Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि चीन के बढ़ते आयात को रोकने के लिए केंद्र सरकार जरूरी कदम उठायेगी. कंपनी से जरूरी डेटा मांगा या है. इसको कंपनी ने पहुंचा दिया है. उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम उठायेगी. टीवी नरेद्रन एमडी ऑनलाइन के कार्यक्रम में सवाल का जवाब दे रहे थे. इससे पहले टाटा स्टील के कर्मचारियों तथा अधिकारियों से सीधे रु-ब-रु मासिक कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन में एमडी ने कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी. नरेंद्रन ने बताया कि टाटा स्टील भारत में हाइड्रोजन आपूर्ति के लिए…

Read More

Jamshedpur. कदमा मरीन ड्राइव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर डिवाइडर से होने पर कार सवार अपराधी रोहित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसका साथी भोलटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार देर रात की है. रोहित मिश्रा कई हत्याकांड में शामिल है. आदित्यपुर और जमशेदपुर में हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है. वह करीब पांच माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित मिश्रा अपने दोस्त भोलटू के साथ अपनी मारुती स्वीफ्ट कार से मरीन ड्राइव होते हुए सोनारी…

Read More

Jamshedpur.टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को पूरे देश में एक मजबूत यूनियन के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में यूनियन के प्रत्येक सदस्यों की भूमिका काबिले तारीफ है और इसका श्रेय सभी सदस्यों को जाता है. उक्त बातें सोमवार को टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित यूनियन की वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहीं. यूनियन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि साल 2017 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अस्तित्व में आने पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ था. समझौते के तहत अब तक 131 कर्मचारियों के बीच…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर थानांतर्गत मोहरदा स्थित माया हेरिटेज के ड्यूप्लेक्स नंबर 57 के रहने वाले रोहित कुमार के बंद घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चांदी के गहने,कपड़े और करीब 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. चोरी करने वाले नकाबपोश चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. घटना शनिवार की सुबह करीब पौने चार बजे की है. घटना के संबंध में रोहित कुमार ने बताया कि वह टाटा स्टीलकर्मी है. उनके ड्यूप्लेक्स को उन्होंने किराया पर दिया था. जिसमें दो कमरे में उन्होंने अपना सामान रख कर ताला बंद कर दिया था. शनिवार की सुबह ही…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर एग्रिको स्थित कैंप कार्यालय में 5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ. शिविर के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ ने शिविर को सफलता प्रदान किया. इस दौरान 180 से अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड का पंजीयन कराया और जरूरी सुधार करवाये. सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और धैर्यपूर्वक कतार में खड़े रहकर अपने फॉर्म भरकर आधार कार्ड में जरूरी…

Read More

Jamshedpur. मानगो थानांतर्गत सुंदरबन फेस 2 सोसाइटी के तीन फ्लैट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकद की चोरी कर ली है. चोरी करने आये चोरों की संख्या पांच बतायी जा रही है. सभी नकाब पहने हुए थे. सभी के हाथ में औजार भी सीसीटीवी में दिखे हैं. घटना रविवार की रात की है. सूचना मिलने के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. छानबीन में पुलिस ने तीनों फ्लैट में जा कर मामले की छानबीन की. संजीवनी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 325 में रहने वाले सदर अस्पताल खासमहल के…

Read More

Jamshedpur. वंदेभारत ट्रेन पर पथराव करने वाले युवक को टाटानगर आरपीएफ ने पकड़ने में सफलता पायी है. आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन के नेतृत्व में काफी दिनों तक के प्रयास के बाद उक्त युवक को पकड़ा गया है. उसकी गिरफ्तारी जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से हुई है. वह टाटानगर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहा था. पकड़ा गया युवक जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला मोहम्मद जाहिर उर्फ देवा है. जाहिर ने 5 दिसंबर को वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया था. उसकी पहचान की गयी थी. उसके बाद से ही उसकी तलाश की जा…

Read More

Latehar. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजमुमो) के सुप्रीमाे राजेश सिंह खरवार उर्फ राजेश सिंह उर्फ टुला को सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर दी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से नाइन एमएम कैलिबर का रिवाल्वर, दो कारतूस, दो माेबाइल फोन बरामद किये गये. एसपी ने बताया कि राजेश सिंह खरवार पिछले 12 वर्षो से सक्रिय था. उस पर पहले दो लाख रुपये का इनाम रखा गया था. वर्ष 2016 के बाद राजेश निष्क्रिय हो गया. इस कारण इनाम की राशि हटा…

Read More

Prayagraj. प्रयागराज महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी पर सोमवार तड़के से ही देश-दुनिया के श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर जुटने लगे और शाम चार बजे तक करीब दो करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि संगम घाट पर नागा साधु-संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. हर किसी ने अमृत स्नान का अलौकिक आनंद लिया और चारों ओर ‘हर हर गंगे’ का घोष सुनाई देता रहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए…

Read More

Ranchi. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के लईयो कोठियाटांड़ में संचालित एक हार्ड कोक फैक्ट्री के मालिक मनोज अग्रवाल की पत्नी मीतू अग्रवाल ने रांची स्थित न्यूज चैनल (न्यूज 11) के मालिक अरूप चटर्जी व उनके रिपोर्टर के खिलाफ रंगदारी मांगने और भयादोहन की प्राथमिकी (33/2025) दर्ज करायी है. मीतू अग्रवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में आवेदन देकर कहा है कि उसके पति वेस्ट बोकारो (रामगढ़) ओपी क्षेत्र अंतर्गत लईयो कोठियाटांड़ में सभी वैधानिक अनुमति प्राप्त कर एक हार्ड कोक फैक्ट्री संचालित करते हैं. पूर्व में एक मुकदमा दर्ज करा कर फैक्ट्री बंद कराया गया था. इसके विरुद्ध वे हाइकोर्ट गये…

Read More