Author: News Desk

Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के मुरुमडीह गांव के पास धान लदे मैजिक पलटने से खलासी घायल हो गया. वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. घटना मंगलवार के दो बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, राजनगर से चाईबासा की ओर जा रहे टाटा मैजिक (ओडी 11 ए 1866) में धान लेकर जा रहा था. राजनगर विद्युत सब-स्टेशन पार करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अर्जुन पेड़ से रगड़ाते हुए खेत में पलट गया. गाड़ी पलटने से खलासी घायल हो गया. हालांकि, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. छेड़ियापहाड़ी निवासी खलासी लोसो मुर्मू ने बताया…

Read More

Dumaria. डुमरिया थाना क्षेत्र के पांडुसाई गांव के कारूडीह टोला और ढोडासाई के बीच पुलिया के पास 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने एक बोरिंग गाड़ी के मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. उसके हाथ और पांव पूरी तरह जल गये हैं. मजदूर गाड़ी को पार कराने के चक्कर में एक पतले डंडे के सहारे तार को उठा रहा था. इसी क्रम में तार गाड़ी से सट गया. जैसै ही तार गाड़ी में सटा पूरे गाड़ी में करंट दौड़ गयी. इससे मजदूर झुलस गया. बोरिंग गाड़ी पर बैठे करीब आठ मजदूरों ने गाड़ी से कूदकर अपनी…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के कामेगाड़ा गांव के मुंडा विक्रम सिंह हेम्ब्रम (45) की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना सोमवार शाम की है. टोकलो थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. चक्रधरपुर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है. सोमवार को झरझरा में साप्ताहिक हाट लगती है. कामेगाड़ा गांव के मुंडा विक्रम दोपहर तीन बजे साइकिल से हाट गये थे. शाम में घर लौटने के दौरान बांडीजाहिर गांव के पास अपराधियों…

Read More

Musabani. सुरदा न्यू टाउनशिप में सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली. लाश की पहचान केंदाडीह के विक्रम टुडू (62) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार वालों के मुताबिक वह पाथरगोड़ा मेला के लिए निकला था. रात में घर नहीं आया था. पत्नी गौरी टुडू के मुताबिक विक्रम टुडू स्वर्ण रेखा परियोजना से सेवानिवृत हुआ है. विक्रम टुडू मूल रूप से राजनगर के गोवर्धन गांव के रहने वाला है. वर्तमान में केंदाडीह में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी के मुताबिक…

Read More

Seraikela. कपाली में रामू होटल के पास मंगलवार को गौसनगर निवासी शब्बीर आलम (22) की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. घरवाले हमलावर की गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है. मोबाइल पर दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी. आरोपियों की की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. जानें क्या है मामला दरअसल, गाली-गलौज के बाद युवक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से साकची डालडा लाइन और बिष्टुपुर पीएम मॉल के समीप पार्किंग स्टैंड की बंदोबस्ती सोमवार को पूरी कर ली गयी. जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि साकची पार्किंग संख्या ग्रुप 4 में सबसे अधिक बोली ठाकुर एंटरप्राइजेज, जबकि बिष्टुपुर पार्किंग की ग्रुप संख्या 8 सिद्धि इंटरप्राइजेज को आवंटित किया गया है. ग्रुप संख्या 4 नंबर के लिए 16 लाख 30 हजार रुपये से बोली लगी और 16 लाख 50 हजार में उच्चतम बोली लगी. वहीं पार्किंग संख्या 8 की बोली 20 लाख 80 हजार रुपये शुरू हुई और उच्चतम…

Read More

कच्चे माल का निर्यात स्वीकार्य नहीं, मूल्यवर्धन देश में ही हो: पीएम Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह कच्चे माल का निर्यात और तैयार उत्पादों का देश में आयात स्वीकार नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मूल्यवर्धन देश में ही होना चाहिए. भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि वह पूर्वी भारत को देश के विकास का इंजन मानते हैं और राज्य इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा, केवल कच्चे माल के निर्यात से देश का विकास संभव नहीं है.…

Read More

Prayagraj. मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने परामर्श जारी किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, यातायात पुलिस और विशेष डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है. द्विवेदी ने बताया कि 29 जनवरी को पड़ रही मौनी अमावस्या को लेकर पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की…

Read More

रांची.  झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार, 29 जनवरी को होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से मंगलवार को सूचित किया गया है कि कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

Read More

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के मॉडिनाइजेशन का काम जून में शुरू होगा. इसमें टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. अप्रैल में टेंडर खुलेगा और मई तक काम अवार्ड हो जायेगा. जून में स्टेशन के मॉडिनाइजेशन काम शुरू होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही. इस दौरान खड़गपुर डीआएम भी उपस्थित रहे. महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ चाकुलिया से लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे के कई प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. महाप्रबंधक रेलवे के अधिकारियों के साथ स्पेशल…

Read More