Jamshedpur. टाटा स्टील आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) और इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके तकनीकी परिवर्तन की अगुवाई कर रही है. पिछले 5-6 वर्षों में, टाटा स्टील ने 550 से अधिक एआइ मॉडल विकसित किये हैं, जो उत्पादकता, ऊर्जा दक्षता, गुणवत्ता, सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी और हितधारकों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक हैं. कंपनी ने जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण निवेश किया है, जो अब स्वचालित इनसाइट्स, संवादात्मक इंटरफेस और जटिल समस्याओं के समाधान में मदद कर रहे हैं. यह नवीन तकनीक पारंपरिक (गणितीय) एआइ की क्षमताओं को जनरेटिव एआइ की रचनात्मकता के साथ जोड़कर नये आयाम स्थापित कर रही है.…
Author: News Desk
Ranchi.मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में आपदा राहत की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने राज्य में प्राकृतिक कारणों से होने वाली क्षति से निबटने के लिए संंबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में आंधी-तूफान तथा लू से होने वाली जानमाल की क्षति को देखते हुए उसे विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने को कहा. मुख्य सचिव ने इन्हें आपदा घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित भी कर दिया. पहले ये आपदा में नहीं आते थे. उन्होंने कहा है कि हम समय से राहत व बचाव कार्य करके प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को…
Ranchi.सीबीआइ रांची ने तीन हजार रुपये घूस लेते रेलवे के फार्मासिस्ट रोहित राठौर को गिरफ्तार किया. वह टोरी में पदस्थापित था और फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए दूसरे रेल कर्मचारी से घूस ले रहा था. फार्मासिस्ट को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ अधिकारियों के एक दल ने उसके पतरातू स्थित आवास की तलाशी ली. रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ने सीबीआइ को लिखित शिकायत की थी. इसमें बताया था कि रोहित राठौर उसका फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए तीन हजार रुपये घूस मांग रहा है. टोरी में कोई नियमित डॉक्टर पदस्थापित नहीं है. इसलिए फिटनेस सर्टिफिकेट फार्मासिस्ट के अनुमोदन के…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक वृद्ध की मौत होगयी. उक्त व्यक्ति उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला स्थित किचार गांव के रहने वाले 71 वर्षीय सूर्यनाथ है. रेल पुलिस के मुताबिक, वह चार दिन पहले कुंभ मेले के लिए घर से निकले थे. उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह भटकते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां वे सोये थे कि तबीयत बिगड़ी. उनको आरपीएफ जवानों ने रेल पुलिस और रेलकर्मियों के साथ उनको उठाकर रेल अस्पताल ले गया, चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी. उनके बैग से उनका नाम और पता समेत परिजनों…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में फुल टर्म अप्रेंटिस की बहाली निकली है. आवेदन महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों से मांगा गया है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत निर्धारित मापदंडों को पूरा करना होगा. 25 अप्रैल से बेंच शुरू होगा. चयनित अभ्यर्थियों को भोजन, रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी. चयनित अभ्यर्थियों को दो साल की ट्रेनिंग की जायेगी. हर माह स्टाइपेंड के तौर पर 8276 रुपये मिलेगा. चुने गये…
Prayagraj. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने डुबकी लगाने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, वांगचुक ‘घो’ परिधान (भूटान में पुरुषों का राष्ट्रीय परिधान) में हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने नारंगी रंग का शॉल देकर उनका स्वागत किया. बाद में जब भूटान नरेश वांगचुक स्नान के लिए पानी में उतरे तो उन्हें केसरिया रंग के लंबे कुर्ते-पायजामे में देखा गया. सरकार द्वारा जारी तस्वीरों के मुताबिक, वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का न्योता स्वीकार लिया है. सुश्री बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पांच व छह फरवरी को कोलकाता में आयोजित किये जा रहे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया था. यह बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आठवां संस्करण है. श्री सोरेन समिट का हिस्सा बनने के लिए बुधवार को विशेष विमान से कोलकाता जायेंगे. समिट की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री छह फरवरी की शाम रांची लौटेंगे. समिट में यूके इंडिया बिनजेस काउंसिल के अध्यक्ष लॉर्ड डेविस ऑफ एबरसोच सीबी, भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे, पोलैंड के उर्जा…
Ranchi. राज्य में साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर अपराध से जुड़े केस में बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करने में झारखंड पुलिस भी इसका उपयोग कर सकेगी. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराध सहित अन्य गंभीर प्रवृति के अपराध से संबंधित मामलों के लिए पूर्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग की गयी थी. जिसमें इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी. नैटग्रिड एक राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड है. यह भारत सरकार की मुख्य सुरक्षा एजेंसियों के डाटाबेस को जोड़ने वाली एकीकृत खुफिया ग्रिड है. नैटग्रिड…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र से कोयले की रॉयल्टी की बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. अपने हक के लिए जरूरत पड़ी, तो खदानों को भी बंद करायेंगे. अगर हम कोयला रोक दें, तो पूरा देश अंधकार में डूब जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने धनबाद के गोल्फ मैदान में आयोजित झामुमो के 53वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही. श्री सोरेन ने कहा : पिछले दिनों कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी रांची आये थे, तो उन्हें साफ कह दिया गया है कि झारखंड में चल रहीं कोयला खदानों की जमीन के बदले…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेला का दौरा करेंगे और पूर्वाह्न करीब 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे तथा गंगा की पूजा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा. पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है. पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी…
