Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में 29 व 30 जनवरी को आंशिक कामकाज होगा. कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से निपटने और संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन करने के लिए, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को फ्लेक्सी ऑफ लिया है. इस व्यवस्था के मद्देनजर, जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जायेगा. उनके लिए सामान्य कार्य दिवस होगा,लेकिन जिन कर्मचारियों या प्रशिक्षुओं को काम पर बुलाया जाता है, लेकिन वे अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं, उन्हें उस दिन के लिए छुट्टी लेनी होगी. जिन कर्मचारियों को दोनों दिन ड्यूटी पर नहीं बुलाया जाता है. उनसे दो महीने के भीतर काम…

Read More

Ghatsila. घाटशिला इलाके में बाघ का खौफ अब भी बरकरार. सीमावर्ती गांवों के स्कूलों में बच्चों की उपस्थित काफी कम है. जंगल जाने वाले ग्रामीण अपने साथ लाठी-डंडा लेकर जा रहे हैं. सूचना के मुताबिक, पटमदा की गोबरघुसी पंचायत के कुकड़ू व अपो में मंगलवार की सुबह बाघ के पंजे के निशान मिले. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डरे-सहमे हैं. सुबह सबसे पहले कुकडु गांव के वृकोदर सबर ने पंजे के निशान को देखा, जो कुकड़ू स्कूल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर थे. विद्यालय के शिक्षक पंचानन महतो ग्रामीणों के आग्रह पर पंजे के निशान…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी निवासी सुमरा सिंह सरदार (36) का सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गयी. मंगलवार को सुमरा सिंह सरदार का शव पुलिस ने नदी से बरामद किया. पुलिस के अनुसार सुमरा सिंह सरदार सोमवार को नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह पानी में डूब गया. लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. मंगलवार को सुमरा का शव नदी में मिला.

Read More

Prayagraj. रेलवे मौनी अमावस्या पर महाकुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए 190 विशेष ट्रेनों सहित 360 ट्रेनें संचालित कर रहा है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बुधवार को मौनी अमावस्या पर होने वाले ‘अमृत स्नान’ के चलते महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है. कुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रेलवे ने तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व आमद को देखते हुए व्यापक कदम उठाए हैं और महाकुंभ के सबसे शुभ दिन ‘मौनी अमावस्या’ के लिए ट्रेन सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करने…

Read More

बोकारो. केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को घरेलू इस्पात कंपनी सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के लिए 20,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना का अनावरण किया. इससे इस्पात कंपनी की क्षमता बढ़कर 75.5 लाख टन सालाना हो जाएगी. साल 1965 में स्थापित बोकारो इस्पात संयंत्र में पहला ब्लास्ट फर्नेस परिचालन 1972 में शुरू हुआ, जिसकी शुरुआती क्षमता 17 लाख टन प्रति वर्ष थी. सेल ने बयान में कहा, केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बोकारो इस्पात संयंत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने वेतनमान निर्धारित करने व योगदान की तिथि को दुरुस्त करने से संबंधित दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अवमानना याचिका को ड्रॉप कर दिया. साथ ही प्रार्थी को छूट दी कि वह आदेश लेकर सक्षम प्राधिकार के समक्ष जा सकता है. अदालत के पूर्व के आदेश के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के रजिस्ट्रार सुनवाई के दाैरान सशरीर उपस्थित थे. उनकी ओर से अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि प्रार्थी के अभ्यावेदन के आलोक में कोल्हान…

Read More

Ranchi. एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट-2024 (असर) की ओर से मंगलवार को नयी दिल्ली में रिपोर्ट जारी की गयी. रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी स्कूलों के कक्षा पांच के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में भी सुधार हुआ है. इसके बाद भी कक्षा पांच के 40 फीसदी बच्चे ही कक्षा दो के स्तर का पाठ पढ़ पाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 व 2022 की तुलना में इसमें सुधार हुआ है. वहीं, कक्षा तीन के सरकारी स्कूलों के 24.6 फीसदी बच्चे ही घटाव बना पाते हैं. वहीं, कक्षा पांचवीं के 30.3 फीसदी बच्चे भाग हल कर पाते हैं. हालांकि, पिछले वर्षों…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ लादने नहीं जा रही है. राज्य सरकार अपने आंतरिक संसाधनों के स्रोत से ही योजना के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था करेगी. मंईयां योजना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देनेवाले लोग आश्वस्त और बिल्कुल निर्भीक रहें. मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में अबुआ बजट को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार देश की आधी आबादी के लिए 25-26 हजार करोड़ रुपये के बजट का ही प्रावधान करती है, लेकिन झारखंड सरकार 15-16 हजार…

Read More

Sasaram.यूपी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाये जाने से यूपी बिहार की सीमा कर्मनाशा से लेकर बिहार में रोहतास के शिवसागर खुरमाबाद तक वाहनों का लंबा जाम लग गया. मंगलवार की सुबह से ही जीटी रोड के दोनों लाइन पूरी तरह से जाम हो गये. इसके बाद छोटी गाड़ी हो या फिर सवारी गाड़ी या भारी वाहन सभी बुरी तरह जाम में फंस गये. दोनों लाइन एक साथ बुरी तरह से जाम हो गये जिससे छोटे वाहनों का भी गुजरना मुश्किल हो गया और मौनी अमावस्या से पहले ही जीटी रोड पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…

Read More

Prayagraj. महाकुम्भ में पहली बार देश के तीन पीठों के शंकराचार्य एक ही मंच पर मिले और सनातन के लिए संयुक्त धर्मादेश जारी किया, जिसमें देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किए गए. श्री शंकराचार्य शिविर, ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि इस आयोजन में श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विदुशेखर भारती जी ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने लोक उद्धार के लिए एक विशिष्ट ग्रंथ प्रश्नोत्तर मल्लिका लिखी जिसमें उन्होंने स्वयं प्रश्न करके उत्तर दिया. श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य ने बताया कि इस ग्रंथ में एक…

Read More