Adityapur. आदित्यपुर समेत सरायकेला- खरसावां जिले में बिजली के नये टैरिफ को लागू करने को लेकर आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में मंगलवार को जनसुनवाई हुई. जनसुनवाई में कई लोगों ने नये बिजली दर का विरोध किया. इससे पहले आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने सरायकेला खरसावां के लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र के लिए सुबह 11:30 बजे सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की गई. सार्वजनिक सुनवाई वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ट्रू-अप, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक परफॉरमेंस रिव्यू और एआरआर और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया के रूप में आयोजित की गई थी. सार्वजनिक सुनवाई…
Author: News Desk
पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के निर्देशानुसार “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर कार्यशाला का आयोजन करीम सिटी कॉलेज परिसर में किया गया .कार्यशाला में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी के अलावा कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें शामिल हुए. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, प्राचार्य करीम सिटी कॉलेज समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया . राष्टीय सूचना विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में आयोजित कार्यशाला में इंटरनेट का उपयोग, साइबर क्राइम से बचने के तरीके, साइबर क्राइम के विरूद्ध कानूनी प्रक्रिया आदि…
Jamshedpur. टेल्को पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है. इस मामले में तस्कर घाटशिला का करमू मानकी उर्फ करण मांझी है . वहीं उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोली और 1 किलो 865 ग्राम गांजा बरामद किया है. गांजे की कीमत करीब 35 हजार रुपये है. इस मामले में एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस विज्ञाति जारी करते हुए बताया कि टेल्को में विशेष गश्ती टीम हुडको से थीम पार्क की ओर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखर भागने लगा. उसे…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल कर उन ‘MULE’ Accounts की पहचान करने की योजना बना रही है, जिनमें साइबर जालसाज ठगी की रकम जमा करते हैं. शाह ने सोमवार को ‘Cyber security और Cyber crimes’ विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से सरकार की साइबर अपराध निगरानी और इसका पता लगाने वाली शाखा, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की सिफारिशों के आधार पर 805 ऐप एवं 3,266 वेबसाइट लिंक को ‘ब्लॉक’ कर…
Madhubani. महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी. बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई. बयान में कहा गया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस…
Pryagraj.प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्ययवस्था लागू की है। इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 को सुबह चार बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है.अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह चार बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा ताकि शहर में यातायात अव्यवस्था नहीं हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकें. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी…
Jamshedpur. झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा भी आज दोपहर के सत्र में शुरू होगी. दोनों कक्षा की परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले सत्र (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और कक्षा 12वीं की परीक्षा दूसरे सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा, “राज्यभर में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण…
Kolkata. सुंदरबन रिजर्व से भटककर दक्षिण 24 परगना जिले के मैपिथ इलाके में पहुंचे और एक वनकर्मी पर हमला करने वाले Royal Bengal Tiger को मंगलवार सुबह पकड़ लिया गया. एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी.वन मंडल अधिकारी (DFO) निशा गोस्वामी ने बताया कि इस नर बाघ को मंगलवार तड़के लगभग 3:30 बजे एक पिंजरे के दरवाजे पर चारा रखकर फंसाया गया. यह बाघ दो दिन पहले सुंदरबन टाइगर रिजर्व के अजमलमाड़ी जंगल से नगेनबाद गांव में घुस आया था। बाघ को सोमवार सुबह पकड़ने की कोशिश की जा रही थी, तभी इसने वन विभाग के एक कर्मचारी…
जिसमें मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, सुभाष राय, अरविन्द श्रीवास्तव, आचार्य राजेश पाठक ,बृज किशोर प्रसाद, बृज किशोर सिंह, सत्यनारायण सिंह, कृष्णा सिंह, मुरली, राजेश, माया पाठक, निर्मला सिंह, कुमुद राय, रीता देवी, चंदा देवी,उदय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह रमेश शर्मा शामिल हैं.
अचानक रॉन्ग साइड आए ट्रक ने ली 7 की जान Jabalpur. मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे 7 लोगों की मौत हो गयी. कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि जबलपुर में एक ट्रक ने मिनी बस ट्रैवलर को टक्कर मार दी, जिससे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से आंध्र प्रदेश लौट रहे यात्री वाहन में सवार सात लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब 8.30 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक गलत दिशा से हाइवे…
