प्रयागराज: महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर यूपी पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशन में, भ्रामक पोस्ट करने वाले सात सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया था कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से लोग मारे गए हैं और गंगा नदी में शव तैर रहे हैं. जांच में पाया गया कि यह वीडियो वास्तव में 2021 में गाजीपुर जिले में कोरोना काल के दौरान मिले शवों से संबंधित था.…
Author: News Desk
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के गायनिक विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 50 वर्षीय आरोपी महाकांत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है, जब बच्ची पास की एक दुकान पर दूध देने के लिए गई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन एकांत स्थान पर…
कोलकाता. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने चार साल बाद कांग्रेस में वापसी कर ली है. बुधवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार की मौजूदगी में कांग्रेस का झंडा थामा. अभिजीत ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ संघर्ष के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है. अभिजीत मुखर्जी 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हाे गए थे, लेकिन तृणमूल में उन्हें कोई खास जिम्मेदारी नहीं मिली. पार्टी ने उन्हें न तो लोकसभा का टिकट दिया और न ही विधानसभा चुनाव में उतारा. पिछले…
कोलकाता. कूचबिहार रेल हादसे के 24 घंटे के अंतराल में एक और रेल हादसा सामने आया है. बुधवार को सियालदह स्टेशन पर नैहाटी लोकल में आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. सूत्रों के अनुसार, ट्रेन तड़के 4:08 बजे सियालदह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 पर आप नैहाटी लोकल रुकी थी. उसी समय अचानक ट्रेन के पहले डिब्बे में आग लग गई. आग की लपटें देख स्टेशन परिसर में हंगामा मच गया. खतरे से बचने के लिए तुरंत बिजली काट दी गई.…
रांची. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को मांडर रेफरल अस्पताल के नये भवन का उदघाटन किया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस रेफरल अस्पताल ने ना जाने कितने लोगों को नया जीवन दिया. समय के साथ अस्पताल भवन का भी कायाकल्प जरूरी था. जब से मांडर की जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना, तब से अस्पताल परिसर को नया रूप, नया जीवन देने के प्रयास में लगी थी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा. उन्होंने कहा कि आज नौ करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपए से ज्यादा की लागत से नवनिर्मित भवन सबके…
रांची. रांची के तमाड़ में बुधवार को अज्ञात तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. लूट की वारदात को एसबीआई के सीएससी संचालक के तमाड़ सेंटर पर अंजाम दिया गया है. सीएससी संचालक शिवचरण महतो ने बताया कि वह हर दिन की तरह बुधवार को सेंटर खोल कर अंदर बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी उनके सेंटर में आ धमके और आते ही उन्होंने सबसे पहले सेंटर का दरवाजा बंद कर दिया. फिर उनके साथ मारपीट करते हुए काउंटर में रखे करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए.…
बोकारो. बुधवार को रात 8.30 बजे के लगभग बोकारो स्टील प्लांट में कोक ओवन बैट्री नम्बर 5 पर से गिरने के कारण ठेका कर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ठेका मजदूर मनोज कुमार रोज दिन की तरह बुधवार को भी कोक ओवन बैट्री की रखरखाव के लिए चढ़ा था लेकिन पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलते कंपनी के पदाधिकारी एवं क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ नेता पहुंच गए. यूनियन नेताओं द्वारा मृतक के परिवार के सदस्य…
जमशेदपुर: पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आज 12 फरवरी 2025 को टी एम एल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया था. वॉलीबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में, विवेक विद्यालय और विग इंग्लिश स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया.विवेक विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे मैदान में अपना दबदबा बनाए रखा और 3:1 के सेट के साथ फाइनल जीत लिया. अंतर टीम वर्ग में, फाइनल मैच टाटा कमिंस और प्राइमा चैलेंजर के बीच खेला गया.दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और…
जमशेदपुर. खरकाई नदी में बुधवार को युवक का शव बरामद किया गया है. बिष्टुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान राजेश कालंदी (30) के रुप में की गई. राजेश पार्वती घाट का रहने वाला था और तीन दिनों से लापता था. परिवार वालों ने जुगसलाई थाना में उसके गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज करायी थी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर है कि राजेश की मौत हत्या या आत्महत्या.
जमशेदपुर. साकची पुलिस ने बुधवार को मुर्गा लाइन में छापेमारी कर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी केबुल बस्ती निवासी बबलू कुमार महतो, मानगो जवाहरनगर निवासी रईश अहमद, कदमा भाटिया बस्ती निवासी अरुण कुमार शर्मा, कल्याणनगर निवासी प्रदीप पोद्दार, गोलमुरी बजरंगनगर निवासी गणेश यादव और नीरज कुमार शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खिलाने में प्रयुक्त कॉपी, फोन और 1570 रुपये नकद बरामद किए है. पुलिस के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर जुआ खिलाया जा रहा है.…
