Ranchi. उत्तर भारत में बदल रहे मौसम का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. इस कारण राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. अगले दो दिनों के दौरान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरेगा, जबकि इसके अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. सुबह व शाम में ठंड बरकरार रहेगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हल्की ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में खास कर राजधानी रांची और आसपास के इलाके में ठंड बढ़ सकती है. 30 व 31 जनवरी को सुबह में कोहरा तथा दिन में आकाश में…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के वीआइपी सुरक्षा कमांडो को विशेष वेतन भत्ता देने की मंजूरी दे दी है. यह भत्ता उन्हें मिलेगा, जो जेड प्लस (एएसएल) और जेड प्लस की शीर्ष दो श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं. अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार के सुरक्षा प्रोटोकॉल जेड, वाइ प्लस, वाइ और एक्स के तहत वीआइपी सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मियों को भत्ता नहीं मिलेगा. सीएपीएफ कर्मियों को मूल वेतन के 20 प्रतिशत की दर से विशेष सुरक्षा भत्ता (एसएसए) देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव की जांच…
Gaya. उद्योगपति अनिल अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को बिहार के गया शहर में स्थित एक मंदिर में पिंडदान किया. अनिल अंबानी ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए पत्नी टीना अंबानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विष्णुपद मंदिर के पास से गुजर रही फल्गु नदी के तट पर पिंडदान व जल तर्पण किया. वे गया स्थित महाबोधि और मंगला गौरी मंदिर भी गए. विष्णुपद मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने संवाददाताओं को बताया, अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी…
Prayagraj. आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. एक बयान के अनुसार, शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर साफ देखने को मिल रहा है और हर दिशा से श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं. बयान के मुताबिक, “रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है. पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है. मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. बयान में कहा गया…
Chaibasa. चाईबासा में 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में झारखंड सरकार के भू-राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने झंडा फहराया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंत्री ने अपनी संबोधन में सरकार के द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया. उक्त समारोह में केंद्रीय रिजर्व बल 1 दल, जिला सशस्त्र पुलिस 2 दल, सहायक पुलिस बल 2 दल (महिला-पुरुष), गृह रक्षक 1 दल, एनसीसी- टाटा कॉलेज/मांगी लाल रुंगटा उच्च विद्यालय, स्काउट एंड गाइड-चाईबासा की कुल 10 प्लाटून तथा…
Jamshedpur. जमशेदपुर का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मौजूद थे. शिक्षा मंत्री का यहां आने पर जमशेदपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, एसएसपी किशोर कौशल के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर गोपाल मैदान में मंत्री ने झंडा फहराया है. झंडोतोलन करने के बाद रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि देश…
Ranchi.राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को कहा कि राज्य संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के जरिये विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. गंगवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कहा, ‘‘हमारा संविधान लोकतंत्र का पवित्र ग्रंथ है जो हम सभी के लिए मार्गदर्शक है. इसका पूर्ण सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन व्यवस्था का मजबूत आधार होता है.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गणतंत्र दिवस पर दुमका पुलिस लाइन में तिरंगा फहराने के बाद कहा कि वह उन लोगों के…
नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से जुड़े सरकार के विशेष प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे सुशासन को नया आयाम मिलेगा. साथ ही उन्होंने महाकुंभ को भारत की समृद्ध विरासत की अभिव्यक्ति बताया और वर्तमान में हमारी परंपराओं और रीति रिवाजों को पुनर्जीवित करने के कई प्रयास चल रहे हैं. राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसे सुधारों के लिए दूरदर्शिता और साहस की आवश्यकता होती है. इस संबंध में विधेयक को…
चेन्नई. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 2019 रामलिंगम मर्डर केस के सिलसिले में दो घोषित अपराधी, अब्दुल माजेथ और शाहुल हमीद को गिरफ्तार किया है. भारत के प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने के लिए रामलिंगम के हाथों को बड़े ही निर्दयता से काटने और जान लेने की साजिश रचने का आरोप था. एनआईए ने मार्च 2019 में तमिलनाडु पुलिस से जांच की थी. 18 आरोपितों को चार्जशीट की थी. इससे पहले एजेंसी ने 2021 में छह फरारों में से एक रहमान सादिक को गिरफ्तार किया था. आखिरकार शनिवार शाम को अब्दुल माजेथ…
महाकुम्भ नगर. श्री पंचायती महानिर्वाणी में 250 नागा संन्यासियों ने पिंडदान कर मोहमाया का त्याग किया. अखाड़े की परम्परा के साथ सभी नागा संन्यासियों का दीक्षा संस्कार कराया गया. सांसरिक मोह माया का त्याग करके 250 लोगों ने शनिवार को आजीवन अखाड़े के साथ सामाज की सेवा करने का संकल्प लिया. शुक्रवार को उनका मुंडन कराया गया और शनिवार को पतित पावनी मां गंगा में 108 बार डुबकी लगाई और धर्मध्वजा की पूजा कर सन्यास ग्रहण किया. इसके बाद सभी नागा सन्यासियों का विजया हवन कराया गया. इसके साथ ही आजीवन अखाड़ा व सनातन धर्म की सेवा करने का बचन…
