Prayagraj/Varanasi/Ayodhya. महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने और भारी भीड़ से निपटने के लिये रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वास्ते कई नयी व्यवस्थाएं की हैं. कई क्षेत्रों में व्यापक जाम और अन्य परेशानियों के बावजूद महाकुंभ नगर तथा वाराणसी में लोगों के पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में दर्शन करने के लिये कूच कर रहे हैं. इससे इन दोनों नगरों की भी यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. प्रयागराज के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले से निकलने वाली…
Author: News Desk
New Delhi. उद्योग निकाय Indian Steel Association (ISA) ने सोमवार को इस्पात आयात पर शुल्क लगाने की अमेरिकी प्रशासन की घोषणा पर ‘गहरी चिंता’ जताई. ISA के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने बयान में कहा कि अमेरिका के इस कदम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान बढ़ेगा और इस्पात उद्योग के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विभिन्न देशों से इस्पात और एल्युमीनियम के सभी आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा करेंगे. Jindal Steel and Power के चेयरमैन जिंदल ने कहा, ‘ISA इस्पात आयात पर शुल्क लगाने के अमेरिकी निर्णय पर गहरी चिंता…
Paris. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, अपने आगमन की तस्वीरें संलग्न करते हुए कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा हूं. यहां विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे. प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,…
Jamshedpur. Tata Steel के कर्मचारियों को भी EPS 95 के तहत हायर पेंशन स्कीम का लाभ मिले, इसे लेकर Tata Workers Union के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह नयी दिल्ली में EPFO के केंद्रीय सचिव स्तर के अधिकारी से मिले. यूनियन नेताओं ने कहा कि इपीएफओ (भविष्यनिधि कार्यालय) ने PF Trust के अधीन आने वाले लोगों को EPS 95 का लाभ देने से इनकार कर दिया है. Supreme Court ने 2022 में दिये आदेश में सभी लोगों को EPS 95 के तहत हायर पेंशन स्कीम का लाभ देने को कहा था. लेकिन इपीएफओ…
Jamshedpur. Tata Steel के कर्मचारियों की संख्या को कम करने की मुहिम के तहत लगातार ESS लाये जा रहे हैं. इसके तहत एक बार फिर से ESS ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’ को 11 दिनों के लिए लॉन्च किया गया है. 10 से 21 फरवरी तक कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यह यूनियनाइज्ड कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए ही लाया गया है. Tata Steel की वीपी एचआरएम अत्रैयी सान्याल के स्तर पर लाये गये इस स्कीम के तहत पुरानी योजना को ही फिर से लाया गया है ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इसका लाभ ले सके. पहले 1…
टीम का नेतृत्व करते हुए एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने तेजस विमान के साथ इस कार्यक्रम की पहली उड़ान भरी. उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. राफेल उड़ाने वाली महिला पायलटों द्वारा शक्ति आकृति ने भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित किया. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने विभिन्न आकृतियों का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए. बीएई सिस्टम्स हॉक एमके 132 विमान का उपयोग करते हुए टीम ने करीब से नौ विमानों को उड़ाया. एसकेएटी ने तिरंगा…
Mumbai. अमेरिकी के शुल्क लगाने की चेतावनी से स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही. बैंक, धातु तथा पेट्रोलियम शेयरों में बिकवाली हुई. बीएसइ सेंसेक्स 548.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताह के निचले स्तर 77,311.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 753.3 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,381.60 अंक पर बंद हुआ. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका की शुल्क लगाने की चेतावनी का बाजार…
Chakradharpur. चक्रधरपुर के बाझीकुसुम के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में राम बोदरा और अमन बोदरा शामिल हैं. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना रविवार देर रात की है. चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर गांव निवासी अमन बोदरा और उसका दोस्त जय बोदरा स्कूटी में सवार होकर मेला घूमने गए थे. देर रात्रि वापस स्कूटी में सवार होकर दोनों अपने घर पदमपुर लौट रहे थे, तभी बांझीकुसुम के पास शौच करने जा रहे राम बोदरा को स्कूटी से धक्का मार दिया. स्कूटी के धक्के से राम बोदरा और अमन बोदरा…
Jamshedpur. टाटा स्टील की ओर से बिजली की दर में वृद्धि के प्रस्ताव पर गोलमुरी क्लब में जन सुनवाई की गयी. इसमें बताया गया कि बिजली की खरीद और मैनपावर पर भी अधिक खर्च हो रहा है. लिहाजा, बिजली को महंगा करना पड़ेगा, ताकि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के विधि सदस्य महेंद्र कुमार और सदस्य तकनीक अतुल कुमार ने सुनवाई की. इस दौरान टाटा स्टील की ओर से पदाधिकारी सुमन मंडल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नये टैरिफ की जानकारी दी. इस दौरान कर्मचारियों ने कई सारे सवाल वहां मौजूद…
Seraikela.सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जिला के सभी पुलिस पदाधिकारीयों व थाना प्रभारीयों के साथ सोमवार को पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग की. एसपी ने मामलों की समीक्षा की. अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसपी ने सभी थाना प्रभारीयों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध अफीम खेती को नष्ट करने का निर्देश दिया गया. ऑपरेशन प्रहरी को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा. एसपी ने मादक और नशीले पदार्थों जैसे ब्राउन शुगर की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को और तेज करने को कहा. एसपी ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सपोर्ट सिस्टम…
