Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»News 11 के मालिक अरूप चटर्जी व रिपोर्टर पर हार्ड कोक फैक्ट्री के मालिक ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया
    Breaking News

    News 11 के मालिक अरूप चटर्जी व रिपोर्टर पर हार्ड कोक फैक्ट्री के मालिक ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के लईयो कोठियाटांड़ में संचालित एक हार्ड कोक फैक्ट्री के मालिक मनोज अग्रवाल की पत्नी मीतू अग्रवाल ने रांची स्थित न्यूज चैनल (न्यूज 11) के मालिक अरूप चटर्जी व उनके रिपोर्टर के खिलाफ रंगदारी मांगने और भयादोहन की प्राथमिकी (33/2025) दर्ज करायी है. मीतू अग्रवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में आवेदन देकर कहा है कि उसके पति वेस्ट बोकारो (रामगढ़) ओपी क्षेत्र अंतर्गत लईयो कोठियाटांड़ में सभी वैधानिक अनुमति प्राप्त कर एक हार्ड कोक फैक्ट्री संचालित करते हैं.

    पूर्व में एक मुकदमा दर्ज करा कर फैक्ट्री बंद कराया गया था. इसके विरुद्ध वे हाइकोर्ट गये और कोर्ट के आदेश से जब्त पांच हजार टन कोयला मुक्त कराया. उसी कोयले का अभी उठाव किया रहा है. इसे लेकर चैनल के मालिक व रिपोर्टर द्वारा विभिन्न माध्यमों से अपनी मांग पूरी कराने के लिए उनके पति पर दबाव बनाया जा रहा है. इसी क्रम में न्यूज़ 11 में 29 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक झूठा समाचार प्रसारित किया गया. इससे उनके पति मानसिक तनाव में आ गये. जब चैनल के मालिक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अपने संपादक अनूप का मोबाइल नंबर देकर बात करने को कहा. परंतु उनसे बात नहीं हो सकी.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    इसके बाद 31 जनवरी की शाम 6.25 बजे उनके पति को फोन कर न्यूज 11 के मालिक का हवाला देकर कुजू श्रीराम चौक पर बुलाया गया. चैनल मालिक के हवाले से उन लोगों ने कहा कि अगर फैक्ट्री चलाना है, तो हर माह दो लाख रुपये देना होगा. उनके दबाव के कारण उनके पति मानसिक अवसाद में चले गये हैं. वह आत्महत्या भी कर सकते हैं. इससे उनका व उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गयी है.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The owner of a hard coke factory filed a case of extortion against News 11 owner Arup Chatterjee and the reporter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group