New Delhi. संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन सोमवार को महाकुंभ में में कुप्रबंधन के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराये जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में जम कर हंगामा किया. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों ने सरकार से महाकुंभ में हुई मौतों की सही जानकारी देने की मांग की. आसन की ओर से मांग खारिज किये जाने के बाद उन्होंने पहले शून्यकाल और फिर प्रश्नकाल के दौरान सदन से बहिर्गमन किया. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 29 जनवरी को महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे…
Author: News Desk
झारखंड में 57 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, नयी पटरी बिछाने पर 59,935 करोड़ रुपये होंगे खर्च रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये झारखंड के पत्रकारों को दी जानकारी रांची. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया. केंद्रीय बजट 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का आवंटन किया गया है. इस वर्ष के बजट में रेलवे की चार लाख साठ हजार करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उल्लेख है. सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, बजट में…
New Delhi. जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. फरवरी में बारिश दीर्घावधि औसत (1971-2020) 22.7 मिमी के 81 प्रतिशत से कम होने की आशंका है. IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है. IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों…
Prayagraj. प्रयागराज महाकुंभ का अगला अमृत स्नान तीन फरवरी को वसंत पंचमी के मौके पर होगा. मौनी अमावस्या की घटना के बाद प्रशासन इसके लिए खासा सतर्क है. वसंत पंचमी पर ‘डी-1 प्लान लागू किया जायेगा. इसके तहत तीन फरवरी को पर्व से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक पूरे जनपद में यातायात प्रतिबंध लागू किये जायेंगे. यह व्यवस्था एक से तीन फरवरी तक लागू रहेगी. इसकी जानकारी डीआईजी नोडल अफसर महाकुंभ डॉ. अजय पाल शर्मा ने दी. श्रद्धालुओं के बड़े वाहनाें जैसे बस, मिनी बस आदि जनपदीय पार्किंग स्थलों में खड़े होंगे. यहां से श्रद्धालु शटल बसों…
Ranchi. जामा की पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा की नेत्री सीता सोरेन की घर वापसी की चर्चा जोरों पर है. दरअसल उप राजधानी दुमका में दो फरवरी को झामुमो के दिग्गजों का जुटान होना है. इस दिन झामुमो अलग झारखंड राज्य के संकल्प को लेकर झारखंड दिवस मनाता रहा है. इस बार सभा में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत तमाम सांसद-विधायक और दिग्गज नेता भाग लेंगे. इसलिए ऐसी चर्चा को बल भी मिल रहा है कि सीता सोरेन घर वापसी कर सकती हैं. इन सबके बीच शुक्रवार को जब दुमका विधायक बसंत सोरेन से प्रेस…
Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में उदयशंकर पांडेय के घर के अलमीरा से 10 लाख रुपये के गहने व 25 हजार रुपये की चोरी हो गयी. गुरुवार रात उदयशंकर की मां का समस्तीपुर के नैनी स्थित गांव में निधन हो गया था. शुक्रवार वे गांव जाने की तैयारी में थे. उदयशंकर पांडेय की पत्नी रिमझिम पांडेय ने अलमीरा खोला, तो चोरी का पता चला. उदयशंकर पांडेय किराये पर तीसरे तल्ले पर रहते हैं. गुरुवार शाम को बच्चों के ट्यूशन जाने के बाद घर को लॉक कर चाबी किचन की खिड़की पर रख कर दूध लाने गयी थी. देर रात…
Jamshedpur. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर व ग्रामीण की उपस्थिति में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजित बैठक में विगत लंबित कांड व वारंट व कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन की स्थिति, फरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री पर छापामारी, चोरी, सीसीटीएनएस, आइटीएसएसओ, आइरैड, आइसीजेएस, जेओएफएस आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. स्वचछता अभियान के दौरान थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने थाना परिसर की सफाई रखने वाले पदाधिकारियों को…
Jamshedpur. टेल्को के श्रीनाथ रॉक गार्डेन में पिछले दिनों छह घरों में चोरी के बाद पीड़ित परिवार द्वारा बिल्डिंग निर्माण रोक दिया गया. शुक्रवार को भी काम करने पहुंचे मजदूरों को काम करने से रोक दिया गया. इसके बाद मजदूर श्रीनाथ रॉक गार्डेन का मेन गेट बंद कर धरना पर बैठ गये. इस दौरान मजदूरों ने काफी हंगामा किया. कॉलोनी के अंदर से बाहर जाने पर लोगों को रोक लगा दिया. इसके अलावा घरों में काम करने पहुंचे नौकरानी समेत अन्य कर्मचारी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था. हंगामा देख कॉलोनी के लोगों ने गोविंदपुर थाना की…
Jamshedpur. . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आदिवासी समाज और देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. चंपई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच यह आरोप लगाया. सोरेन ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर सकती कि एक आदिवासी महिला ने देश के सर्वोच्च पद को हासिल किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह आदिवासी…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एलडी 2 एण्ड स्लैब कास्टर विभाग के जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विभाग में आयोजित इस शिविर में कुल 119 कर्मचारियों ने रक्तदान किया. इसमे सबसे बड़ी बात यह रही कि हर बार कर्मचारियों को रक्तदान करने के उपरांत एक उपहार दिया जाता था परंतु इस बार रक्तदान के बदले कोई उपहार नही दिया गया. लेकिन फिर भी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं एक सम्मानजनक रक्तदान हुआ. टाटा मुख्य अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर ओमियो रंजन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. उन्होने रक्तदान के महत्व…
