Jamshedpur. जमशेदपुर के प्रदूषण पर सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है. इसके तहत एडीसी भागीरथ प्रसाद को इसका प्रभार दिया गया है. एडीसी के नेतृत्व में यह टीम दो दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी. इस टीम में जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और झारखंड प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार को शामिल किया गया है. यह टीम जमशेदपुर के एक्यूआइ लेवल की स्थितियों का आकलन करेगा. इसके कारणों की तलाश करेगा. इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर एक्यूआइ…
Author: News Desk
Chaibasa. विधानसभा चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व बैनर-पोस्टर लगाने के मामले में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और दिनेश कुमार को एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. इनके खिलाफ 15 जुलाई 2019 को प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूम के एसडीओ रविशंकर भारती के बयान पर सोनारी थाना में मामला दर्ज हुआ था. दिनेश कुमार गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी के रहनेवाले हैं. दर्ज मामले में बताया गया था कि दिन के करीब एक बजे भ्रमण के लिए निकले थे. इसी दौरान शहीद निर्मल महतो चौक के पास…
Potka. महाकुंभ की भगदड़ से लापता पोटका की महिला गीता देवी शुक्रवार शाम को सकुशल जमशेदपुर लौट आयी. अभी वह जमशेदपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थिति अपने रिश्तेदार के घर में रुकी है. गीता को जमशेदपुर लाने वाली जुगसलाई निवासी संगीता देवी ने कहा कि भगदड़ के बाद संगम तट की स्थिति अत्यंत भयावह थी. लोग अपने परिजनों से बिछड़कर रो रहे थे. इसी दौरान दूसरे दिन होटल में खाना खाने के दौरान उनकी नजर गीता देवी पर पड़ी. गीता काफी घबरायी हुई थी और रो रही थी. इसके बाद उन्हें ट्रेन से बनारस लेकर आयी. इसके बाद बक्सर से जमशेदपुर…
Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 4 होलिडे होम निवासी सुमित अग्रवाल की पत्नी संस्कृति अग्रवाल ( 34) ने गुरुवार की शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पति सुमित अग्रवाल जीएसटी फाइलिंग का काम करते हैं. घरवालों ने संस्कृति को फंदे से लटका देखा तो आनन फानन में टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतका संस्कृति अग्रवाल का मायके बिष्टुपुर एम रोड में है. मृतका के पिता विश्वनाथ अग्रवाल के अनुसार बेटी की शादी के छह साल हुए हैं. उन्हें एक बेटी भी है. बेटी कुछ दिनों से गुमशुम रहती थी.…
Jamshedpur. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने की पहल की है. इसके तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन को इट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. 31 जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2027 के लिए यह सर्टिफिकेशन दिया गया है. थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद यह सर्टिफिकेशन दिया गया है. रेलवे के मेडिकल डिपार्टमेंट के सीएमएस चक्रधरपुर डॉ एसके मिश्रा के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर कमल देव कुमार और सहायक हेल्थ ऑफिसर सरोज कुमार के नेतृत्व में किये गये प्रयासों के बाद यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हो…
Musabani.प्रयागराज महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में मारे गये मुसाबनी के शिवराज गुप्ता का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एंबुलेंस से मुसाबनी स्थित सुंदर नगर आवास पर पहुंचा. पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार वाले दहाड़ मार कर रोने लगे. ग्रामीण मातम में डूब गये. आसपास के लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. उनके घर से अंतिम यात्रा निकाली गयी. पार्थिव शरीर को वाहन से लेकर लोग सुवर्णरेखा नदी के मऊभंडार स्थित मुक्ति धाम पहुंचे. उनके पुत्र शिवम राज ने मुखाग्नि दी. शिवराज गुप्ता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी पत्नी पुष्पा राज, बेटा…
Haidarnagar. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बहरवाखांड निवासी इमामुद्दीन अंसारी(45) की गोली मार हत्या कर दी गयी. घटना के वक्त इमामुद्दीन हैदरनगर मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे थे. गोली लगने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, वारदात के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक मुमताज मंसूरी (32) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. वारदात की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है. जानकारी के…
Hazaribag. भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड के आलौंजा खुर्द हदारी के पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा को 6000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव के रहनेवाला है. उसके खिलाफ एसीबी हजारीबाग प्रमंडलीय थाना में प्राथमिकी(कांड संख्या 2-2025) दर्ज कर उसे जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इचाक अलौंजा कला निवासी ओमप्रकाश मेहता ने अपनी जमीन पर टीसीबी का निर्माण कार्य कराया. इसका पहली किस्त 25,500 रुपये का भुगतान मास्टर रोल के माध्यम से किया गया. काम पूरा होने…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी के संक्रमण की रोकथाम व चिह्नित मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जीबीएस कोरोना संक्रमण की तरह एक-दूसरे के संपर्क से नहीं फैलता है. इसलिए इससे बचाव के लिए आम जनमानस को जागरूक करने की जरूरत है. इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये. अधिकारी सुनिश्चित करें कि दूषित जल और कच्चा भोजन के सेवन से होनेवाली इस बीमारी को लेकर किसी तरह के भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. मुख्यमंत्री ने इस बीमारी के मरीजों की पहचान करने और अस्पतालों में उनके…
Dhanbad. 150 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में जमशेदपुर की डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के धैया, झरिया, सरायढेला, गोविंदपुर समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की. धैया स्थित हवेली में जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड सौरव सिंघल व सहयोग शिवम सिंह के घर व दफ्तर में छापेमारी की गयी. दोनों के घर व दफ्तर से नोट गिनने वाली तीन मशीन, पांच लैपटॉप, पेन ड्राइव सहित छह मोबाइल व हार्ड डिस्क जब्त किये गये. इसके अलावा 100 करोड़ के कैश लेन-देन के कागजात भी मिले हैं. ट्रिनिटी फ्यूल, श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी, मां तारा इंटरप्राइजेज सहित…
