रांची. राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग हैं. ये विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का कार्य करती हैं. राज्यपाल गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं. मैं इस पहल के लिए संपूर्ण रांची विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता और खेल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध…
Author: News Desk
Gaya. बिहार के गया जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के स्थानीय नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन से पता चला है कि मिश्रा का जमीन को लेकर अपने रिश्तेदार से विवाद था और वह बुधवार रात एक भोज में शामिल होने गए थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी. सिंह के मुताबिक, मिश्रा बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत के उपमुखिया और जदयू प्रखंड सचिव थे. गया पुलिस की ओर…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 फरवरी को प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ कड़ियां होंगी, जिनमें विशेषज्ञ छात्रों से बात करेंगे और उन्हें “एग्जाम वरियर” (परिक्षा को लेकर तनाव में घिरे रहने वाले) से “एग्जाम वॉरियर” (तनावमुक्त होकर परीक्षा देने वाले) बनने के उपाय सुझाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में पैरालंपिक स्वर्ण…
New Delhi. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने रैगिंग रोधी नियमों का अनुपालन न करने पर 18 चिकित्सा महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इन महाविद्यालयों में दिल्ली, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के दो-दो, आंध्र प्रदेश और बिहार के तीन-तीन तथा मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का एक-एक कॉलेज शामिल है. यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘यह पाया गया कि इन महाविद्यालयों ने रैगिंग के खतरे को रोकने के लिए रैगिंग निरोधक विनियमन, 2009 में निर्धारित अनिवार्य नियमों का अनुपालन नहीं किया था। विशेष रूप से, यह…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने की समय सीमा मार्च से बढ़ाकर दिसंबर 2025 कर दी है. बोर्ड द्वारा एक फरवरी, 2025 को साझा किए गए बजट दस्तावेज, (संशोधित अनुमान 2024-25 और बजट अनुमान 2025-26 के लिए रेलवे अनुमान) के मुताबिक, ‘‘नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-कोलकाता के 3,000 किलोमीटर मार्ग पर कवच संस्करण 4.0 के लिए पटरी के किनारे उपकरण लगाने की प्रक्रिया दिसंबर, 2025 तक पूरी हो जाएगी और शेष खंड पर काम चल रहा है. रेल मंत्रालय ने पिछले साल सात अगस्त को कहा था कि इस मार्ग…
Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी और यहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और अगले दिन बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगी. अधिकारी ने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा. रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की. आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के…
पलामू. कमाई के चकाचौंध में नशे के सौदागार सोन नदी में भी अफीम की फसल लगाने लगे हैं. ऐसी सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस मो. याकूब ने बिहार की रोहतास पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की एवं 10 एकड़ में 20 करोड़ की लहलहाती अफीम की फसल नष्ट की. इस मामले में रोहतास पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ मो. याकूब ने बुधवार को कहा कि सोन नदी के दियरा इलाके में सोनडीला के पास बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर भौतिक रूप से सत्यापन कराकर…
नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. मतदान बाद होने वाले ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बहुमत के 36 के आंकड़े को पार कर लेगी. एग्जिट पोल कराने वाली विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटें आसानी से हासिल कर सकती है. मैट्रिज सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0…
भागवत छह फरवरी से 16 फरवरी तक रहेंगे बंगाल में कोलकाता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत छह फरवरी से 16 फरवरी तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे. वह सात से 12 फरवरी तक दक्षिण बंगाल का दौरा करेंगे. इसके बाद वह मध्य बंगाल और उत्तर बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे. इस दौरान वे संघ कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर सामाजिक परिवर्तन से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भागवत गुरुवार…
कोलकाता. अंबुजा नेवटिया ग्रुप ने पश्चिम बंगाल में 1500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. यह निवेश अगले पांच वर्षों में स्वास्थ्य, आतिथ्य, रियल एस्टेट और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा. इस परियोजना के तहत राज्य में पांच नए अस्पताल, ताज होटल्स के साथ लग्जरी होटल सर्किट, गोल्फ-थीम टाउनशिप और बड़े पैमाने पर आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं का विकास किया जाएगा. बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) में अंबुजा नेवटिया ग्रुप के चेयरमैन हर्षवर्धन नेवटिया ने इस महत्वपूर्ण निवेश योजना की घोषणा की. उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार की उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नीतियों की…
