Author: News Desk

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ से मुंबई की खार पुलिस ने दो घंटे तक की पूछताछ  कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने के आरोपों के बीच NCPCR ने भी लिया एक्शन ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो (India’s Got Latent Show) में अभद्र टिप्पणी मामले में अब तक 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. शो की गेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ (The Rebel Kid) अपनी ‘डार्क कॉमेडी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के अन्य प्रतिभागियों में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps), आशीष चंचलानी और स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर लौट रहे एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गया. इस दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. सभी जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाकी जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक मैक्स पिकअप वाहन बुधवार करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के करीब 12 जवानोंं…

Read More

Jamshedpur. खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर है. रेलवे में खेल कोटा के तहत खिलाड़ियों की ग्रुप डी में भर्ती ली जायेगी. रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च की शाम 4 बजे तक निर्धारित है. रेलवे की वैकेंसी में आवेदकों के लिये आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच है. वहीं, आरक्षित वर्गों के लिये कोई आयु सीमा में छूट नहीं दी जायेगी. रेलवे की यह वैकेंसी लेवल-1, 7 सीपीसी के लिये हैं. जिसमें फुटबॉल (पुरुष), वेटलिफ्टिंग (पुरुष) ,खो-खो (पुरुष), एथलेटिक्स (महिला) (पुरुष) , बॉक्सिंग (पुरुष), टेनिस (पुरुष), गोल्फ (पुरुष), स्वीमिंग (पुरुष),…

Read More

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को (Jemco) में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. यहां भारी स्कूटी को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया, जिससे पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा जनता पथ निवसी कृष्णा कुमार शर्मा (38) और अंजलि कुमारी (19) शामिल है. जबकि घायल विक्की कुमार…

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और BSE Sensex 1,000 अंक से अधिक का गोता लगा गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और अमेरिका के नये सिरे से शुल्क लगाने को लेकर व्यापार युद्ध की आशंका से बाजार नीचे आया. अमेरिका के सभी Steel and aluminum imports पर 25 प्रतिशत शुल्क की पुष्टि से रियल्टी, औद्योगिक, सोच-विचार कर खर्च किये जाने से जुड़े उपभोक्ता सामान और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. European Union के नेताओं ने भी अमेरिकी शुल्क के जवाब में कदम उठाने का…

Read More

Paris. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआइ) आने से नौकरियां जाने की आशंकाएं खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण नौकरियां खत्म नहीं होती, बल्कि इनकी प्रकृति बदलती है और नयी तरह की नौकरियां पैदा होती हैं. मोदी ने यहां वैश्विक एआइ सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी की. मोदी ने एआइ से संचालित भविष्य के लिए लोगों को कुशल व नये सिरे से दक्ष बनाने में निवेश करने का आह्वान किया. कहा, एआइ का विकास अभूतपूर्व रफ्तार से हो रहा…

Read More

Koraput.ओडिशा के कोरापुट जिले में 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात को तब हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित ‘जात्रा’ (लोक नाटक) देखने गई थी.एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता लघुशंका के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गई तो चार युवक उसे अगवा कर पास की एक पहाड़ी पर ले गए और दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपियों के फरार होने पर लड़की घर…

Read More

Jamshedpur. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2025 के पहले संस्करण में देशभर के 14 छात्रों ने सर्वोच्च ‘स्कोर’ हासिल किया है. इनमें से अधिकतर छात्र राजस्थान से हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. शीर्ष 14 में से 12 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से हैं, जबकि एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से हैं. इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 12.58 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु टिबड़ेवाल को 99.99 परसेंटाइल मिले हैं. यश कुमार और साहिल आकाश को 99.98 परसेंटाइल मिले हैं. जमशेदपुर…

Read More

Jamshedpur. चीन के भारत में सस्ते स्टील के आयात पर लगाम लगाने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पहुंच गयी. यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर इस मुद्दे को लेकर सलाहकार अमित खरे से मुलाकात की और पीएमओ को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की. लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार से स्टील उद्योगों को बचाने के लिए सेफगार्ड करने की जरूरत है. इसके लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है. लोगों के रोजगार छीने जाने का खतरा उत्पन्न हो…

Read More

Jamshedpur. मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की 3 मार्च को निर्धारित रक्तदान शिविर को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शिविर के सफल संचालन के बावत एक समिति गठित की गयी. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कर्मचारियों समेत शहर के सभी वर्ग के लोगों से थर्ड मार्च को निर्धारित रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है. गौरतलब हो कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अबतक सर्वाधिक लगभग 2700 यूनिट रक्तदान संग्रहित करने में अपने नाम रिकार्ड कायम रखा है. बुधवार को महामंत्री आर के सिंह टाटा मोटर्स के सभी ब्लड कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक करेंगे.

Read More