पलामू. पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. भंडरिया इलाके में पांच बच्चों की मां ने प्यार की खातिर अपने पति की हत्या कर दी. इस घटना में उसका प्रेमी भी शामिल था. दो दिन बाद मृतक का शव जंगल से बरामद किया गया. महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है. मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों से गायब भंडरिया मुख्यालय के टेनटांड़ निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया. जुरमा जंगल में झाड़ियों में छुपाकर शव रखा…
Author: News Desk
रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवर को डीजीपी नियुक्ति मामले में राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता को धोखे में रखकर हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया है. राज्य सरकार ने न सिर्फ संविधान की मर्यादाओं को तोड़ा है बल्कि राज्य की पुलिस प्रशासन व्यवस्था को अपनी राजनीतिक साजिशों का हथियार बना लिया है. मरांडी बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2006 में प्रकाश सिंह केस की सुनवाई करते हुए…
मुख्यमंत्री हेमन्त साेरेन ने कहा- झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे कोलकाता के दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने हेमंत सोरेन कोलकता. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रही हैं, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है. इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है. इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर…
भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर किया दीपदान महाकुम्भ नगर, प्रयागराज महाकुम्भ में अचला सप्तमी स्नान पर्व पर पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन निरन्तर जारी है. बुधवार रात 08 बजे तक 67.68 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चर्तेदी ने बताया कि अचला सप्तमी स्नान पर्व पर बुधवार की सुबह 8 बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासी तथा 57.68 लाख से श्रद्धालुओं…
महाकुंभ नगर. समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाकुंभ में आने की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बात करते हुए वर्ष 2017 की पुरानी यादों में खो जाते हैं, जब उनकी मुलाकात कानपुर में एलिम्को के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी. उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए थे. श्री अनंत ने कहा कि मोदी के स्नेहपूर्ण व्यवहार और हमारी चिंता को लेकर उनकी प्रतिबद्धता देखकर मेरा…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार प्रदूषण जांच हेतु गठित टीम ने टाटा स्टील, टाटा पॉवर, टाटा मोटर्स और नुवोको सीमेंट प्लांट एवं आसपास के क्षेत्र का दौरा कर एक्यूआई लेवल की स्थितियों का आकलन किया. अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम में जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार तथा झारखंड प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार शामिल हैं. जांच टीम द्वारा रिपोर्ट समर्पित करने के उपरांत एक्यूआइ लेवल पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी. कुमार मनीष,9852225588
अभय कुमार सिंह की उप श्रमायुक्त को पत्र भेजकर जांच की रखी मांग, कहा – आकड़े गुमराह करने वाले निरस्त की जाये आम सभा , श्रम विभाग कराये निष्पक्ष चुनाव जमशेदपुर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( निबंधन संख्या – 211 ) की आमसभा की प्रक्रिया को कर्मचारी अभय कुमार सिंह ने चुनौती देते हुए उप श्रमायुक्त को पत्र सौंपकर पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है. उन्होंने आमसभा की प्रक्रिया व दावों को गुमराह करने वाला करार देते चुनाव को निरस्त कर श्रम विभाग के देख-रेख में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग की है. अभय कुमार सिंह अपने…
उप विकास आयुक्त ने पी.सी एंड पी. एन.डी.टी की बैठक में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की अल्ट्रासाउंड सेंटर में सिविल सर्जन का नंबर 94310 55503 तथा स्टेट नोडल ऑफिसर का नंबर करना होगा डिस्पले जमशेदपुर . उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला में संचालित कुल 111 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच का निर्देश छह दण्डाधिकारियों को दी गई थी. जांच रिपोर्ट की समीक्षा एवं पी.सी एंड पी.एन.डी.टी एक्ट के अनुपालन को लेकर एक बैठक उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आहूत की गई. बैठक में एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर…
जमशेदपुर. जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेने का निर्देश दिया गया था . इस प्रयास को ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा कही गई जिसके तहत निजी क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सक विभिन्न सीएचसी, अनुमंडल अस्पताल व सदर अस्पताल से जुड़कर आवश्यकतानुसार मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे . संबंधित चिकित्सकों को उनके मेहनताना राशि का भुगतान तय दर पर आयुष्मान योजना की अर्जित राशि से की जानी है . इस पहल का स्वागत करते हुए चिकित्सक वर्ग से परस्पर सहयोग जिला प्रशासन को…
Kolkata. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि देश में निवेश आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्यों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे सोरेन ने उम्मीद जताई कि दोनों राज्य (झारखंड और पश्चिम बंगाल) भारत में प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरेंगे. शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, “पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत सारी समानताएं हैं. झारखंड खनिज…
