गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार Medninagar.बालूमाथ-पांकी मार्ग पर नवादा गांव के समीप रविवार दिन के 11 :00 बजे स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो और एक पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो चालक और करीब दर्जन भर बच्चे घायल हो गये हैं. घायल सभी बच्चों की उम्र सात से 10 साल के बीच बतायी जा रही है. इनमें से एक बच्चे की रविवार रात रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा के अंबवाटोली निवासी सुजीत उरांव के सात वर्षीय पुत्र विवेक उरांव के रूप…
Author: News Desk
Ranchi. इस बार मोरहाबादी में गणतंत्र दिवस समारोह में निकाली गयी झांकी में प्रथम पुरस्कार सूचना एवं जन संपर्क विभाग (पीआरडी) को दिया गया है. वहीं द्वितीय पुरस्कार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिला तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को तृतीय पुरस्कार मिला. परेड में सेना को प्रथम, जैप- वन को द्वितीय तथा डीएपी (महिला) को तृतीय पुरस्कार मिला. बैंड में जैप-वन को प्रथम, जैप-(महिला बटालियन)-10 को द्वितीय एवं सेना को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी विजेताओं को सोमवार को राजभवन में आयोजित बैंड डिस्प्ले तथा एट होम पार्टी में पुरस्कृत…
Ranchi. रेलवे ने परिचालन विभाग और वाणिज्य विभाग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. रांची के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार का स्थानांतरण सीनियर डीसीएम खड़गपुर के तौर पर कर दिया गया है. दो वर्ष पहले रांची में उनका पदस्थापन हुआ था. वहीं, अब उनके स्थान पर खड़गपुर के सीनियर डीओएम विनोद कुमार रांची के सीनियर डीसीएम बनाये गये हैं.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सेवानिवृत्ति सह डेथ बेनेफिट के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी व राज्य सरकार के जवाब को देखते हुए अदालत ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि एक तरफ सेवानिवृत्ति सह डेथ बेनेफिट देने के लिए आवंटन नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनावी वादा पूरा करने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं. अदालत ने कहा कि शपथ पत्र में यह बताया जाये कि क्या चुनावी वादों, जैसे-…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में रांची में प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने के हाइकोर्ट के फैसले को चुनौती देनेवाली झारखंड सरकार की एसएलपी पर सुनवाई की. जस्टिस अभय एस ओका व जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने पक्ष सुनने के बाद अपील खारिज करते हुए कहा कि वह झारखंड हाइकोर्ट के 14 अगस्त 2024 के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती. शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि आज कल जब भी कोई विरोध प्रदर्शन होता है, तो निषेधाज्ञा लागू करने का चलन बन गया है. अगर हम हस्तक्षेप करते…
New Delhi.भारत और चीन ने सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का फैसला किया और दोनों पक्ष संबंधों को “स्थिर और बहाल” करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमत हुए. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष सुन वेइदोंग के साथ वार्ता के बाद दी. इसने कहा कि दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं पुनः शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए. विदेश मंत्रालय ने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक…
Gamharia.टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के गम्हरिया स्थित आवासीय परिसर में एक जर्जर तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई. इस बिल्डिंग में 16 फ्लैट थे. घटना के पहले ही लोगों ने अपने घर का सामान बाहर निकाल लिया था. इस वजह से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई. यह बिल्डिंग टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के आवासीय परिसर थी. टायो कंपनी बंद हो चुकी है. इसके बाद भी इस आवासीय परिसर में वैसे कर्मी रह रहे हैं, जिन्होंने अपना सेटलमेंट कंपनी से नहीं लिया है. हालांकि खतरे को देखते हुए उन्होंने सुबह ही फ्लैट…
Dehradun. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट के माध्यम से अधिसूचना जारी कर सोमवार को सूबे में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी. मौके पर सीएम ने कहा कि यह केवल उत्तराखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. इसका पूरा श्रेय राज्य की जनता को देते हुए सीएम ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण है कि उन्होंने 2022 में जनता से जो वायदा किया था, उसे वह पूरा कर रहे हैं. उन्होंने यूसीसी तैयार करने में उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति व…
New Delhi. टाटा टेक्नोलॉजीज ने आम बजट से पहले सोमवार को कौशल विकास उपायों के लिए आवंटन बढ़ाने की अपील की, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्यबल तैयार किया जा सके. टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने बयान में कहा कि 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के मसौदे में दर्ज भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बजट में नवाचार आधारित नीतियों, उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश और देश में उत्पादों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्मार्ट विनिर्माण, कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल बदलाव और सॉफ्टवेयर-परिभाषित…
Dubai. आइसीसी अवॉर्ड में सोमवार को भारत का दबदबा देखने को मिला. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया, तो स्मृति मंधाना 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुनी गयीं. बुमराह ने 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था और घरेलू और विदेशी दोनों परिस्थितियों में खूब विकेट चटकाये थे. वहीं मंधाना 2024 में चार शतक जड़ने में सफल रही थीं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अवॉर्ड जीतनेवाले सभी खिलाड़ियों का बधाई दी है. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम…
