Jadugoda. सीआरपीएफ की बहाली में चयनित छह अभ्यर्थियों के जाली आवासीय प्रमाण पत्र जमाकर नौकरी में ज्वाइन करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. कागजात की जांच करने पर सभी जाली पाये गये हैं. इस संबंध में सीआरपीएफ स्वासपुर-जादूगोड़ा के डिप्टी कमांडेंट विक्की पांडेय ने जादूगोड़ा थाना में ओडिशा के बिरमित्रपुर निवासी मनीष कुमार, सचिन राज, सिकेप साह, ओडिशा सुंदरगढ़ निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और राउरकेला निवासी मनु कुमार के खिलाफ जाली दस्तावेज जमा करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में विक्की पांडेय ने बताया है कि कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही-जीडी परीक्षा 2024 में…
Author: News Desk
Jamshedpur. साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर- एक बगान नंबर-3 निवासी संदीप ठाकुर की पत्नी सपना कुमारी की शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली. सपना पांच माह की गर्भवती थी. उसका मायका चतरा के ईटखोरी में है. पति संदीप ठाकुर के अनुसार पत्नी पांच माह की गर्भवती थी. पत्नी के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था. सुबह करीब 11.30 बजे स्नान कर आया तो कमरे का दरवाजा बंद पाया. मैंने आवाज लगायी, लेकिन सपना ने कोई जवाब नहीं दिया. उसके बाद फोन भी किया. लेकिन उसने फोन भी नहीं उठाया. संदेह होने पर भाभी…
Jamshedpur.सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में युवकों ने पुलिस को कई अहम जानकारी भी दी है. शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुरुवार को भुइयांडीह बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस को देख दो युवक भागने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है. गिरफ्तार युवकों में भुइयांडीह बल्ले कॉम्पलेक्स आदर्श नगर निवासी सागर शर्मा…
Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया को प्रतिष्ठित जेआईपीएम एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का सम्मान मिला है. 21 मार्च 2025 को क्योटो इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर, क्योटो, जापान में आयोजित समारोह में टाटा स्टील गम्हरिया को ट्रॉफी औपचारिक रूप से पुरस्कार सौंपी जायेगी. जो टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) में उत्कृष्टता के प्रति टीम की अटूट प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रमाण है. यह उपलब्धि कंपनी की टीपीएम यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसमें कई उल्लेखनीय उपलब्धियां शामिल हैं. जनवरी 2020 में टीपीएम का पुनः लॉच किया यगा. सितंबर 2022 में सीआईआई टीपीएम स्ट्रॉन्ग कमिटमेंट अवार्ड प्राप्त करना, मई 2023 में सीआईआई टीपीएम सिग्निफिकेंट अचीवमेंट…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 11 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होनेवाले लगभग 8.20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को शुक्रवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. हाइस्कूल और कॉलेज के प्रधानों द्वारा अपने परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया गया. अब संबंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा. वहीं जो विद्यार्थी संस्थान में पहुंच गये थे, उन्हें प्रवेश पत्र हस्तगत भी करा दिया गया. उधर जैक ने नोटिस जारी कर संबंधित सभी विद्यालय व महाविद्यालय…
Jamshedpur. गोलमुरी के टुइलाडुंगरी बी ब्लाॅक निवासी मधुसूदन जोशी के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने समेत नकद की चोरी हो गयी. घटना गुरुवार रात की है. मधुसूदन जोशी परिवार के साथ सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शादी समारोह में गये थे. लौटे तो मेन गेट का ताला खोल अंदर जाने पर हैरान रह गये. अलग- अलग कमरे में रखे चार अलमारी का लॉक तोड़कर और एक अलमीरा का लॉक खोलकर करीब 15 लाख के गहने व नकद 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. चोरों ने एक आलमारी को दूसरे रूम में ले जाकर उसका लॉक तोड़ा. करीब…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘विस्फोट स्थल से चार लोगों को जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घायल महिला की हालत गंभीर है.’ उन्होंने बताया, ‘हम मृतकों और घायल की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे…
सरकारी नियमानुसार निजी स्कूल 10 प्रतिशत तक ही शुल्क बढ़ा सकते हैं,जबकि कई स्कूलों द्वारा 10 से 20 प्रतिशत तक शुल्क बढ़ाने की सूचना है रांची. स्कूलों में नामांकन का मौसम आ गया है. इसके साथ ही शुल्क को लेकर भी स्कूल प्लान बनाने में जुट गये हैं. अब तक के ट्रेंड के अनुसार निजी स्कूल मनमाने तौर पर फीस की बढ़ोतरी करते रहे हैं. झारखंड में प्रशासनिक शिथिलता के कारण झारखंड के कई निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा मौका पाकर अभिभावकों का भरपूर दोहन की जानकारी प्राप्त होती रहती हैं. यह क्रम फिर से शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट…
New Delhi. बैंक यूनियनों ने पांच दिन के कार्य सप्ताह और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर 24 मार्च से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. नौ बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा आहूत हड़ताल का उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में कर्मचारी/अधिकारी निदेशकों के पदों को भरना भी है. यूएफबीयू ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उचित चर्चा और विचार-विमर्श के बाद 24 और 25 मार्च, 2025 को लगातार दो दिन की हड़ताल के साथ एक आंदोलन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया…
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स जमशेदपुर की टीम ने 11 side Corporate football tournament में पिछले तीन वर्षों में दूसरी बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट टाटा स्पोर्ट्स क्लब मुंबई के द्वारा आयोजित किया गया था. टाटा टी मुन्नार (केरला ) की मेजबानी में 1 से 7 फरवरी तक यह आयोजन हुआ. फाइनल मुकाबला में टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने टाटा कन्नन डीवैन्स हिल्स को हरा कर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया. यह जानकारी टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक प्रसाद ने दी.
