New Delhi.वक्फ संशोधन विधेयक में बदलावों को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने सोमवार को मंजूरी दे दी. बिल को पिछले साल अगस्त में 14 बदलावों के साथ संसद के पटल पर रखा गया था. जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि बैठक में 44 संशोधनों पर चर्चा की गयी. छह महीने तक विस्तृत चर्चा के बाद हमने सभी सदस्यों से संशोधन मांगे. यह हमारी अंतिम बैठक थी इसलिए बहुमत के आधार पर समिति द्वारा 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है. विपक्ष ने भी संशोधन सुझाये थे. हमने उनमें से प्रत्येक संशोधन को आगे बढ़ाया और उस पर मतदान हुआ.…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा स्टील ने देश के पहले ‘कोक ओवेन बैटरी #7’ को बंद कर दिया. यह भारत की पहली स्टैम्प-चार्ज कोक ओवन बैटरी थी. अपने जीवनकाल में बैटरी ने 12 मिलियन टन (1.2 करोड़ टन) से अधिक कोक का उत्पादन किया. सोमवार की सुबह 9 बजे बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. इसके तहत गैस रिलीज किया गया. यह सामान्य प्रक्रिया 28 जनवरी की सुबह 9 बजे या उसके बाद तक जारी रहेगी. इसको लेकर लोगों को किसी तरह का पैनिक नहीं होने की अपील की गयी है. सोमवार को कोक प्लांट के बैटरी 7 के बंद करने की…
Jamshedpur. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील चुनौतियों से निबटने की तैयारी कर रही है. कंपनी के अंदर नौकरी को लेकर डर का माहौल नहीं है. चाणक्य चौधरी ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद कंपनी परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में कंपनी के समक्ष चुनौतियां हैं. इन सारी चुनौतियों को अवसर में बदलने का प्रयास हो रहा है. इस कारण जितनी बरबादी है, उसको रोका जा रहा है. कई सारे ऐसे खर्च है, जो इस तरह की बड़ी कंपनियों में नहीं दिखती है, उसकी पहचान कर खर्च को कम…
टाटा स्टील ने एक साल पहले की समान अवधि में 522.14 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था Jamshedpur/New Delhi. टाटा स्टील का 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43.4 प्रतिशत घटकर 295.49 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने बताया कि आय घटने के कारण उसके शुद्ध लाभ में कमी हुई. टाटा स्टील ने एक साल पहले की समान अवधि में 522.14 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 55,539.77 करोड़…
Giridih. गिरिडीह के कारोबारी सुरेश जालान ने 102 करोड़ का ‘Private Jet’ खरीदा है. यह एयरक्राफ्ट शनिवार को गिरिडीह एयरोड्रम पर लैंड करने के बाद पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. 12 सीटर एयरक्राफ्ट को उद्योगपति सुरेश जालान ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए खरीदा है. छह माह पहले स्विट्जरलैंड में इस एयरक्राफ्ट को खरीदने के बाद इसके बॉडी का काम पूरा किया गया. झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्स पेयर के रूप में सुरेश जालान की कंपनी ने जगह बनायी है. बताया जाता है कि देश के 500 बड़े उद्योगपतियों में सुरेश जालान का नाम शामिल…
जमशेदपुर : टेल्को चित्रगुप्त समिति के वार्षिक वनभोेज सह मिलन समारोह में सैकड़ों चित्रांशों ने उपस्थिति दर्ज कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया. टेल्को के हुडको में रविवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ महिलाओं व युवाओं के बीच कई इवेंट कराए गए. वनभोज में चेयर रेस, बाल ड्राप, पासिंग द बाल, ड्राविंग, सिंगिंग प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इन सभी इवेंट में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर संम्मानित भी किया गया. समारोह मेंं उपस्थित सबसे बुढे पुरूष व महिला को सम्मानित किया गया. सुबह दस से शाम…
Jamshedpur. झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल को एक मांग पत्र सौंपा. बताया गया कि टाटा लीज नवीकरण को लेकर नगर विकास विभाग की ओर से कमेटी गठित की गयी है, उसे रद्द की जाये और कमेटी में हरमोहन महतो एवं गोपाल मुर्मू को नाम को शामिल की जाये. टाटा कंपनी लीज नवीकरण अभी होना है. उसमें उद्योग, समाज सेवा, खेल, कला, संस्कृति आदि कॉलम रखा गया है. उनके प्रतिनिधि लीज नवीकरण कमेटी में रहेंगे. लेकिन टाटा कंपनी, एयरपोर्ट और डिमना डैम से हुए विस्थापितों को इस कमेटी में नहीं रखा गया…
Jamshedpur. सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (सेफ) क्लब और टाटा स्टील द्वारा ने कदमा स्थित कुडी महंती सभागार में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया . इसमें जमशेदपुर के 29 स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिकनीरज कुमार ने किया. उन्होंने यातायात नियमों लोगों को जागरू किया. करीब 300 छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत में जमशेदपुर के हेड वर्कप्लेस सेफ्टी, सुनील कुमार ने वक्ताओं का स्वागत किया, और समापन पर टाटा स्टील के हेड रोड सेफ्टी, उदित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समन्वय सेफ्टी एरिया मैनेजर और सेफ…
Chaibasa. 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने चाईबासा क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया. उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह ने सात चौके…
Manoharpur. आपसी विवाद में भतीजा प्रेमसुख हेंब्रम ने अपने चाचा दामोदर हेम्ब्रम की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा गांव की है. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. सोमवार सुबह में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. यह है मामला दरअसल, रविवार रात में चाचा और भतीजा घर में खाना खा रहे…
