Author: News Desk

Jamshedpur. महाकुंभ में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है. इसका असर रविवार को टाटानगर स्टेशन पर भी देखने को मिला. जम्मू-तवी ट्रेन में प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. ट्रेन की बोगियों में लोग जैसे-तैसे घुसे. ट्रेन को जब प्लेटफाॅर्म पर लाया जा रहा था, तो पटरियों पर उतर गये, ताकि दूसरी तरफ से जल्दी चढ़ सके. ट्रेन के किसी भी कोच में चाहे वह एसी का हो, रिजर्व हो या जनरल पैर रखने की भी जगह नहीं थी. जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों में जमकर…

Read More

Bhopal. मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के महाकुंभ मेला जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के कारण राज्य में 200-300 किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया, जिसके कारण पुलिस को विभिन्न जिलों में रविवार को यातायात रोकना पड़ा. पुलिस द्वारा यातायात रोके जाने के कारण यात्री कई घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे और इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक दिन पहले, भारी यातायात और भीड़भाड़ होने से रोकने के लिए प्रयागराज की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहनों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रोक दिया गया था. मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने रविवार को वाहनों…

Read More

Imphal. मणिपुर में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई में जारी खींचतान के बीच, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने सिंह के साथ-साथ उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया तथा अनुरोध किया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक वह पद पर बने रहें. यह घटनाक्रम सिंह के दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद हुआ है. विपक्ष लंबे समय से उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था. कांग्रेस ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से सिंह के…

Read More

Ranchi. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा की पार्किंग व्यवस्था में सोमवार से बदलाव होगा. प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने नि:शुल्क पार्किंग 10 मिनट की जगह 09 मिनट कर दिया है. वहीं जहां से वाहनों का प्रवेश है, वहां से निकासी और जहां से निकासी की व्यवस्था है, वहां से प्रवेश की व्यवस्था होगी. मालूम हो कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने करीब एक वर्ष पूर्व पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया था. वहीं पार्किंग निषेध क्षेत्र में वाहन समय से अधिक देर तक खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क देना होगा. टर्मिनल बिल्डिंग के…

Read More

Deoghar.मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास रविवार को बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगायी. उन्होंने गर्भ गृह में बाबा पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. बाबा की पूजा करने के बाद डॉ विश्वास ने कहा कि वह जब भी झारखंड आते हैं तो देवघर स्थित बाबा धाम जरूर पहुंचते हैं. इस मंदिर का बहुत बड़ा महत्व है और इस मंदिर से जिनको भी आशीर्वाद मिला है, वह दिन दोगुना, रात चौगुना आगे बढ़ते गये हैं. उन्होंने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व का यह सुप्रीम कोर्ट है. डॉ विश्वास को बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में विधिवत…

Read More

Ranchi. ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ 10 फरवरी को रांची के खेलगांव स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों की पुलिस टीम के अलावा पैरामिलिट्री व सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे. झारखंड के राज्यपाल प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे. जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे. प्रतियोगिता में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं. ड्यूटी मीट…

Read More

Ranchi. पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसडीओ को पुलिस हजारीबाग सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. आरोपी एसडीओ पिछले एक माह से फरार थे. एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था. इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस ने तत्कालीन एसडीओ को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवारवालों पर लगातार दबाव बनाये हुए थे. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एसडीओ…

Read More

Jamshedpur. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को शहर आ रहे हैं. दलमा हिल टॉप में आयोजित पार्टी के कोल्हान स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन सह संवाद में शामिल होंगे. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक पार्टी केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय सिदगोड़ा जमशेदपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो संगठन विस्तार के लिए कोल्हान के सभी पदाधिकारियों संग संवाद स्थापित कर दिशा निर्देश देंगे. केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि…

Read More

Chaibasa. कभी पूर्व मंत्री के शागीर्द रहे भाजपा सह मजदूर नेता रामा पांडे सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, भाजपा सारंडा मंडल के अध्यक्ष मधुसूदन तुबिद ने रविवार को झामुमो का दामन थाम लिया. गुवा के सेल क्लब में रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि रामा पांडे के झामुमो में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है. अब मजदूरों का आंदोलन वृहद रूप से चलेगा. मजदूरों के आंदोलन में मैं खुद…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुविधा समिति के जिम्मेदार हर मंडल में तीन-चार लोगों की एक-एक समिति बनाएं और इसे मजबूत करें. साफ-सफाई के संबंध में चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने उन्हें अवगत कराया कि मानगो-कदमा में जांच में निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी पाये गये. उन्हें यह भी बताया गया कि सोनारी में भी साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं है. श्री राय ने कहा कि दो दिनों के अंदर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई से संबंधित…

Read More