Jamshedpur. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर के नये अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव होंगे, जबकि आदित्यपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष सूरज भदानी को चुना गया है. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर और आदित्यपुर की वार्षिक आमसभा (2025-26) का आयोजन गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में किया गया. बैठक में संघ के सदस्यों ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव करना और आने वाले समय में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विकास को लेकर रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा स्टील ने सेफ्टी को लेकर कड़े कदम उठाये हैं. कंपनी ने रिपोर्टिंग के नियम को और कड़ा किया है. इसको लेकर कंपनी की ओर से नया एक्सीडेंट रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल जारी किया गया है. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबल राजीव मंगल के हस्ताक्षर से एक सरकुलर जारी किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि अगर किसी भी तरह की छोटी सी दुर्घटना भी होती है, तो रिपोर्ट की जायेगी. अगर छिपाया जाता है तो कार्रवाई भी होगी. सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए यह रिपोर्टिंग जरूरी है. वीपी ने बताया है कि यह देखा…
Jamshedpur. करीब 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद साउथ इस्टर्न, साउथ इस्ट कोस्ट व इस्ट कोस्ट रेलवे इंप्लाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का 95वीं वार्षिक आम सभा पुरी में संपन्न हुई. टाउन हॉल में एजीएम की अध्यक्षता सीपीओ (आइआर) एसईआर और रेलवे द्वारा नामित निदेशक एलवीएसएस पतरुड्डू ने किया. इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसके तहत सदस्यों के लाभांश को बढ़ाकर 7.50 फीसदी किया गया. वहीं, सीएमटीडी 1 हजार रुपये, 1200 रुपये और 1500 रुपये तय किया गया. ऋण ब्याज घटाकर 9 फीसदी किया गया. 01 अप्रैल 2010 से पहले नामांकित सदस्यों को सीएमटीडी का 50 फीसदी वापस…
Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत 70 कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सारे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. फूल का बुके दिया गया जबकि गिफ्ट भी प्रदान किया गया. इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये. सारे कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. विदाई समारोह में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संजय संह, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे.
Jamshedpur. मानगो में सुवर्णरेखा नदी के छोटे पुल के पास पथ निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के कारण डिमना डैम से शहर में आने वाले मेन पानी का पाइप फट गया. इससे मानगो नदी के छोटे पुल पर लाखों गैलन पानी नदी में बह गया. इस कारण शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही. काफी मशक्कत के बाद पुराने पुल को बंद कर दिया गया. आवागमन को रोक दिया गया. इस कारण करीब चार घंटे तक रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. मानगो के फ्लाइओवर का काम चल रहा है.…
Gwalior. भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें हेलीकॉप्टर से ग्वालियर ले जाया जा रहा है. सेंट्रल एयर कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 2.40 बजे बरहेटा सानी गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो सीटों वाले प्रशिक्षण विमान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि विमान में खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे…
Munger. बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर-बरियारपुर रेल खंड के ऋषिकुंड हॉल्ट के पास बृहस्पतिवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई. जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने बताया, “जमालपुर स्टेशन प्रबंधक के अनुसार गाड़ी संख्या -13023 अप गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोग की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतकों में बरियारपुर थाने के रतनपुर गांव निवासी रामरुचि देवी (65) और उनका बेटा अमित कुमार (41) शामिल हैं. चौधरी ने बताया कि एक अन्य की पहचान ऊषा देवी (60) के तौर पर की गयी है और वह…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष की नियुक्ति गुरुवार को कर दी गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, रांची के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य डॉ नटवा हांसदा को जैक का नया अध्यक्ष बनाया गया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अध्यक्ष का कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा. ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में डॉ हांसदा ने कहा कि मैट्रिक-इंटर समेत अन्य सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित कराना और समय पर रिजल्ट का प्रकाशन उनकी प्राथमिकता होगी. राज्य में…
Kolkata.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी शादी की सालगिरह पर मां कामाख्या का आशीर्वाद लेने असम गये हैं. सोमवार शाम मुख्यमंत्री अपनी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता से असम के गुवाहाटी चले गये. सात फरवरी को मुख्यमंत्री के विवाह की सालगिरह है. वह कामाख्या मंदिर में पूजा कर मां का आशीर्वाद लेंगे. मुख्यमंत्री बंगाल बिजनेस समिट में हिस्सा लेने कोलकाता गये थे. गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करने के पहले उन्होंने श्रीमती सोरेन के साथ कोलकाता स्थित कालीघाट काली मंदिर (शक्तिपीठ) जाकर भी माता के दर्शन किये. विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखंड की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री शुक्रवार…
New Delhi. टाटा पावर ने मुंबई स्थित ट्रॉम्बे थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट पांच का परिचालन बहाल कर दिया है. यह इकाई पिछले साल सितंबर में आग लगने की घटना के कारण प्रभावित हुई थी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. टाटा पावर ने सोशल मीडिया को दी जानकारी में कि 23 सितंबर, 2024 को केबल वॉल्ट में आग लगने से इकाई प्रभावित हुई थी. कंपनी ने कहा, उसने 23 सितंबर, 2024 को केबल वॉल्ट में आग लगने के बाद अपने ट्रॉम्बे थर्मल पावर स्टेशन में यूनिट पांच (500 मेगावाट) को सफलतापूर्वक फिर से चालू कर दिया है.
