Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa DC की कप्तानी में जिला प्रशासन ने जीता ‘Fancy Cricket Match’; 63 रनों से हारी नागरिक एकादश की टीम
Breaking News

Chaibasa DC की कप्तानी में जिला प्रशासन ने जीता ‘Fancy Cricket Match’; 63 रनों से हारी नागरिक एकादश की टीम

News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने तीन चौके की मदद से 29 नाबाद रन बनाये, सर्वश्रेष्ठ बैटर का पुरस्कार मिला

Chaibasa.76वें गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में रुंगटा माइंस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित व पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Fancy Cricket Match’ में जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 63 रनों से पराजित कर ट्राफी जीत ली. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जिला प्रशासन एकादश के कप्तान उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन एकादश ने निर्धारित दस ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया. पारी की शुरुआत करने आए सारंडा के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिरूप सिन्हा ने चार चौके व दो छक्कों की सहायता से 39 रन बनाए. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने तीन चौके की मदद से 29 नाबाद रन तथा कोल्हान प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानीरिक्षक श्री मनोज रतन चौथे ने दो छक्के की सहायता से नाबाद 20 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. नागरीक एकादश की ओर से कप्तान असीम कुमार सिंह ने 25 रन देकर एक विकेट तथा नितीन प्रकाश ने 26 रन देकर एक विकेट हासिल किए.

CISCE Board परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी,12वीं की नौ फरवरी से होंगी शुरू

49 रन ही बन सकी नागरिक एकादश की टीम
जबाबी पारी खेलने उतरी नागरीक एकादश की टीम ने भी
जीतने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जिला प्रशासन एकादश की कसी हुई गेंदबाजी एवं चुस्त क्षेत्ररक्षण के सामने इनकी एक नहीं चली और पूरे बारह ओवर खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 49 रन ही जुटा पाई और 63 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी. नागरीक एकादश की ओर से एकमात्र सज्जन शर्मा ने 10 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. जिला प्रशासन एकादश की ओर से पोड़ाहाट के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नितीश कुमार ने शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए मात्र नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए. विनोद कुमार को दो तथा अभिरूप सिन्हा एवं अमन कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी.

जानें किसे क्या मिला पुरस्कार
मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कोल्हान प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानीरिक्षक श्री मनोज रतन चौथे ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सारंडा के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिरूप सिन्हा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. सर्वश्रेष्ठ बैटर का पुरस्कार जिला प्रशासन एकादश के कप्तान सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री कुलदीप चौधरी को जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार पोड़ाहाट के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार को प्रदान किया गया.

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार संग की गोवर्धन पूजा, रघुवर दास भी रहे मौजूद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CISCE Board परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी,12वीं की नौ फरवरी से होंगी शुरू

November 10, 2026

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार संग की गोवर्धन पूजा, रघुवर दास भी रहे मौजूद

November 10, 2026

Tata Zoo की तीनों शावकों का हुआ नामकरण, नाम रखा गया अवनी, कैरा और शक्ति

November 10, 2026
Recent Post

CISCE Board परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी,12वीं की नौ फरवरी से होंगी शुरू

November 10, 2026

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार संग की गोवर्धन पूजा, रघुवर दास भी रहे मौजूद

November 10, 2026

Tata Zoo की तीनों शावकों का हुआ नामकरण, नाम रखा गया अवनी, कैरा और शक्ति

November 10, 2026

Saraikela: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-18 पर शव रखकर प्रदर्शन, टाटा-चांडिल मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम

November 10, 2026

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group