लातेहार.जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में लेवी वसूलने आये नक्सलियों की ग्रामीण और मजदूरों ने जमकर धुनाई कर दी. इस घटना में एक नक्सली की मौत हो गई . मृत नक्सली की पहचान अभय उर्फ किशोर नायक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग सात की संख्या में उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव गए थे. यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर नक्सलियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी. इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और नक्सलियों से भिड़ गए. मजदूरों के…
Author: News Desk
रांची . रांची विश्व विद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह सात मार्च को होगा. मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार होंगे. समारोह में स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनमें 15 मेडल स्पांसर होंगे. विवि प्रशासन ने मंगलवार को बताया गया कि मेडिसिन में ओवरऑल बेस्ट मास्टर डिग्री, मेडिसिन एमडी तथा काउंसलिंग इन साइकोलॉजी के अवार्ड की घोषणा रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण नहीं की जा सकी है. जारी लिस्ट में अगर किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति है, तो वे 31 जनवरी तक अपनी…
रांची . भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. करीब 21 लाख छात्र, जिनकी मैट्रिक-इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होनी चाहिए थीं, वो जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने की वजह से बाधित हो सकती है. यदि समय पर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो छात्रों को अगले शिक्षण सत्र में नामांकन लेने में भी काफी परेशानी होगी. मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इसी तरह जेपीएससी अध्यक्ष का…
गिरिडीह . . गिरिडीह पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन के जरिये प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के नक्सलियों को गिरफ्तार कर रही है. इसी क्रम में एक बार फिर सीआरपीएफ के साथ जिला पुलिस ने एसपी डॉक्टर विमल कुमार को मिले गुप्त सूचना पर दो नक्सली पति -पत्नी को गिरफ्तार कि है. मंगलवार को मधुबन थाना में प्रेसवार्ता कर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने संयुक्त रूप सेबताया कि जमुआ थाना इलाके के गनियाडीह गांव निवासी तालेश्वर हांसदा उर्फ सेरमा अपनी पत्नी मालती मुर्मू उर्फ गुडी उर्फ गुड़िया के साथ मधुबन थाना इलाके के टेसाफुली जंगल के पहाड़ी इलाके में…
हजारीबाग. हजारीबाग पटना मार्ग के डीवीसी चौक के पास भारत सरकार लिखा एसयूवी वाहन ने मंगलवार काे छह लाेगाें काे टक्कर मार दी. टक्कर में इब्राहिम अंसारी(22) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एक्सयूवी वाहन झील की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी. इसी दाैरान छह लाेगाें काे टक्कर मार दी और फरार हाे गयी. अन्य पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आक्राेशित लाेगाें ने वाहन को पीछा कर नगवां टोल प्लाजा के पास वाहन को पकड़ लिया. वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों…
रांची. राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० अंजिला गुप्ता ने राज भवन में भेंट की. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही, राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगामी ‘द्वितीय दीक्षांत समारोह’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.
New Delhi. संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और फिर अगले दिन शनिवार एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा. सोमवार से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरु हो जाएगी. संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की संक्षिप्त बैठक होगी. इसी दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. एक फरवरी को सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट…
Latehar. लातेहार जिले में माओवादियों के अलग हुए गुट ‘झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा’ (झासमुमो) के प्रमुख को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा, जिसके बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में झासमुमो के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारी गांव में सोमवार रात हुई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच वसूली को लेकर झड़प हुई. लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार…
Prayagraj. महाकुंभ का मंगलवार को 16वां दिन है. सुबह 11 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया. 13 जनवरी से अब तक करीब 16 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रातभर सभी विभागों के अफसरों ने कई राउंड मीटिंग की. भीड़ को कैसे संभालेंगे? सुरक्षा में क्या चुनौती आ रही है? उसका समाधान कैसे होगा? इन्हीं मुद्दों पर मंथन हुआ. मंगलवार सुबह फिर एडीजी जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने सभी विभागों के अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. डीएम, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, पुलिस, रेलवे आदि…
New Delhi. केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि रिकार्ड से यह स्पष्ट है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के कई मामलों में सुनवाई इस तरह से की गयी कि परिणामस्वरूप आरोपियों को दोषी ठहराने के बजाय बरी कर दिया गया.केंद्र और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ को बताया कि उन्होंने आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की थी लेकिन देरी के आधार पर उन्हें खारिज कर दिया गया. भाटी ने कहा कि 11 जनवरी 2018 को…
