Prayagraj.प्रयागराज में जारी महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संगम में डुबकी लगाने वाले हैं. प्रधानमंत्री 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे और पवित्र स्नान करेंगे. ऐसी खबर है कि पीएम मोदी महाकुंभ में करीब 4 घंटे रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाएंगे. 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति प्रयागराज जाएंगे, तो राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ जाने वाली हैं. प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद वीआईपी कल्चर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. विपक्ष लगातार केंद्र और यूपी सरकार पर हमलावर…
Author: News Desk
Sasaram. बिहार के कैमूर जिले में स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, जिले के कुदरा थाना अंतर्गत नाथूपुर गांव के पास निकाले गए एक चुनाव विजय जुलूस के दौरान सड़क पर खड़ी सांसद मनोज राम के भाई की स्कूल बस को लेकर शुरू हुये विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए. कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरि मोहन शुक्ला के…
Ranchi. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को साइबर अपराधियों ने गुरुवार को ठगने का प्रयास किया. मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और पूछा कि आप विधायक जी बोल रहे हैं न? हां में जवाब मिलने पर कहा कि वह एसबीआइ मधुपुर शाखा से बोल रहा है. युवक ने कहा कि आपके क्षेत्र के एक लड़का और एक लड़की को एसबीआइ बैंक में तत्काल सर्विस देंगे. उनके डॉक्यूमेंट भेजिये, आज ही वेरिफिकेशन कर लेंगे और कल ज्वाइनिंग करा देंगे. इससे कुछ देर बाद कागजात वेरिफिकेशन के नाम…
Bokaro.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में एक से बढ़कर एक खेल देखने को मिल रहा है. अब एक ही बैंक अकाउंट नंबर से 94 बार आवेदन करने का मामला सामने आया है. सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन के क्रम में मामले का उद्भेदन हुआ है. एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज कर अलग-अलग नाम से अलग-अलग प्रखंड में 94 बार आवेदन हुआ है. इनमें से 49 बार चंदनकियारी, 20 बार कसमार, 12 बार बेरमो, सात बार गोमिया, 02-02 चास व नावाडीह और 01-01 बार चास नगर निगम व चंद्रपुरा प्रखंड से आवेदन…
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में भी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barre Syndrome) ने दस्तक दे दी है. इस बीमारी से ग्रसित साढ़े 5 साल की बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टर ने बताया कि बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और समय पर इलाज बचाव का एकमात्र उपाय है. गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से पीड़ित बच्ची का इलाज कर रहे बाल विशेषज्ञ डॉ. राजेश ने बताया कि लगभग 8 दिन पहले एक दंपत्ति बच्ची को लेकर आया था. बच्ची की हालत बहुत गंभीर थी, वह मूव नहीं…
जमशेदपुर: टाटा स्टील में कोक प्लांट के बैटरी 7 के साथ ट्यूब्स डिवीजन स्थित डिस्पेंसरी को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया. यह डिस्पेंसरी ट्यूब्स डिवीजन के स्थापना काल से था. यहां बर्मामाइंस तथा आसपास के क्षेत्र के कर्मचारियों तथा उनके परिजन इस डिस्पेंसरी से लाभ उठाते रहे थे. प्रबंधन ने इस डिस्पेंसरी को फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार सेंटर) में बदलने का प्रस्ताव यूनियन को दिया है. यहां अब कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का ही प्राथमिक उपचार हो सकेगा जो कार्य के दौरान किसी प्रकार से बीमार पड़ेंगे या किसी दुर्घटना में जख्मी होंगे.
New Delhi. झारखंड के सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में अब सिर्फ JTET पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं. CTET और दूसरे राज्य के TET पास के अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकते हैं. यह आदेश गुरुवार को जस्टिस जेके माहेश्वरी व जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने परिमल कुमार व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सीटेट पास और पड़ोसी राज्य के टेट पास झारखंड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया था. हाइकोर्ट के इस आदेश…
Washington.. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना के एक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर होने की दुर्घटना के कारण विमान में सवार सभी 64 लोगों की मौत हो गई है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों वायुयान दुर्घटनाग्रस्त होकर पोटोमैक के बर्फीले पानी में डूब गए. यह एक बड़ी त्रासदी है. रात भर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें हमारे पास मौजूद हर संसाधन का इस्तेमाल किया गया… दुख की बात है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार…
Ichagarh.डुमरी विधायक जयराम महतो कोल्हान दौरे के क्रम में गुरुवार को चांडिल घोड़ानेगी विनोद बिहारी महतो चौक में ईचागढ़ विधानसभा का समाधान कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर जयराम महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चांडिल डैम का मुद्दा सबसे बड़ा है. वे चांडिल डैम के विस्थापितों के बारे में भलीभांति अवगत हैं. वे जल्द ही चांडिल डैम विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे और विस्थापितों को उनका हक व अधिकार दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जनता की हर समस्या को समाधान करने का हरसंभव कोशिश करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील…
Ranchi.नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जल्द ही नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा की जायेगी. इसकी समीक्षा चल रही है. सरकार लगातार रिपोर्ट ले रही है. यूएलबी में अभी ट्रिपल टेस्ट चल रहा है. रिपोर्ट मिलते ही तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर हैं. वे भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द राज्य में निकाय चुनाव हो जाये, ताकि आमलोगों का काम आसानी हो सके. एक-एक निकाय की रिपोर्ट ली जा रही है. मतदाता सूची निर्वाचन आयोग से मिल चुकी है. मंत्री…
