Author: News Desk

Ranchi. रांची के पास नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों मनोज मुंडा और बुधराम मुंडा को गोली मार दी. उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना मंगलवार की शाम सात बजे की है. यह जानकारी डीएसपी अरविंद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कतरपा गांव में ही घर से सौ मीटर की दूरी पर उनकी दूध व खाद की दुकान है. घायल मनोज मुंडा व बुधराम मुंडा कुल तीन भाई हैं. तीनों भाई दुकान बंद कर पैदल…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने मंगलवार को बोकारो में मीडिया से कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपये पर झामुमो केवल राजनीति कर रहा है. झामुमो को इस संबंध में जनता को विस्तृत रूप से बताना चाहिए कि आखिर कब का किस-किस मद में कितना बकाया है. उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है, तो देनदार व्यक्ति उससे उसका डिटेल मांगता है. हिसाब चाहता है. ऐसे ही कुछ बोल देने से कुछ नहीं मिलता. कहा कि सरकार बजट पेश करती है, तो बताती…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. उन्होंने कहा कि हम आगे और बड़े लक्ष्य पार करके रहेंगे. हम आधुनिक भारत बनाने के लिए आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं जरूर सभी दलों की अपनी-अपनी होंगी, लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है. हम मिल कर विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे. देश विकसित होगा. यह 140 करोड़ देशवासियों का सपना है. राष्ट्रपति…

Read More

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने फुल टाइम अप्रेंटिंस (एफटीए) के लिए आवेदन मांगा है. अप्रैल से शुरू होने वाले इस कोर्स की अवधि दो साल यानि 24 माह की होगी. मेकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिक मेकाट्रॉनिक्स और मेकेनिक मोटर्स वेहिकल ट्रेड के लिए आवेदन मांगा गया है. चुने हुए उम्मीदवारों को 8276 रूपए का स्टाइपेंड मिलेगा. आवेदन 25 फरवरी के पहले करना है. शैक्षणिक योग्यता नन इम्प्लाई सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को मैट्रिक या इसकी समतुल्य परीक्षा न्यूनतम 70 फीसदी अंक से पास होना चाहिए. एससी-एसटी उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक से पास होना चाहिए. इम्प्लाई वार्ड के…

Read More

जमशेदपुर.  मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) ने मंगलवार को 50 वर्ष का हो गया. इस मौके पर कदमा के कुडी महंती ऑडिटोरियम में कैंसर रोगियों के प्रति इसके अथक प्रयासों और योगदान के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि एमटीएमएच के चेयरमैन डॉ. आर.एन. शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में कारपोरेट सर्विसेस के वीपी चाणक्य चौधरी उपस्थित थे. सम्मानित अतिथि के रुप में एमटीएमएच एम्पलाई यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि जिनमें टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधन, एमटीएमएच और टीएसडब्ल्यूयू के सदस्य, सम्मानित नागरिक, डॉक्टर, कैंसर से उबरने वाले…

Read More

Ranchi. राजधानी रांची के पास मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा पर टोल प्लाजा का लाइट वाला खंभा गिर गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर नगरी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास हुई. नगरी थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि एक ‘हाई मास्ट लाइटिंग टावर’ अचानक उखड़कर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें लगभग आठ यात्री सवार थे. राय के अनुसार, “घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2024 के अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) चरण-3 की नये सिरे से काउंसलिंग के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिका पर जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया और सुनवाई सात फरवरी के लिए निर्धारित कर दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 की काउंसलिंग के लिए पात्र याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नीट-पीजी के लिए ‘एआईक्यू’ काउंसलिंग का चरण-3 कुछ राज्यों में काउंसलिंग के चरण-2 के समापन से पहले शुरू हुआ था.…

Read More

New Delhi. बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,188 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,076 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 15,793 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,294 करोड़ रुपये थी. टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा,…

Read More

Latehar. भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्यों ने मंगलवार को राज्य के लातेहार जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के बयान के अनुसार, पप्पू साव और चंदन प्रसाद नाम के दो आरोपियों ने लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कुमार ने कहा, वे दोनों कई वर्षों से प्रतिबंधित जेजेएमपी से जुड़े हुए थे और बालूमाथ, चंदवा और लातेहार जैसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. बयान में कहा गया कि पप्पू चार मामलों व चंदन एक मामले में…

Read More

राज्यपाल बोले -बेटियों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन देख गौरवान्वित हैं Jamshedpur. सिदगोड़ा स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए. छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जमशेदपुर की छवि पूरे देश में महिला शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित हो रही है. आज हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. अब वो दिन गए, जब बेटियां सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित रहती थीं. अब महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक व…

Read More