Adityapur.सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक ट्रेलर मास्टर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गम्हरिया के मातकमडीह निवासी 45 वर्षीय परमानंद टुडू के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परमानंद रविवार रात को पास के मेले में जाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में वह सड़क किनारे पड़ा रहा और काफी देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी.
Author: News Desk
जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट के प्लांट हेड, सुनील तिवारी के द्वारा भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर में झंडोत्तोलन किया गया. प्लांट हेड सुनील तिवारी ने सभी उपस्थित जनों एवं देश की जनता को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं कहा कि आज के दिन ही हमें, हमारे देश के बहुत सारे महापुरुषों के कुर्बानियों एवं बलिदान के बाद संविधान प्राप्त हुआ था. यह संविधान प्राप्त करने के लिए भगवान श्री बिरसा मुंडा जी, सिद्धू कानू जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार भगत सिंह जी, शिवराम हरि राजगुरु जी, श्री…
New Delhi. महाकुंभ में आज धर्म संसद बुलाई गई है. इसमें सनातन बोर्ड के गठन का ऐलान होगा. चारों शंकराचार्य, 13 अखाड़े और हजारों साधु-संत इस फैसले पर मुहर लगाएंगे. सनातन बोर्ड में देशभर के 200 प्रमुख मंदिर शामिल किए गए हैं. अध्यक्ष, महामंत्री, मार्गदर्शक मंडल सहित सभी पदाधिकारी चुन लिए गए हैं. महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे. वे करीब 5 घंटे महाकुंभ मेले में रहेंगे. उनके साथ सीएम योगी और कई केंद्रीय मंत्री भी डुबकी लगाएंगे. सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया है. शाह साधु-संतों…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने 800 स्कूली बच्चों को पुरी के शैक्षिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. इस शैक्षिक यात्रा का आयोजन झारखंड सरकार द्वारा किया गया है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 800 बच्चे शामिल हैं. इनमें से 100 बच्चे पूर्वी सिंहभूम जिले…
रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना यू-टर्न लिया है, जिससे राज्यभर में ठंड का असर बढ़ गया है. हाल ही में धूप और हल्की गर्मी का अनुभव करने के बाद अब रात में ठंड का कड़ा प्रकोप देखने को मिल रहा है. रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में दिनभर की गर्मी के बाद शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक सर्दी का अहसास होने लगा है. मौसम के इस अचानक बदलाव से स्थानीय निवासियों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, उत्तर भारत में चल…
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप ने बांग्लादेश सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए वहां दी जा रही सभी अमेरिकी सहायता को तुरंत रोकने का आदेश दिया है. यह फैसला बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लिया गया है, जो पहले से ही देश के आंतरिक संकटों और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं का सामना कर रही है. अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी ने एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बांग्लादेश में किसी भी प्रकार की सहायता या अनुदान कार्यों को तुरंत निलंबित करने का…
प्रयागराज : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाकुंभ नगर में सात घंटे से अधिक प्रवास करेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे. अमित शाह दोपहर करीब 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वे अरैल आएंगे. जहां से निषादराज क्रूज से वीआईपी घाट आएंगे. संगम स्नान एवं पूजन के साथ गृहमंत्री अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वे सभी शंकराचार्यों से मिलेंगे. इसके साथ ही वे शरणानंदजी महाराज, गोविंद गिरि महाराज तथा अन्य संतों से भी भेंट करेंगे. इसके बाद वे जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों संग भोजन करेंगे. शाम में तकरीबन 6:50…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं है. यह फैसला एक महिला के खिलाफ लगाए गए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों पर आया है. महिला पर आरोप था कि उसने अपनी टिप्पणियों और अपने बेटे द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में महिला के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण आरोपों को खारिज कर दिया. यह मामला एक युवती की आत्महत्या से जुड़ा…
Jamshedpur. Tata Steel अपने जमशेदपुर संयंत्र में 27 जनवरी को कोक ओवन बैटरी #7 को बंद करेगी. कंपनी ने रविवार को इसे लेकर एक एडवाईजरी जारी की है. इस डीकमीशनिंग की प्रक्रिया में बैटरी को बाय-प्रोडक्ट प्लांट के फाउल गैस सेक्शन नेटवर्क से अलग किया जायेगा. जानें बैटरी 7 की उपलब्थियां मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार 36 साल से परिचालन में भारत की पहली स्टाम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी ने 1.2 करोड़ टन से अधिक कोक का उत्पादन किया और इस्पात उद्योग में क्रांति ला दी. शटडाउन के दौरान, ओवन से कच्ची गैस को मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार ओवन टॉप…
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने तीन चौके की मदद से 29 नाबाद रन बनाये, सर्वश्रेष्ठ बैटर का पुरस्कार मिला Chaibasa.76वें गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में रुंगटा माइंस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित व पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Fancy Cricket Match’ में जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 63 रनों से पराजित कर ट्राफी जीत ली. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जिला प्रशासन एकादश के कप्तान उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन एकादश ने निर्धारित…
