शिमला. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देशभर के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया, जिन्होंने अपने प्रयासों से समाज में विशेष योगदान दिया है. इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के किसान हरिमन शर्मा का पद्मश्री सम्मान के लिए चयन हुआ. हरिमन शर्मा ने 40 से 46 डिग्री तापमान वाली भीषण गर्मी में सेब की एचआरएमएन-99 किस्म विकसित कर असंभव को संभव बना दिया. हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन आमतौर पर बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों शिमला, कुल्लू, किन्नौर, मंडी और चंबा में होता है. लेकिन हरिमन शर्मा ने निचले हिमाचल के…
Author: News Desk
नई दिल्ली. सोमवार 27 जनवरी से शुरू हो रहे अगले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में तुलनात्मक तौर पर कम हलचल रहने वाली है. इस सप्ताह सिर्फ दो नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. हालांकि निवेशकों के पास इन दोनों आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए तीन आईपीओ में भी 28 जनवरी तक बोली लगाने का मौका है. आईपीओ लॉन्चिंग के अलावा अगले सप्ताह 6 कंपनियों के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग भी होने वाली है. इस सप्ताह बुधवार 29 जनवरी को डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर का 3,027.26 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक…
कोलकाता. देश का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन कोलकाता में बनने जा रहा है. न केवल भारत में, बल्कि एशियाई महाद्वीप में भी ऐसे बड़े भूमिगत मेट्रो स्टेशन कम ही हैं. भारत का सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन कोलकाता हवाई अड्डे पर बनने जा रहा है. स्टेशन के बगल में यार्ड का निर्माण किया जा रहा है. कोलकाता में चलने वाली चक्र रेल को भी हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा. उल्लेखनीय है कि कोलकाता हवाई अड्डे के लिए चक्र रेल सेवा 29 जुलाई 2006 को शुरू हुई थी. चक्र रेल शुरू करने के उद्देश्य से दमदम छावनी से एक ओवरहेड लाइन बनाई…
हावड़ा. तिरुपति एक्सप्रेस और ईस्ट कोस्ट पावर कोच शालीमार स्टेशन से पहले पद्मपुकुर रेल यार्ड में बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची. सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:15 बजे पद्मपुकुर रेल यार्ड में तिरुपति एक्सप्रेस और ईस्ट कोस्ट पावर के डिब्बे दो लाइनों पर आगे-पीछे चल रहे थे. उसी समय दो रेलगाड़ियां आपस में टकरा गईं. दो रेलगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. चूंकि दोनों रेलगाड़ियों के डिब्बे खाली थे, इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. इसकी वजह से मैन लाइन पर रेल यातायात दोपहर तक…
रामगढ़. रंगदारी वसूलने के लिए रांची से दो व्यापारियों को अगवा किया गया था. उन दोनों व्यापारियों को रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत दिग्वार गांव में छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने न सिर्फ व्यापारियों को सकुशल बरामद किया, बल्कि 7 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. रविवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि रांची के आशीष कुमार राजगढ़िया और उनके भांजे अंकित कुमार को अपराधियों के जरिये अगवा किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों के जरिये फिरौती मांगने के उद्देश्य से उन्हें कुजू ओपी के दीग्वार…
लातेहार.जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुम्बू गांव के पास स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी. इस घटना में 10 स्कूली बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए हैं. सभी बच्चे हुम्बू गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद सभी बच्चों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छह बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हुम्बू गांव के पास संचालित एक निजी विद्यालय में गणतंत्र…
रामगढ़. रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रवाली गांव में मेले से घूम कर लौटी एक आदिवासी महिला की गला उसके प्रेमी ने ही रेत दी. प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के कारण प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया. रविवार को रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा अंसारी उर्फ अफसर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वह बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत चास न्यू तेलगड़िया का रहने वाला है . हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगा कपड़ा और जूता भी…
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस पर दुमका के पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया. जिले के स्व० पतरू राय की आश्रित पत्नी परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका) को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एनसीसी +2 (बालिका) दुमका को प्रथम , आईआरबी- 01 जामताड़ा महिला प्लाटून को द्वितीय और गृह रक्षा वाहिनी दुमका को तृतीय पुरस्कार से नवाजा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने…
पिछड़े-कमजोर लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए तन-मन-धन से करना होगा कार्य : विकास सिंह Jamshedpur:आज 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विकास सिंह ने क्षेत्र की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमें, सभी समाज के लोगों को खासकर जो पिछड़े है,कमजोर हैं उनको मुख्य धारा में लाने के लिए तन मन धन से कार्य करना…
Adityapur. आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट से एक युवक का शव बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम से ही गायब था. मृतक की पत्नी ने थाने में इसकी सूचना दी थी. बताया जाता है कि मृतक किसी कंपनी में काम करता था जो रात में काम समाप्त करने के बाद घर नहीं…
