Author: News Desk

New Delhi.दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा. पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं. भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है. वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई.…

Read More

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए. इस घटना के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल…

Read More

Chakulia. चाकुलिया-बेंद सड़क पर पुरनापानी में शनिवार की शाम बाइक में अचानक आग लग गयी. इससे वाहन धू-धू कर जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी देते हुए बाइक चालक कलियाम निवासी तरुण महतो ने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल के सिलदा से वापस घर कालियाम लौट रहे थे. पुरनापानी पहुंचते ही गाड़ी बंद हो गयी. उन्होंने प्लग निकालकर साफ किया और किक मार कर चेक कर रहे थे. किक मारते ही प्लग से चिंगारी निकली और पेट्रोल में आग पकड़ लिया. थोड़ी देर में आग ने पूरे बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. थोड़ी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी का सामना रविवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में मेजबान बेंगलुरु एफसी से इंडियन सुपर लीग के एक मैच में होगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. 34 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खड़ी जेएफसी की टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. बेंगलुरु के खिलाफ जेएफसी की टीम ने इस सीजन में जीत हासिल की है. बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में 28 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. जेएफसी को सुनील छेत्री व गुरप्रीत सिंह संधू जैसे खिलाड़ी के लिए विशेष रणनीति…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित लोको कॉलोनी की रहने वाली निशा तिऊ को परसुडीह थाना पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उस पर लोको कॉलोनी निवासी नौवीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर रांची पहुंचाने का आरोप है, जहां से उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जाने की योजना थी, हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण मानव तस्करी में लिप्त यह संगठित गिरोह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाया एवं उन्हें किशोरी को धनबाद में ही छोड़ कर भागना पड़ा. परसुडीह थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धालभूमगढ़ में रंगदारी और गुड़ाबान्दा में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में गुड़ाबांदा के गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, मुसाबनी के काकदोहा का जीवन कर्मकार उर्फ लुटू कर्मकार, गुड़ाबांदा के मछभंडार का सोकेन कर्मकार और गुड़ाबांदा के मछभंडार का काशीनाथ कर्मकार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त मोबाइक, बाइक…

Read More

Jamshedpur. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 15 जिलों की 28 पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया. शनिवार को जिले में देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा, पलामू, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी प्रमुख उपस्थित रहे. प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् और डीवीएमएस के ट्रस्टी वी चंद्रशेखरन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, टीडबलूयू के अध्यक्ष संजीव चौधरी, संसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा नेता अनिल सिंह, विजय वर्मा, विठ्ठल…

Read More

Chaibasa . झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह मजदूर नेता रामा पांडे 9 फरवरी को गुवा में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामेंगे. इसे लेकर गुवा के बड़ा क्लब में झामुमो द्वारा एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.मंत्री दीपक रामा को झामुमो की सदस्यता दिलायेंगे. इसकी जानकारी स्वयं रामा पांडेय ने अपने कार्यालय में दी है.

Read More

Jamshedpur. टेल्को खड़ंगाझाड़ में रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर गिरोह ने 30 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार साइबर गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देकर 35 प्रतिशत मुनाफा का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. गिरोह के सदस्य ने कारोबार में पूंजी लगाने के लिये लोन देने का भी झांसा दिया. जिसके बाद उन्हें एक वाट्सअप ग्रुप से जोड़ दिया. फिर प्ले स्टोर से ओ ट्रेडर एप्प डाउन लोड करने की बात कही. फिर गिरोह के सदस्यों ने फोन…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर की महिला ने बस्ती के युवक के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की प्राथमिकी साइबर थाना में दर्ज करायी है. दरअसल, महिला दो बच्चे की मां है. युवक ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया. फिर शारीरिक संबंध बनाने के बहाने वीडियो बनाया और अब उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का प्रयास किया. युवक की हरकतों से तंग आकर महिला ने साइबर थाना में शुक्रवार को केस दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक फरार हो गया. पुलिस ने महिला का शनिवार को मेडिकल जांच भी कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में…

Read More