Author: News Desk

Aara. बिहार के भोजपुर जिले में कृषि अधिकारी उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें एक मोबाइल ऐप में कुछ भूखंड हिंद महासागर में दिखाई दिए. हालांकि जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तकनीकी कारण से हुई इस गड़बड़ी का पता राज्यव्यापी डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) के दौरान प्रकाश में आया. यह डिजिटल फसल सर्वेक्षण राज्य के सभी जिलों में विभिन्न कृषि मौसमों के दौरान बोई जाने वाली फसलों की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है. भोजपुर के जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) शत्रुघ्न साहू ने सोमवार को बताया, “जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत जंगल महल पंचायत में…

Read More

New Delhi/Washington.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक ‘विश्वसनीय’ साझेदारी की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई, जिसमें मुख्य लक्ष्य व्यापार, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ाने पर होगा. दोनों नेताओं ने सोमवार को फोन पर बातचीत की. एक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन के हालात सहित वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया तथा वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसमें कहा गया कि दोनों नेता शीघ्र ही मुलाकात करने पर सहमत हुए. प्रधानमंत्री ने…

Read More

Ranchi. पहली महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) का खिताब ओडिशा वॉरियर्स ने जीत लिया. रविवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गये रोमांचक फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराया. इस जीत से चैंपियन ओडिशा वॉरियर्स को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1.5 करोड़ रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. वहीं, उप विजेता टीम सूरमा हॉकी क्लब को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया. समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे.

Read More

Galudih. गालूडीह पुलिस को रविवार को उलदा स्थित हाइवे किनारे हवेली ढाबा के पास 10 वर्षीय बच्चा मिला. जानकारी के अनुसार, शेख नसीम (10 वर्ष) हवेली ढाबा के पास भटक रहा था. ग्रामीणों ने गालूडीह पुलिस को बताया. पुलिस बच्चे को अपने साथ ले गयी. बच्चा अपना नाम शेख नसीम, पिता का नाम हैदर खान और माता का नसीमा बीबी बता रहा है. वह खुद को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का निवासी बताया. बच्चे ने बताया कि घर के पास एक आदमी आया था. उसने कहा- चलो तुमको मौसी घर छोड़ देंगे. उसने स्कूटी पर बैठाया. हवेली ढाबा के पास…

Read More

Ranchi. राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सीबीएसइ पैटर्न पर चलने वाले इन विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भरा जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए इंटरनेट पर  https://evidyavahini.jharkhand.gov .in/studentAdmission वेबसाइट पर जाया जा सकता है. पिछले वर्ष आरंभ किये गये सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बड़ी संख्या विद्यार्थी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है. मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पूरी तरह सीबीएसइ पैटर्न पर चलाये जाते हैं. वर्तमान में संचालित…

Read More

Jamshedpur. सोनारी थानांतर्गत रोड नंबर सात स्थित आइएफबी के कार्यालय में काम के दौरान प्रदीप सरकार (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार, प्रदीप सरकार आइएफबी कार्यालय में एकाउंटेंट के पद पर काफी दिनों से काम कर रहे थे. वह मूल रूप से सिलीगुड़ी के रहने वाले थे. सोमवार को उनकी पत्नी बच्चे को स्कूल लेकर गयी थी. वह ड्यूटी जाने की बात कह कर घर से निकले थे. ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने…

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर थानांतर्गत विद्यापति स्कूल के पास के रहने वाले केश रंजन सिंह को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया.साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाता से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में केश रंजन सिंह ने मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है. गोविंदपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केश रंजन के मोबाइल पर एक लिंक आया था. जब उन्होंने उस लिंक को खोला तो उसमें कई जानकारी उन्होंने अपलोड किया.उसके बाद उनके बैंक खाता से डेढ़ लाख रुपये की निकासी कई बार में हो गयी.

Read More

Jamshedpur. मानगो थानांतर्गत गुरुद्वारा रोड पर हुए संतोष सिंह हत्याकांड के दो अभियुक्तों को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में रौनक सिंह और निखिल सिंह शामिल है. मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि रौनक सिंह दिल्ली में रह रहा है. सूचना मिलने के बाद मानगो पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई. उसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका साथी निखिल सिंह को जमशेदपुर से ही गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रौनक सिंह को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लायी. दोनों…

Read More

Jamshedpur.टाटा मोटर्स में 28 जनवरी मंगलवार को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. कंपनी की ओर से इसका सरकुलर जारी किया गया है. 26 जनवरी रविवार को छुट्टी के बाद 27 जनवरी को कामकाज होने के बाद फिर से 28 जनवरी को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. इसके तहत कर्मचारियों को 50 फीसदी वेतन मिलेगा जबकि 50 फीसदी खर्च कंपनी वहन करेगी. इस दौरान किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जायेगी.

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत के चीतपील से कोटसना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से दो घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार को झरझरा में हाट लगी थी. रात करीब 7.30 बजे कोटसोना गांव के आधे दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर में सवार होकर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चीतपील से कोटसोना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह रास्ता पहाड़ी है. ट्रैक्टर पलटने से कोटसोना गांव के फोंडा लोहार और पाकु हेंब्रम की मौत हो…

Read More