परीक्षा के कदाचार मुक्त, सफल संचालन और विधि व्यवस्था के मद्देनजर केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ बैठक इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 25380 परीक्षार्थी तथा इंटर के कला संकाय में 13595, विज्ञान में 4697, वाणिज्य में 3964, कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 71 केन्द्रों पर 10वीं तथा 35 केन्द्रों पर 12 वीं की परीक्षा आयोजित होगी. कुल 47636 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जमशेदपुर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजुमदार की अध्यक्षता में सिदगोड़ा टाउन हॉल में माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 हेतु निर्धारित केंद्रों में परीक्षा के सफल संचालन और…
Author: News Desk
Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा से स्थानीय शेयर बाजार निष्प्रभावी रहे और विदेशी कोषों की निकासी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 198 अंक टूट गया. वहीं निफ्टी में 43 अंक का नुकसान रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 197.97 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 582.42 अंक गिरकर 77,475.74 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 43.40 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,559.95 अंक पर आ गया. यह…
New Delhi.चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में इस्पात का आयात 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 82.9 लाख टन हो जाने से भारत इस्पात का शुद्ध आयातक बना रहा. शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई. देश ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 10 महीने में 68.9 लाख टन इस्पात का आयात किया था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक रहा. आलोच्य अवधि में तैयार इस्पात का आयात 82.92 लाख टन रहा, जो सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, इस्पात निर्यात में इस अवधि में 28.9 प्रतिशत की गिरावट आई और…
जमशेदपुर. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अनियमिताओं को लेकर आज स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष कुमार उपायुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंप , योजना के सफल संचालन हेतु स्थाई समाधान की मांग की एवं योजना में व्याप्त विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा की. इसमें त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से इन समस्याओं के स्थाई समाधान की मांग भी की गई. उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुत जल्द समाधान का आश्वाशन दिया. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, रैना पूर्ति आदि मौजूद थे. जिसमें मुख्य रूप से 1. जलकर वसूली हेतु कोई ठोस पहल एवं कार्य योजना तैयार…
Prayagraj. महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में शुक्रवार की सुबह आग लग गयी. इसमें करीब 20 से 22 टेंट जलकर खाक हो गये. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल कदम उठाते हुए दमकल केंद्र से गाड़ियां रवाना की गयीं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. महाकुंभ में 20 दिन में आग लगने की यह तीसरी घटना थी. महाकुंभ में अब तक डुबकी लगाने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं, कल्पवासियों की संख्या 40 करोड़ के पार पहुंच गयी…
जिंदल ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में इस्पात संयंत्र के लिए एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की Nagpur. JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 2.5 करोड़ टन क्षमता के इस्पात संयंत्र के लिए अगले सात से आठ साल में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की शुक्रवार को घोषणा की. जिंदल ने नागपुर में ‘एडवांटेज विदर्भ’ सम्मेलन में यह घोषणा की. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली में उनका संयंत्र न केवल दुनिया का…
Ranchi. रांची के पास भयानक सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक डीजल टैंकर के पलटने से आग लग गयी. इसके बाद टैंकर ब्लास्ट कर गया. इससे कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी. घटना रायसा मोड़ के पास की है. टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के मुताबिक चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हुआ है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. जाम को नियंत्रण में करने की कोशिश जारी है.
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को सुस्त पड़ रही अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से लगभग पांच साल बाद प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया. रेपो दर घटने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (EMI) में कमी आने की उम्मीद है. आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार से शुरू तीन दिन की बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने आम सहमति से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इसका अंदाजा शहर के बीचोंबीच मधुबाजार के The Hot Restorent में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से लगाया जा सकता है. इस तरह के कई मामले पहले भी आये हैं. कुछ मामले रिपोर्ट हुई, तो कुछ अंदरखाने ही दब गयीं. चोरी के ऐसे मामले शहर की कई दुकानों में हुए हैं. यह मामला सामने आने के बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से शहर के कारोबारियों को सतर्क करते हुए शुक्रवार को एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें सीसीटीवी में कैद तस्वीरे भी…
New Delhi. 16 डिब्बे वाली पहली Vande Bharat Sleeper सेट को अब Commercial परिचालन के लिए ‘रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन’ (RDSO) के प्रमाणीकरण और आयुक्त, रेलवे सुरक्षा की मंजूरी की आवश्यकता है. रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इसने बताया कि ट्रेन ने 15 जनवरी को लंबी दूरी का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था. बोर्ड ने एक बयान में कहा, भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से पहले RDSO परीक्षण के विश्लेषण के बाद अंतिम प्रमाण पत्र जारी करेगा. इसमें कहा गया है, “रेलवे सुरक्षा आयुक्त ट्रेन का उसकी अधिकतम गति पर मूल्यांकन…
