Bhubaneswar. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे रविवार नौ फरवरी को कटक में होगा. बारबाती स्टेडियम में खेले जानेवाला मैच जीत कर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. लगभग छह साल बाद इस वेन्यू पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. नागपुर में खेला गया सीरीज का पहला मैच भारत ने चार विकेट से जीता था. कटक में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. इस वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीमें 10 एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं. इनमें से भारत ने छह मैच, जबकि इंग्लैंड ने चार मैचों में जीत दर्ज की है. आखिरी बार दोनों…
Author: News Desk
Jamshedpur. रांची के अरुण जोशी को दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है. उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कोटे के तहत यह मनोनयन किया गया है. अपनी नियुक्ति पर अरुण जोशी ने कहा कि वे रेलवे के विकास में पूर्ण योगदान देंगे. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य, नयी रेल गाड़ियों के संचालन, रेलवे स्टेशनों पर खानपान सुविधा में सुधार तथा यात्रियों सुविधा से संबंधित सुझाव जोनल मीटिंग में भेज कर संबंधित रेल अधिकारियों को अवगत कराएंगे. उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकता) क्षेत्र…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे सच्चिदानंद राय जी का 82 वर्ष की उम्र में टेल्को अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया. सच्चितानंद राय भाजपा संगठन में सिंहभूम जिला भाजपा के संयोजक, पूर्वी सिंहभूम संयोजक,कोल्हान प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे. इनके दो पुत्र हैं. इनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे विजया गार्डेन फेज -2, फ्लैट -1801 से निकलेगी. भाजयुमो झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा का योगदान हम सभी के…
Jamshedpur. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI ) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी के नेतृत्व में एक टीम ने बहरागोड़ा, गालूडीह से एमजीएम थाना क्षेत्र तक के बीच National Highway की जांच की. इस दौरान कमियों पर विशेष ध्यान दिया गया. टीम ने दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए निर्देश जारी किए. निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि हाईवे पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है. अधिकारियों ने इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिया.…
Jamshedpur. झामुमो की केंद्रीय समिति ने पूर्वी सिंहभूम व जमशेदपुर महानगर में संयोजक मंडली का गठन किया है. पूर्वी सिंहभूम में बाघराय मार्डी को संयोजक प्रमुख बनाया गया है. वहीं, सुनील महतो, हिरामनी मुर्मू, आदित्य प्रधान, ललित मार्डी, शंकर चंद्र हेंब्रम, घनश्याम महतो, सागेन पूर्ति, पिंटू दत्ता, चंदावती महतो, विद्यासागर दास, भगत बास्के, समीर दास, कालीपोदो गोराई, असित सरदार व विमल मार्डी को सदस्य बनाया गया है. वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर में गठित संयोजक मंडली में 15 सदस्यों को रखा गया है. इसमें शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, नरोत्तम चक्रवर्ती, पवन कुमार सिंह, दल गोविंद लोहरा, प्रभुनाथ राय, मो समद, गोपाल…
Ranchi. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड चुनाव से सीख लेते हुए मंईयां सम्मान योजना की तर्ज पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने का वायदा किया. महिला सशक्तीकरण के इसी मुद्दे को जनता ने स्वीकार किया. झामुमो के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि चुनावी नतीजों से साबित हो गया है कि हेमंत सोरेन ने जो झारखंड में महिला सशक्तीकरण का नैरेटिव सेट किया, उसे अब देश अपना रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत…
उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई जमशेदपुर. जिला के 3 उत्कृष्ट विद्यालयों उत्क्रमित +2 बालिका उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर में कक्षा 6 से 11 तक के लिए, बी०वी०एम० +2 उच्च विद्यालय बर्मामाइंस, जमशेदपुर कक्षा 9 से 11 तथा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सुन्दरनगर, जमशेदपुर (आवासीय विद्यालय) कक्षा 6 (केवल बालिकाओं के लिए) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक आवेदक, आवेदक के अभिभावक, https://evidyavahini.jharkhand.gov.in/studentAdmission में online आवेदन कर या संबंधित विद्यालय से विद्यालय कार्यावधि में आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 10 फरवरी’ 2025 तक भरा हुआ आवेदन पत्र…
कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों उपायुक्त व शिक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जमशेदपुर. स्कुली शिक्षा, साक्षरता विभाग एवं निबंधन विभाग के मंत्री श्री रामदास सोरेन के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय बैठक आयोजित की गयी है. जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा शिक्षा व्यवस्था के संदर्भ में महत्वपुर्ण निर्देश दिये गये. बैठक में मुख्य रूप से सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों, विद्यालय में बच्चों के नामांकन की स्थिति, कक्षा में प्रमोशन दर, ड्रॉप आउट, कक्षा में ठहराव, अपार आईडी कार्ड बनाने की…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने प्रखंड के पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन पीडीएस दूकान, स्वास्थ्य उप केन्द्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल आदि का निरीक्षण किया गया साथ हीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सहित स्थानीय लोगो को सरकार की योजनाओं से लाभवित करने का निर्देश दिया गया. इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, अनुमंडल…
Bhuvneshwar.ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में कथित तौर पर ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ बयान दिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि झारसुगुड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इसकी युवा शाखा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गांधी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक-उत्तरी रेंज हिमांशु लाल को पांच फरवरी को दी गई शिकायत के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की…
