाड़ियों से बायो डीजल पौधा (जेरेडिया) का जहरीला फल खा लिया. बच्चों के बेहोश होने स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर मुखिया शुक्रमणि हेंब्रम और बच्चों के परिवार वाले स्कूल पहुंचे. बीमार बच्चों को 108 एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है.…
Jamshedpur. परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के आबिद खान को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से 262.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी ने बताया कि आबिद खान एनडीपीएस एक्ट में पांच बार जेल जा चुका है. गुप्त सूचना मिली थी कि आबिद कोलकाता की ओर ब्राउन शुगर खरीदने गया है. सूचना के बाद परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने आबिद पर नजर रखनी शुरू की. जैसे ही उन्हें आबिद के शहर लौटने…
Jamshedpur. बिष्टुपुर के रिहायशी इलाके बागमती रोड में 19 जनवरी को कपड़ा कारोबारी रमेश कांवटिया के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से सोने की चेन समेत कई सामान भी बरामद किया है. सावन देवगम की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर से चाकू बरामद किया है. सोनू बाग के साथ राजा महानंद और पवन बाग ने रेकी करने का काम किया था. गिरफ्तार होने वालों में मानगो का टेंपो चालक मिराज खान उर्फ बाबू, चाईबासा का सावन देवगम, बिष्टुपुर का सोनू…
Jamshedpur. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) और टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम आइएसडब्ल्यूपी) में अर्ली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) 31 जनवरी को समाप्त हो जायेगी. वहीं कर्मचारियों में इएसएस को लेकर दबाव साफ दिख रहा है. कहीं इएसएस की अवधि नहीं बढ़ जाये या उनका तबादला कहीं बाहर नहीं हो जाये. सबसे ज्यादा टीएसडीपीएल में इएसएस को माहौल गर्म है. कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के करीब 40 से अधिक कर्मचारियों को इएसएस लेने के लिए कहा गया, जिसमें चार महिलाएं भी बतायी जा रही हैं. अब कर्मचारियों का भय सता रहा है कि अधिकारियों का आदेश…
Jamshedpur. टाटा स्टील के कोक प्लांट बैटरी 7 को बंद करने की प्रक्रिया शुरू है. मंगलवार को यह काम पूरा नहीं हो पाया. इसके कर्मचारियों का क्या होगा अभी तय नहीं हो पाया है. इस बीच टाटा स्टील के सुनहरे भविष्य की योजना यानी इएसएस का लाभ कोक प्लांट के 16 कर्मचारियों ने लिये हैं. इनमें से 6 कर्मचारी बैटरी 7 के हैं. इधर, मैनेजमेंट व यूनियन के बीच मंगलवार को शाम 4.30 बजे मीटिंग हुई. इसमें एचआरएम के चीफ मुकेश अग्रवाल और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और उपाध्यक्ष राजीव चौधरी समेत कमेटी मेंबर मौजूद थे. इस…
