Author: News Desk

Mumbai. घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक Sensex and Nifty ने बृहस्पतिवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लगातार सातवें दिन हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चुनिंदा IT and banking stocks में बिकवाली और विदेशी कोषों की निकासी के चलते बाजार की धारणा कमजोर हुई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 76,138.97 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,764.53 के उच्चतम और 76,013.43 के निम्नतम स्तर को छुआ. इस तरह निचले और ऊपरी स्तर के बीच 751.1 अंक का उतार-चढ़ाव…

Read More

पलामू. पुलिस ने 24 वर्ष की तलाकशुदा महिला से शारीरिक संबंध बनाकर उसकी 12 लाख की संपत्ति ठग लेने के मामले में कांदू मोहल्ला के धीरज चंद्रवंशी (28) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. महिला दिल्ली में रहकर काम करती है और उसका मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में भी घर है. महिला का आरोप है कि धीरज के घर आना जाना होता था. नजदीकियां बढ़ने के कारण एक दिन धीरज उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाया और उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली. फोटो दिखाकर बदनाम करने एवं बेइज्जत करने की धमकी दी. अश्लील फोटो वायरल करने…

Read More

रांची. राज्य भर में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जा रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुक्रवार को स्थगित रहेंगी. राज्य सरकार ने मुस्लिम समुदाय के त्योहार शब ए बारात पर होनेवाले अवकाश के चलते इन परीक्षाओं काे स्थगित किया है. अवकाश काे लेकर उपर्युक्त दोनों परीक्षाओं में लिये जाने वाले पेपर की परीक्षा अगली तिथि चार मार्च को होगी. शुक्रवार को जिन पेपर की परीक्षाएं होनी थी उनमें जनजातीय भाषा खडिया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शामिल हैं. उल्लेखानीय है कि ये परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हैं और तीन मार्च तक होनेवाली…

Read More

रामगढ़. वेलेंटाइन वीक अपनी चरम सीमा पर है. ऐसे मौके पर प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब रहते हैं. 13 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का ”किस डे” मनाया जाता है.‌ इस दिन एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ उसके घर में ही पकड़ लिया. इसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा. पति और उसकी प्रेमिका दोनों पुलिस की हिरासत में पहुंच गए. यह पूरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे एक घर में घटी है. पुलिस की हिरासत में मौजूद प्रेमी भीम सिंह कुशवाहा और उसकी प्रेमिका कांति देवी एक…

Read More

रांची. अपर न्यायायुक्त की अदालत ने भारतीय सेना के कब्जे वाली जमीन फर्जीवाड़े मामले में जेल में बंद इम्तियाज अहमद को जमानत देने से इनकार किया है. अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी है. इम्तियाज इस मामले में 20 अगस्त 2024 से जेल में है. आरोपित पर अन्य आरोपितों के साथ मिलकर जाली कागजात आधार कार्ड, बिजली बिल बनाकर सेना की जमीन बेचने का आरोप है. आरोपित अन्य लोगों के साथ मिलकर रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस, कोलकाता के कर्मचारियों के प्रबंधन द्वारा फर्जी विलेख बनाने में भी शामिल था. इस मामले को लेकर…

Read More

पलामू.भवन निर्माण विभाग मेदिनीनगर में टेंडर को लेकर एक बार फिर हंगामा किया गया. टेंडर रद्द होने पर कई संवेदक आक्रोशित नजर आए. संवेदकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेज नहीं होने के कारण टेंडर को कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम ने रद्द कर दिया. संवेदकों ने कार्यपालक अभियंता पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही ठेका देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसी संस्कृति बर्दाश्त से बाहर है. गुरूवार को टेंडर डालने पहुंचे ठेकेदार रजनीश सिंह, अजीत तिवारी, मृत्युंजय, विजय कुमार सिंह, पिंटू शुक्ला, प्रभात ट्रेडर्स के संवेदक सहित कई ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेज नहीं होने…

Read More

 नाबार्ड के सहयोग से चल रहीं योजनाओं को गति दें : मुख्य सचिव रांची. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से चल रहीं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के ससमय पूरा होने से ही नाबार्ड के ऋण का फायदा मिलेगा. उन्होंने बहुत धीमी गति वाली योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने और जो समय पर पूरी हो सकती हैं, उन योजनाओं पर फोकस करने पर बल दिया. मुख्य सचिव गुरुवार को रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड…

Read More

Jamshedpur. वेतन समेत अन्य बकाया की मांग को लेकर Tata Steel की ठेका कंपनी Vaman Engineers India Limited के करीब 650 कर्मचारी आंदोलन पर उतर आये. गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर कंपनी के Sakchi Vendors Gate पर हंगामा किया. इन लोगों ने अपनी ठेका कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बकाया पैसा नहीं देने और छुट्टी का पैसा काट दिया गया है. इस दौरान वे लोग ‘ए’ शिफ्ट की ड्यूटी पर जब आये, तो अंदर नहीं घुसे. सभी कर्मचारी गेट पर ही रुक गये और आंदोलन करने लगे. इन लोगों का हंगामा होता रहा. सूचना पाकर Tata Steel’s security…

Read More

जमशेदपुर. जिला दूरसंचार समिति की बैठक उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल 24 मामले विचार हेतु प्रस्तुत किए गए . समिति द्वारा सर्वसम्मति से विचार के उपरांत एक अनापति को स्वीकृत किया गया तथा बिहार / झारखंड सरकार की भूमि पर बिना पूर्व अनुमति के मोबाइल टावर अधिष्ठापन का आवेदन किए जाने के कारण कुल आठ आवेदन को रद्द करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही पांच मामलों में संबंधित अंचल अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगे जाने का निर्णय लिया गया . शेष 10 आवेदनों में त्रुटि…

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मितल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आहूत की गई. अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उत्पाद विभाग, परिवहन, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, मत्स्य, नगर परिषद, खनन, निबंधक विभाग सहित अन्य सभी की समीक्षा की गयी .…

Read More