Author: News Desk

Pune. बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चौथा टी-20 मैच 15 रन से जीत लिया. इसके साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने स्वदेश में पिछली 17 द्विपक्षीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं गंवायी हैं. भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक से 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया. फिर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड को 19.4 ओवर में 166 रन पर समेट दिया.

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 741 अंक चढ(गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,500 अंक का स्तर पार कर गया. लार्सन एंड टुब्रो के तीसरी तिमाही के अनुकूल नतीजों और आर्थिक समीक्षा से वृद्धि तेज करने वाले बजट की उम्मीद से बाजार को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 740.76 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,500.57 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 846.15 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 258.90 अंक…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की और कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है. मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है. सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं. उन्होंने संसद…

Read More

New Delhi. पूंजी बाजार में निवेशकों की भागीदारी को बेहतर कॉरपोरेट आय, स्थिर वृहद आर्थिक बुनियाद और ऑनलाइन डिजिटल निवेश मंचों ने बढ़ावा दिया है और विशिष्ट निवेशकों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ हो गयी है. संसद में शुक्रवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2024-25 में कहा गया है कि निवेशकों की बढ़ी हुई भागीदारी और इक्विटी द्वारा अर्जित मजबूत लाभ ने पिछले कुछ वर्षों में परिवारों संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि की है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के अनुमान के अनुसार, पिछले पांच वर्षों (2020-2024; सितंबर 2024 तक) में भारतीय शेयरों में परिवारों की संपत्ति में 40 लाख करोड़…

Read More

New Delhi. सप्ताह में 70-90 घंटे तक काम करने को लेकर जारी बहस के बीच शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा ने अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. समीक्षा में कहा गया कि अपने डेस्क पर लंबे समय तक समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और जो व्यक्ति डेस्क पर प्रतिदिन 12 या उससे अधिक समय बिताता है, उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है. समीक्षा में पेगा एफ, नफ्राडी बी (2021) और डब्ल्यूएचओ/आईएलओ के कार्य-संबंधी रोग के संयुक्त अनुमानों का हवाला देते हुए कहा गया, ‘काम पर…

Read More

New Delhi.देश में रेल रेल नेटवर्क के विस्तार में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई है. शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 में यह जानकारी दी गई है. समीक्षा कहती है हालांकि, रेल नेटवर्क विस्तार में कमी आई है, लेकिन रेल से संबंधित चीजों जैसे रेल के डिब्बों और इंजन का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि की तुलना में बढ़ गया है. समीक्षा के अनुसार पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल-नवंबर) में 2,282 किलोमीटर रेल नेटवर्क चालू किया गया था जबकि चालू वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान यह घटकर 2,031 किलोमीटर रह गया. हालांकि इस…

Read More

Potka. महाकुंभ में पिछले दिनों हुई भगदड़ के दौरान लापता हुई पोटका हाता की महिला गीता देवी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. उनके पुत्र दीपक हेंब्रम ने बताया कि गंगा स्नान के लिए उनके पिता चेतन हेंब्रम और माता गीता देवी सोमवार को मानगो बस स्टैंड से रवाना हुए थे. मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में पिता-माता दोनों ही बिछुड़ गये थे. दो दिन पहले उनके पिता के सकुशल मिलने की जानकारी मिली. दीपक ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मां की खोज में शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच गये हैं. कई स्थानों पर…

Read More

जमशेदपुर.  साकची स्थित टाटा स्टील कंपनी के मेन गेट के पास केमिकल डिजास्टर-गैस लीकेज से बचाव को लेकर शुक्रवार को मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल का मुख्य फोकस कॉर्बन मोनोऑक्साइड की रोकथाम था. कंपनी से गैस रिसाव होने पर चपेट में आनेवालों को किस तरह अस्पताल पहुंचाना है, उन्हें किस तरह की चिकित्सीय सेवा दी जानी है, इसका मॉक ड्रिल किया गया. इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील द्वारा संयुक्त रूप से किए गए…

Read More

Saraikela. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुक्रवार को रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम के साथ समापन हुआ, जिसमें उपायुक्त रविशंकर शुक्ला सहित तमाम अलाधकारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल हुए. दौड़ को उपायुक्त ने सरायेकल के गेस्ट हाउस फिल्ड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ. इसमें उपायुक्त ने भी बच्चों के संग दौड़ लगायी और स्टेडियम तक पहुंचे. मौके पर बच्चों को संदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए जरूरी है. उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का एंबेसडर बताते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावक और समाज…

Read More

Seraikela. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति, जनवितरण प्रणाली दुकान से संबंधित मामले, धान अधिप्राप्ति, धोती-साड़ी योजना, ग्रीन राशन कार्ड समेत आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने प्रत्येक कार्डधारी लाभुकों को समय पर राशन देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा क्रम में पाया गया कि जिले में चावल, दाल, नमक व चीनी वितरण काफी पीछे है. इस पर उपायुक्त ने वैसे प्रखंड पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व एजीएम को शोकॉज करने का…

Read More