New Delhi. वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने शनिवार को गुवाहाटी में अपनी पंजीकृत वाहन कबाड़ सुविधा (आरवीएसएफ) शुरू करने की घोषणा की। इस सुविधा में सालाना 15,000 तक बहुत पुराने हो चुके वाहनों को नष्ट करने की क्षमता है. टाटा मोटर्स के साझेदार एक्सोम प्लैटिनम स्क्रैपर्स द्वारा संचालित इस संयंत्र में सभी ब्रांड के यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को कबाड़ में बदला जाएगा.कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही घरेलू वाहन प्रमुख के पास अब जयपुर, भुवनेश्वर, सूरत, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और पुणे सहित सात ऐसी सुविधाएं हो गई हैं. टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने उद्घाटन समारोह…
Author: News Desk
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत करार दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टीकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है. यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे…
आप’ प्रमुख केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया क्रमश: भाजपा के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए. New Delhi. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली.दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीट पर आगे चल रही है, जबकि आप को 23 सीट पर ही संतोष करना पड़ता दिख रहा है. ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया क्रमश: भाजपा के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए. केजरीवाल ने एक…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले ‘प्रचंड जनादेश’ के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि राजधानी के चौतरफा विकास और लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो. उन्होंने कहा, ‘‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास…
New Delhi. दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी. समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए. भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 41 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 29 पर आगे है. शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद,…
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक पत्रकार को निर्देश दिया कि वह ‘रतन टाटा नेशनल आइकॉन अवार्ड’ के नाम पर कोई पुरस्कार समारोह आयोजित न करे और न ही ‘टाटा’ व ‘टाटा ट्रस्ट’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करे. न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने यह आदेश दिल्ली टुडे समूह के संस्थापक रजत श्रीवास्तव द्वारा रतन टाटा के नाम का इस्तेमाल न करने और रतन टाटा के नाम से पुरस्कार समारोह आयोजित करने से परहेज करने पर सहमति जताने के बाद पारित किया. न्यायालय ने कहा, अदालत मानती है कि टाटा एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे. उनका नाम ही संरक्षित किए जाने…
Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट मैदान के पास राधा- कृष्ण ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार की शाम प्रतिमा में आग लग गयी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. विसर्जन जुलूस में शामिल युवक इधर- उधर भागने लगे. लोगों ने पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल टीम पहुंची. दमकलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से प्रतिमा टूट कर गिर गयी. आग बुझने पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने उक्त स्थल पर ही बालू व मिट्टी से प्रतिमा…
New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नये आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी, जो छह दशक पुराने आईटी अधिनियम की जगह लेगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. नया विधेयक प्रत्यक्ष कर कानून को समझने में आसान बनाने और कोई नया कर बोझ नहीं लगाने की एक कवायद है. इसमें प्रावधान और स्पष्टीकरण या कठिन वाक्य नहीं होंगे. सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने नये आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी. उन्होंने कहा कि नया आयकर विधेयक अब अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा और इसे संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के…
New Delhi. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी चार मई को आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई और सात मार्च को समाप्त होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है. वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 24 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है. एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें से लगभग 56,000…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने राज्य में नगर निगम व निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी, राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग व भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) का पक्ष सुना. अदालत ने भारत निर्वाचन आयोग के शपथ पत्र को देखने के बाद कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उपयोग किया गया वोटर लिस्ट ही अपडेटेड वोटर लिस्ट है, जिसके आधार पर नगर निकाय चुनाव कराया जा सकता है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट मिल…
