Jamshedpur. बिरसानगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. तीनों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में बिरसानगर के सौरभ झिंगन, विक्की कर्मकार और कैरेज कॉलोनी के धीरज पाल शामिल हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर और सिदगोड़ा में चोरी की घटनाएं हो रही है. सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा और बिरसानगर पुलिस बल के साथ टीम का गठन किया. उसके बाद बिरसानगर…
Author: News Desk
Jamshedpur. भालूबासा काली मंदिर के पास रहने वाली अदिति पॉल (16 वर्ष) ने सोमवार की रात घर में दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतका बेल्डीह चर्च स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा थी. मृतका अपनी दादी अनिता पॉल के साथ रहती थी. पिता पश्चिम बंगाल में रहते हैं. इसके अलावा मां भी घर में नहीं थी. मंगलवार की तड़के दादी अनिता पॉल ने कमरे का दरवाजा खोला तो अनिता पॉल को फंदे से लटका देखा. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को…
Jamshedpur. आजादनगर में आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले 10 साल से फरार चल रहा ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक निवासी अब्दुल कलाम को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी गुदरी मार्केट के पास मकान नंबर 27/08 में रह रहा था. आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आोरपी के खिलाफ वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट का केस किया गया था. इसी के तहत उसकी गिरफ्तारी की गयी.
SaraiKela. सरायकेला-खरसावां मार्ग पर विराम चंद्रपुर गांव के समीप एक स्कॉर्पियो ने घर के बाहर टहल रहे राजाराम पाड़ेया (22) एवं दिउगी तियू (60) को ठोकर मार दी.घटना के बाद गुस्से में आकर ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर चालक बहादुर महतो (58) की जमकर पिटाई कर दी और स्कॉर्पियो में बैठे लोगों को बंधक बना लिया.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस ने घायल दोनो ग्रामीण एवं चालक को सदर अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों को समझा बुझा कर बंधक बने सभी लोगों को छुड़वाया. ग्रामीणों की मारपीट से घायल स्कॉर्पियो चालक को प्राथमिक…
Jamshedpur .गोलमुरी के मनीफीट मधुसूदन अपार्टमेंट के पास फास्ट फूड दुकान संचालक रौशन कुमार पर उस्तरा से हमला कर तीन युवकों ने जख्मी कर दिया. युवकों ने गर्दन पर उस्तरा से हमला किया है. रौशन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज किया गया. घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के संबंध में रौशन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सासाराम का है. वर्तमान में मनीफीट बस्ती में किराये के मकान में रहता है. उसने बताया कि उसके दुकान पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास के रहने वाले तीन युवक…
Jamshedpur.सोनारी रुपनगर निवासी समीर महाली ( 20) ने मंगलवार की सुबह घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. कुछ समय पश्चात छोटा भाई सन्नी महाली पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा और समीर को फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन के अनुसार समीर पूर्व में वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था. सुबह माता-पिता ड्यूटी पर चले गये थे और सन्नी बगल के घर में था. इसी दौरान…
Ghatshila. गालूडीह में आदिवासी समाज ने समाज में एकजुटता का संदेश दिया. इसे लेकर माघ बोंगा मनाया. माघ बोंगा पेड़ा नेवता पूजा कर सामूहिक वनभोज किया. इस अवसर पर गांव में किसी के घर में चूल्हा नहीं जला.सभी ने एक साथ चिटाबांध के पास खुले में वन भोज किया और मिलन समारोह में शामिल हुए. ग्रामीणों ने माघ बोंगा पेड़ा नेवता पूजा कर वनभोज मनाया. नायके करण मुर्मू ने पूजा की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुख-शांति के लिए ग्रामीण इस दिन एक साथ नया साल मनाते हैं. उन्होंने बताया कि यह पूजा पूर्वजों के समय से करते आ…
Kharasawan. राजखरसावां के समीप तिरुलडीह रेलवे फाटक (आसनतलिया गांव) के पास युवती का शव बरामद किया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि ट्रेन से कट कर युवती की मौत हुई है. शरीर पर जख्म व कटे होने के निशान मिले हैं. रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर आमदा ओपी घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. इस दौरान आस-पास के गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इसके बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा के देसी ढाबा में शुक्रवार की रात गम्हरिया निवासी बाबू दास पर फायरिंग मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी कि आरोपियों में गम्हरिया के साईं कल्पना फ्लैट के पीछे स्थित बस्ती निवासी अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा व आदित्यपुर सतबोहनी काली मंदिर निवासी आनन्द दूबे को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया. एसपी श्री लुणायत ने बताया कि सात फरवरी को रात करीब 11 बजे…
Ranchi.प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर करीब-करीब सभी रोड पर जाम की स्थिति है. यूपी से मिलनेवाली सभी अन्य राज्य की सीमा पर भारी जाम है. लोग त्राहिमाम कर रहे है. सड़कों की यह जाम अब ट्रेनों तक आ पहुंची है. इलाहाबाद जानेवाली करीब-करीब सभी ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है. इधर, ट्रेनों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है. इसे लेकर झारखंड के कई रेलवे स्टेशन से हंगामे की सूचना है. चंदवा के टोरी रेलवे जंक्शन में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) आने के बाद भी ऐसी ही स्थिति दिखी. प्लेटफार्म नंबर चार यात्रियों से खचाखच भरा था. जैसे…
