Jamshedpur. जमशेदपुर वन प्रमंडल और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी को घाटशिला के मऊभंडार में Run for One (मैराथन) का आयोजन होगा. सोमवार को सोनारी स्थित वन भवन में इसका पोस्टर लॉन्च किया. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने जानकारी दी कि पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर इच्छुक लोग मैराथन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा वन विभाग की वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है. यह आयोजन ग्रामीणों में वन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस दौड़ में सैकड़ों लोग वन और…
Author: News Desk
पिछले 12 महीनों में भारत में इस्पात के अधिक आयात ने पहले ही देश के इस्पात उत्पादकों की कीमतों और कमाई को घटा दिया New Delhi. मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी इस्पात एवं एल्युमीनियम आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद टाट स्टील, जेएसडब्ल्यू, भूषण स्टील समेत भारतीय इस्पात उत्पादकों को अपने उत्पादों के निर्यात में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. मूडीज रेटिंग्स के सहायक उपाध्यक्ष हुइ तिंग सिम ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भारत में इस्पात के अधिक आयात ने पहले ही देश के…
Prayagraj. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेण संगम में सोमवार को डुबकी लगाई. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया.अधिकारियों के अनुसार नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी. नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला।…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण के प्रसारण में पोषण, दबाव पर नियंत्रण और नेतृत्व जैसे कई मुद्दों पर छात्रों से बातचीत की. मोदी ने छात्रों से कहा कि ‘ज्ञान’ और परीक्षा दो अलग अलग चीजें हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भी परीक्षा को जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं समझना चाहिए. देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी दायरे में बांधा नहीं जाना चाहिए और उन्हें अपनी अभिलाषा को तलाशने की अनुमति दी जानी चाहिए.…
Medninagar. पलामू जिले में सोमवार तड़के छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से आ रही बिहार के आरा जाने वाली एक बस के पलट जाने से कम से कम 24 यात्री घायल हो गए , जिनमें से छह की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हरिहरगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव के पास हुई, जब बस सड़क के एक डिवाइडर से जा टकराई.बस छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से बिहार में आरा जा रही थी. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि हादसे में घायल छह यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चट्टी घाटी के पास सुबह 6:30 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई. चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल एक यात्री…
New Delhi. China से भारत में स्टील आयात पर Tata Steel के एमडी टीवी नरेंद्रन कई बार चिंता जता चुके हैं. उनका कहना है कि चीन से आयात की जाने वाली स्टील की कीमत अनुचित है. लंबे समय तक चीन से Steel Import होने से घरेलू स्टील उद्योग की निवेश योजनाओं को नुकसान पहुंच सकता है. इस मुद्दे पर कंपनी ने कई बार मोदी सरकार से भी गुहार लगायी है. पर अबतक कोई हल नहीं निकल सका है. इधर, अमेरिका में सत्ता में आते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि वह कनाडा तथा…
Katak. बीसीसीआई के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि रविवार को यहां बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में फ्लडलाइट की खराबी के कारण खेल बाधित हुआ. जब फ्लडलाइट खराब हुई तब मेजबान टीम ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाये 48 रन बना लिए थे. भारत अच्छी स्थिति में था लेकिन ‘क्लॉक टॉवर’ के पास लगी आठ फ्लडलाइट में से एक फेल हो गई जिससे खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा. यह समस्या सबसे पहले शाम करीब सवा छह बजे सामने आई, जब…
New Delhi. ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण सोमवार की सुबह 11 बजे से होगा. इसमें हर साल की तरह बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षार्थियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम नयी दिल्ली में प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम स्थल पर होगा. पीएम इस बार पांच करोड़ से भी अधिक बच्चों को संबोधित करेंगे, जो रिकॉर्ड होगा. कार्यक्रम में सदगुरु, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, मैरी कॉम जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.
Ranchi. झारखंड में रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के एक पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का मामला सामने आने के बाद रविवार को कुल 325 पक्षियों को मार दिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूरे प्रभावित क्षेत्र को सेनेटाइज भी किया गया है. जिला पशुपालन अधिकारी (डीएएचओ) कविंद्र नाथ सिंह ने बताया, ‘कुल 325 पक्षियों को मारा गया. घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह मामला स्थानीय स्तर का है. प्रभावित कुकुट प्रजाति को शोध के उद्देश्य से फार्म में रखा गया था.’ उन्होंने बताया कि अधिकारी सोमवार को एक किलोमीटर के दायरे…
