Devghar. देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के Principal की बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बम हमले में मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप-मंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास स्कूल से किसी काम के लिए दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर बम फेंका. उन्होंने कहा कि दास को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच…
Author: News Desk
New Delhi. वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच राज्यसभा में पेश की गई और इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के कारण कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जेपीसी की रिपोर्ट में विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करार दिया और भारी हंगामे के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया. हालांकि, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को सच्चाई से परे बताते हुए उन्हें खारिज…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया और लोकसभा अध्यक्ष से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात फरवरी को नये आयकर विधेयक को मंजूरी दी थी, जो छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा. सदन में विधेयक पेश किए जाने का तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय समेत कुछ विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया.वित्त मंत्री ने सदस्यों की आपत्तियों के बीच विधेयक सदन में प्रस्तुत किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया. नया…
Dhanbad. धनबाद के बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रभात रंजन गिरफ्तार को रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी गुरुवार को हुई. जांच में पता चला है कि वह ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खिलाड़ी है. उनकी पहुंच हेड पोस्ट ऑफिस से लेकर सर्किल तक है. जानकारी के मुताबिक वह बीएमएस का सर्किल सेक्रेटरी भी है.
Gumla. गुमला में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत 5 लोग घायल हो गये हैं. दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं. जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये. बीडीओ और अन्य कर्मियों…
Ranchi. रांची जिले में एक घर में आग लगने से एक दंपती की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सोनाहातु थाना क्षेत्र के दिबादिह गोऱेयाटांड गांव में बुधवार रात यह घटना हुई. सोनाहातु थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 46 वर्षीय रणजीत साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मीना देवी (42) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. कुमार ने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी. घर के अंदर रखे डीजल के कारण आग तेजी से फैल गई. एक…
Ranchi. झारखंड का मौसम गर्म हो चला है. यहां की गर्मी देख हर कोई पूछ रहा है? ये फरवरी है या अप्रैल? गुरुवार को भी मौसम शुष्क है. सुबह में हल्की धुंध दिखी, पर दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है. तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. स्थिति यह है कि फरवरी माह में ही सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर हो गया है. तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि, सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आ रही है. अगले पांच दिनों तक तापमान में और तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो…
Gumla. गुमला जिले के घाघरा निवासी सोनू कुमार अपनी प्रेमिका बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कठठोकवा की रहनेवाली अनुरिका कुमारी (24) को महाकुंभ में स्नान कराने की बात कह अपने साथ ले गया और बिहार के डेहरी में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को छुपाने के उद्देश्य से झाड़ियों में फेंक कर भाग गया. आरोपी को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया है. बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है. बिशुनपुर थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुरिका और सोनू का दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती की…
New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में कुछ बदलाव किए हैं, क्योंकि अभ्यर्थियों ने इसके माध्यम से आवेदन करते समय तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी. एक आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है. आयोग ने हाल में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी तक बढ़ा दी थी. UPSC ने नोटिस में कहा कि ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए एक बार के पंजीकरण में कुछ प्रविष्टियों को ‘‘संपादन योग्य’’ बना दिया गया है. इसमें कहा गया है, ‘सिविल सेवा…
Washingoton. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति के अतिथि गृह ‘ब्लेयर हाउस’ पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. ‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया. मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद समुदाय के सदस्य ‘ब्लेयर हाउस’ में एकत्र हुए। उन्होंने भारतीय एवं अमेरिकी झंडे…
