Seraikela. सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान कुचाई, दलभंगा व ईचागढ़ थाना क्षेत्र में करीब 19 एकड़ अफीम की खेती नष्ट किया गया. साथ ही अफीम की खेती में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने ड्रोन कैमरा के माध्यम से क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती का जायजा लिया. कुचाई के जोड़ासारजोम गांव के पास करीब तीन एकड़ की खेती के साथ संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.…
Author: News Desk
Jamshedpur. जुगसलाई के चावल कारोबारी दीपक अग्रवाल की आठ लाख रुपये के कीमत की चावल समेत ट्रक गायब हो गया. इस संबंध में दीपक अग्रवाल ने उलीडीह थाना में ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार दीपक अग्रवाल का धालभूमगढ़ में चावल की फैक्ट्री है. गत 2 फरवरी को ट्रक में आठ लाख रुपये कीमत का चावल धालभूमगढ़ स्थित फैक्ट्री से पटना जाने के लिये निकली थी. मानगो डिमना रोड स्थित पेट्रोल पंप में ट्रक में ईंधन डाला गया. उसके बाद से ट्रक गायब है. अबतक ट्रक पटना नहीं पहुंची है. इस मामले…
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 10 फरवरी को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 14 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला व मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल व मुरी होकर चलेगी.
Ranchi. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का फोटो लगाकर साइबर फ्रॉड ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है. उसके जरिये लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि अनुराग गुप्ता (anurag gupta) की जगह फर्जी फेसबुक अकाउंट में (anurg gupta dgp) लिखा हुआ है. इस फर्जी अकाउंट में श्री गुप्ता की तसवीर देखकर 119 लोग फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. संभव है कि फर्जी अकाउंट के चक्कर में कुछ लोग साइबर फ्रॉड के शिकार भी हुए होंगे. हालांकि मामले में किसी स्तर से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने…
अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, 38 वर्षीय पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 वर्षीय अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5,459 वोट मिले. मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र भाजपा की…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई है. उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है आज दिल्ली में विकास, विजन और…
Ranchi. पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है. वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है.इसे लेकर जमशेदपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है. विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है. जो एपिक सेंटर (केंद्र) है, उसके आसपास के…
Bokaro. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया मुख्य पथ के बाधाडीह के पास शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में कार चालक अलकुशा गांव के लालडीह टोला निवासी विवेक कुमार हाजरा (23 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विवेक कार लेकर चास से प्लांट की ओर आ रहा था, वहीं छड़ लदा ट्रेलर प्लांट से चास की ओर जा रहा था. इस दौरान बाधाडीह व बांस बोदरो के बीच ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, इसमें विवेक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं घटनास्थल पर लोग जुट गये. स्थानीय लोगों…
Ranchi. राज्य में नई उत्पाद नीति लागू करने की तैयारी है. इसे लेकर राज्य सरकार ने चार नियमावलियों के गठन का निर्णय लिया है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इन चार नियमावलियों का ड्राफ्ट जारी करते हुए 16 फरवरी तक आम जनता एवं सभी हित धारकों से आपत्ति व सुझाव मांगी है. सरकार शराब के खुदरा व्यापार से हाथ खींचने जा रही है. शराब का खुदरा कारोबार निजी हाथों को सौंपा जायेगा. राज्य सरकार ने उत्पाद नीति 2025 को अधिसूचित करने के लिए आपत्ति आमंत्रित किया है. अब राज्य सरकार के स्वामित्ववाली कंपनी झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन (जेएसबीसीएल) केवल शराब…
Ranchi. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भी पहल कर रही है. सिंचाई के लिए केनाल सिस्टम खत्म कर पाइप लाइन सिस्टम बनाने पर काम हो रहा है. लिफ्ट इरिगेशन की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. किसान को सही बाजार मूल्य मिल सके. इस पर ध्यान देना है. ऐसा नहीं हो कि बारिश के बाद किसान को बीज मिले. फसल काटने के समय खाद मिले. इसके लिए एक नीति बना कर इसे दुरुस्त करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक लाख कुआं खोदने जा रही है. सभी किसान इसका लाभ उठायें. मुख्यमंत्री शनिवार को बिरसा कृषि विवि में तीन…
