जमशेदपुर। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने रांची में अपना दूसरा रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमएक्स) प्लांट शुरू किया है. अरगोड़ा, कांके रोड, बरियातू में स्थित यह अत्याधुनिक प्लांट क्षेत्र में हाई-क्वालिटी निर्माण सामग्री की आपूर्ति को और मजबूत करेगा. रांची-1 प्लांट से करीब 30 किमी दूर स्थित रांची-2 प्लांट उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य क्षेत्रों में औद्योगिक, कमर्शियल और आवासीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगा. तेजी से विकसित हो रहे बाजार के करीब होने से यह सप्लाई चेन को अधिक कुशल बनाएगा और निर्माण कार्यों के लिए समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करेगा. इस संबंध में…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय ‘रूफटॉप’ सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की. टीपीआरईएल ने बयान में कहा, दोनों संस्थाओं ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत आवेदक ‘फिक्स्ड’ और ‘फ्लोटिंग’ दोनों दरों के विकल्पों के साथ सात प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक की ऋण राशि प्राप्त कर सकते हैं. ‘प्रधानमंत्री – सूर्य घर: मुफ्त बिजली’ योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निकासी के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. सेंसेक्स 213 अंक कमजोर हो गया जबकि निफ्टी में 93 अंकों की गिरावट रही. विश्लेषकों ने कहा कि दिग्गज कंपनियों भारती एयरटेल, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयरों में मुनाफावसूली हावी होने से बाजार नकारात्मक दायरे में रहा. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक…
Ranchi. कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान झारखंड सरकार को मिले 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से करीब 50 प्रतिशत इस्पात क्षेत्र से संबंधित हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बीजीबीएस के आठवें संस्करण में शामिल हुए. अधिकारियों ने कहा, ‘ झारखंड सरकार को बीजीबीएस के तहत आयोजित ‘एडवांटेज झारखंड’ कार्यक्रम के दौरान 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले जिनसे 15,000 नौकरियां सृजित होने की संभावना है. इनमें से करीब आधे प्रस्ताव इस्पात क्षेत्र से संबंधित हैं.’…
Jamshedpur.सिकंदराबाद में विकास कार्यों को लेकर सिकंदराबाद से होकर चलने वाली टाटा-यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिनों तक रद्द रहेगी. 6 से 13 फरवरी तक 18111 टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन व 9 से 16 फरवरी तक 18112 यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी. इसके अलावे 17 से 19 फरवरी तक 18045 शालीमार-एचवाईबी एक्सप्रेस, 18 से 20 फरवरी 18046 एचवाईबी-शालीमार एक्सप्रेस व 19 फरवरी को 22849 शालीमार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भाया विजयवाड़ा-गुंटूर जंक्शन-पगड़ीपल्ली-सिकंदराबाद होकर चलेगी. वहीं सिकंदराबाद व रिजयवाड़ा से खुलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को 10 से 20 फरवरी तक रद्द कर दिया है. यह जानकारी रेलवे ने दी है.
Adityapur. आरआईटी थाना क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग कॉलोनी बंतानगर में पुलिस ने एक युवक श्याम कलांदी को चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के समान भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी रोड नंबर 19 बालाजी टावर का रहने वाला है. इस संबंध में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि बंतानगर में हाउसिंग कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार ने आरआईटी थाना को सूचना दी थी कि उनके घर में चोरी की घटना घटित हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके घर पहुंची और घर की…
RajNagar. राजनगर के तिलका मांझी चौक पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने पेड़ में टक्कर मार दी. इस दौरान बाइक चालक चपेट में आ गये, जिससे वह घायल हो गए. घटना गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की है. जानकारी के मुताबिक, सरायकेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन राजनगर के बाड़ेडीह गांव स्थित तिलका मांझी चौक पहुंचा, तो राजनगर बाजार की ओर घुमाने की बजाय सीधे बाड़ेडीह गांव की ओर एक पेड़ से टकराया. इस दौरान सड़क पार कर रहे राजनगर मोदक इलेक्ट्रॉनिक के संचालक तारनी मोदक की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनके सिर पर गंभीर…
बरसोल. बरसोल में आरटीओ मनोज कुमार लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं. गुरुवार को जांच में बंशीधर यात्री बस (डब्ल्यूबी 49/ 0282) को जब्त किया गया. उक्त बस का परमिट व टैक्स जमा नहीं था. उक्त बस पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर के बीच रोजाना चलती है. आरटीओ ने जांच में कमी पाने पर यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य की ओर भेजा. उक्त बस को बरसोल थाना में खड़ा करवा कर जुर्माना वसूला गया. आरटीओ जांच दल लगातार बरसोल के सभी मार्गों पर कार्रवाई की जा रही है.
पेयजल विभाग द्वारा बकाया नहींं देने से ठेकेदार ने बंद किया पानी, 24 पंचायत प्रभावित जमशेदपुर. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में जल की आपूर्ति नहीं होने से 24 पंचायत के करीब दो लाख आबादी परेशान है. पूरे क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इधर दूसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं होने से सैकड़ो लोग गोविंदपुर स्थित पानी टंकी पहुंचकर वहां विरोध दर्ज कराया. साथ ही मौके पर मौजूद स्थानीय जिला परिषद ने उपायुक्त व विभाग के एसडीओ से बात कर समस्या समाधान की मांग की है. वहीं जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बस्तीवासियों के साथ बैठकर समस्या समाधान कराने का…
New Delhi. Tata Group की खुदरा कंपनी ट्रेंट लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 496.54 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी को स्टोर नेटवर्क के विस्तार और आकर्षक मूल्य प्रस्तावों में वृद्धि से यह लाभ हुआ. ट्रेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.64 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था. ट्रेंट लि. वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड नामों से खुदरा स्टोर संचालित करती है. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन से एकीकृत आय 34.32 प्रतिशत बढ़कर 4,656.56 करोड़…
