Author: News Desk

Jamshedpur. गोविंदपुर में सुंदरहातु कोचाटोला निवासी जयप्रकाश धल (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. युवक के गला और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने जयप्रकाश के शव को थीम पार्क गोविंदपुर से बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस में जयप्रकाश के शव के पास से एक टॉर्च और ताला चाबी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. घटना के संबंध में मृतक जयप्रकाश की मां साइबेनी धल ने…

Read More

Ghatshila घाटशिला के ऊपर पावड़ा आवासीय विद्यालय से 15 दिनों से लापता तीसरी का छात्र सुशील मुर्मू (12) की मां रायमुनी मुर्मू मंगलवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलीं. वह मंत्री के समक्ष फफक-फफक रोने लगीं. उन्होंने कहा कि मेरा पुत्र कब मिलेगा? इसपर मंत्री ने कहा कि मामले को कैबिनेट की बैठक में रखा है. उनके पुत्र की खोजबीन में सरकार जुटी है. मामले की जांच चल रही है. इस मामले में लापरवाह लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. सभी पर कार्रवाई होगी. पूर्वी सिंहभूम पुलिस और प्रशासन अपने स्तर से जांच कर रही है. वे भी चुप बैठने…

Read More

CHAKRADHARPUR. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं. चाईबासा-राजखरसावां रेल खंड के डाउन लाइन-5 पर मालगाड़ी बेपटरी हुई है. हालांकि, मालगाड़ी बेपटरी होने से कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन उस रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन घंटो बाधित रहा, जबकि अन्य रेल लाइन पर आवागमन सामान्य रहा. इसकी सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को दुरुस्त कराने में जुटे हैं. दरअसल, ओड़िशा के बड़बिल से लौह अयस्क लेकर यह माल गाड़ी राजखरसावां के रास्ते…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की सेफ्टी एपेक्स कमेटी की मंगलवार को आयोजित बैठक में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन कंपनी परिचालन पर काफी सख्त दिखे. हालांकि, बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की गयी थी. उन्होंने कहा कि मोबाइल को लेकर बने प्रोटोकाल का पालन नहीं हुआ तो अन्य कंपनियों की तरह जमशेदपुर प्लांट में मोबाइल को वर्जित करने पर विचार करेंगे. उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे टाटा स्टील द्वारा कंपनी परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल के लिए बने नियमावली का अनुपालन करें. उन्होंने कहा कि सेफ्टी को लेकर सारे प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाये. सेफ्टी के साथ…

Read More

अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने यूनियन सदस्यों से कंपनी की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहयोग करने की अपील की , कहा प्रबंधन भी हमारा  ख्याल रखेगा  नवंबर में ही वेज रिवीजन समझौता को लेकर चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को भेजा गया है, एलटीसी को लेकर भी पत्र दिया गया है अब वार्ता के लिए बुलावे का इंतजार : टुन्नू  जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की मंगलवार को बुलायी गयी कमेटी मीटिंग में खर्च में कटौती का मु्द्दा गंभीरता से उठाया गया तो यूनियन नेताओं के आपसी मतभेद के कारण कर्मचारियों होने वाली क्षति पर भी चर्चा की…

Read More

New Delhi. संसद भवन में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को आयोजित करेगी. फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से विशेष आमंत्रित व्यक्ति भी शामिल होंगे. गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा, यह सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कथा का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन…

Read More

New Delhi. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को परीक्षण के लिए गूगल प्ले स्टोर पर स्वरेल नामक एक एप्लीकेशन जारी किया है, जिसमें एक साथ कई सेवाओं की पेशकश की गई है. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “केवल 1,000 उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड कर सकते हैं. हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे. इसके बाद, इसे 10,000 लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह ऐप आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ आदि सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है. रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने ट्रैक पर कार्य होने का कारण कई ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है. रविवार को भी काफी ट्रेनों को रद्द किया गया. कुछ ट्रेनों को डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इसके अलावा हावड़ा, दिल्ली व मुंबई मार्ग से आने-जानेवाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं. यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को अपने अगले स्टेशन पर जाकर कनेक्टिंग ट्रेन पकड़नी पड़ रही है. दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601) पांच फरवरी को रद्द…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किये हैं. प्रदेश चुनाव अधिकारी सह सांसद प्रदीप वर्मा ने पार्टी के सभी 27 सांगठनिक जिलों के लिए एक-एक चुनाव अधिकारी और दो-दो सह चुनाव अधिकारी की सूची जारी की है. जमशेदपुर महानगर में मनोज कुमार सिंह चुनाव अधिकारी और मिथिलेश सिंह यादव व खेलाराम बेसरा सह चुनाव अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम में आरती कुजूर चुनाव अधिकारी और सुमन कल्याण मंडल व गुरुचरण रजवार-सह चुनाव अधिकारी, पश्चिम सिंहभूम में अशोक शर्मा-चुनाव अधिकारी और जगदीश पाट पिंगुवा व गोविंद पाठक-सह चुनाव अधिकारी तथा सरायकेला-खरसावां जिला…

Read More

Ranchi. राज्य सरकार ने 1990 बैच के आइपीएस सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता को झारखंड का डीजीपी बनाया है. पहले श्री गुप्ता प्रभारी डीजीपी थे. इनके पास एसीबी चीफ का भी अतिरिक्त प्रभार था. अब दोनों अतिरिक्त प्रभार उनके पास नहीं रहेगा. डीजीपी के रूप में इनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीजीपी झारखंड के पद पर श्री गुप्ता का कार्यकाल महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली, 2025 के नियम-10(1) के अनुरूप होगा. उल्लेखनीय है कि अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में…

Read More